कॉकरोच का पुतला जलाने पर अभिजीत दीपके को क्यों याद आए शाहरुख खान?

दिल्ली में दशहरे के मौके पर रावण के साथ 30 फीट के कॉकरोच का पुतला जलाया गया. CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह ने कहा- सरकार घबराई हुई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दिल्ली में रावण के साथ जलाया गया कॉकरोच का पुतला
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली में कुछ लोगों ने रावण के साथ कॉकरोच का पुतला जलाया.
  • कॉकरोच का पुतला जलाने पर कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से प्रतिक्रियाएं आई हैं.
  • सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके और लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रतिक्रिया दी है.
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दशहरे के वक्त प्रतीकात्मक रूप से कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध जताया. इसके लिए अनोखे तरीके का इस्तेमाल किया गया. लोगों ने रावण के पुतले के साथ ही सीजेपी के विरोध में भी पुतला दहन किया. मंगलवार को दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस में दशहरा समारोह के दौरान रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के साथ-साथ 30 फुट के एक कॉकरोच का पुतला भी जलाया गया. इस कदम पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी, जिससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. गौर करने वाली बात यह है कि सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके सोशल मीडिया पर इसको लेकर जवाब भी दिया है. उन्होंने अनोखे विरोध का जवाब बेहद अनोखे अंदाज में दिया. 

अभिजीत दीपके ने कॉकरोच पुतला दहन के जवाब में शाहरुख खान की फिल्म 'स्वदेश' का एक हिस्सा शेयर किया, जिसमें डायलॉग है- "मन से रावण जो निकाले, राम उसके मन में हैं."

सीजेपी फाउंडर ने इससे पहले भी इस मामले में जवाब दिया था. जब सोशल मीडिया पर यह खबर सामने आई कि दिल्ली में कॉकरोच का पुतला जलाने की तैयारी हो रही है, तो अभिजीत दीपके ने इस खबर से जुड़े न्यूज एजेंसी के सोशल मीडिया पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए शुक्रिया कहा था. उन्होंने लिखा, "फ्री में पब्लिसिटी के लिए शुक्रिया."

Advertisement

इसके साथ ही, सीजेपी की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "तमाशा करा लो बस इस देश में."

एक अन्य पोस्ट में रत्ना सिंह ने कहा, "दशहरे पर कॉकरोच का पुतला जलाना बस यही दिखाता है कि सत्ताधारी पार्टी कितनी घबराई हुई है. आप लोग हमें इतनी अहमियत दे रहे हैं. यह जानकर अच्छा लगा कि हम इतना असर डाल रहे हैं कि आप हमें अपना कॉम्पिटिशन मानने लगे हैं. साफ है कि हम कुछ तो सही कर रहे हैं."

Advertisement

पुतला जलाने वालों का क्या कहना है?

दशहरे के मौके पर कॉकरोच का पुतला जलाने वाले लोगों का कहना है कि कॉकरोच गंदगी और मैल का प्रतीक है. हमारी पहल 'स्वच्छ भारत' और 'स्वच्छ दिल्ली' अभियानों का समर्थन करती है और इसका मकसद घरों, आस-पड़ोस और समाज से गंदगी को खत्म करने की जरूरत को उजागर करना है. इसे जलाने से 'बुराई पर अच्छाई की जीत' का मैसेज और ज्यादा मजबूत होगा. कॉकरोच को रावण की सेना के असुरों में से एक के रूप में भी दिखाया जाएगा.

यह भी पढ़ें | रामलीला में 30 फीट कॉकरोच का पुतला जलाने की तैयारी, अभिजीत दीपके ने कहा- शुक्रिया...

यह भी पढ़ें | दशहरे पर रावण के साथ खड़े दो लोग कौन होते हैं? जिनका हर बार जलाया जाता है पुतला

Advertisement

यह भी पढ़ें | दिल्ली में ‘कॉकरोच' का पुतला जलाने पर विवाद, रामलीला आयोजकों पर FIR की मांग

Featured Video Of The Day
फ्रांस में लागू हुआ 'योगी मॉडल'?दंगाई भरेंगे हरर्जाना!

Topics mentioned in this article
Dussehara
Cockroach Janta Party (CJP)
Cockroach Effigy Burn
Cockroach Janta Party (CJP) Founder Abhijeet Dipke
Dussehra Celebration

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं