दिल्ली बम धमाके का दुबई से जुड़ सकते हैं तार, आरोपी आदिल के भाई ने दो महीने पहले की थी यात्रा -सूत्र

पुलिस और जांच एजेंसियां दिल्ली बम धमाके की अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है. इस मामले में अभी कई संदिग्ध आरोपियों की गिफ्तारी भी की जा चुकी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • डॉ.आदिल के भाई की दुबई यात्रा के कारणों की जांच चल रही है, जिससे धमाके के तार दुबई से जुड़ सकते हैं
  • गिरफ्तार संदिग्धों में कई पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड की पत्नी अफिराह बीबी से भी संपर्क में थे
  • अफिराह बीबी जैश की महिला ब्रिगेड जमात-उल-मोमिनत की प्रमुख सदस्य और सलाहकार परिषद शूरा की भी सदस्य हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली धमाकों की जांच अभी जारी है. दिल्ली पुलिस समेत कई दूसरे राज्यों की पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है. अभी तक इस मामले में कई संदिग्ध आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है. सूत्रों के अनुसार पुलिस की जांच के बीच अब पता चला है कि गिरफ्तार संदिग्ध आरोपी डॉ.आदिल का भाई धमाके से दो महीने पहले दुबई गया था. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आखिर डॉ. आदिल के भाई की दुबई यात्रा के पीछे का कारण क्या था. ऐसे में अब इस धमाके के तार दुबई से भी जुड़ सकते हैं. 

सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी डॉ. आदिल का भाई मुजफ्फर दुबई जाने से पहले पाकिस्तान गया था. इंटेलिजेंस एजेंसी को मिले इनपुट के अनुसार मुजफ्फर जैश-ए-मोहम्मद के सीधे संपर्क में था. सूत्रों का कहना है कि हो सकता है कि मुजफ्फर ने फंड जुटाने के लिए दुबई में किसी से मुलाकात की हो. जांच एजेंसी अब इस बात का पता लगाने में लगी है कि आखिर मुजफ्फर ने दुबई में किस-किस से मुलाकात की थी

इन सब के बीच दिल्ली धमाके में पकड़े गए संदिग्धों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार दिल्ली धमाके को लेकर जिन लोगों को अभी तक पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनमें से कई पुलवामा आतंकी हमले के मास्टमाइंड की पत्नी के संपर्क में थे. 

अभी तक की जांच में पता चला है कि डॉ.शाहीन सईद जैश कमांडर और पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड उमर फारूक की पत्नी अफिराह बीबी के संपर्क में थे. जांच में पता चला है कि जैश प्रमुख मसूद अज़हर का भतीजा उमर फारूक 2019 पुलवामा हमले के मद्देनजर एक मुठभेड़ में मारा गया था, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 कर्मियों की जान चली गई थी.

Advertisement

पुलिस सूत्रों के अनुसार उमर की पत्नी अफिराह बीबी जैश की नई लॉन्च की गई महिला ब्रिगेड, जमात-उल-मोमिनत का एक प्रमुख चेहरा है. दिल्ली में विस्फोट से कुछ हफ़्ते पहले, अफिरा ब्रिगेड की सलाहकार परिषद शूरा में शामिल हो गई. सूत्रों ने बताया कि वह मसूद अज़हर की छोटी बहन सादिया अज़हर के साथ काम करती है और दोनों शाहीन सईद के संपर्क में थीं. 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Washington Hotel Firing: क्या Donald Trump पर हमला ईरान ने कराया? | NDTV India | USA
Topics mentioned in this article