दिल्ली के मयूर विहार इलाके में पार्किंग में मिला शव, मचा हड़कंप, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

दिल्ली के स्टार सिटी मॉल की पार्किंग में एक कार के अंदर एक शख्स मृत मिला है. पुलिस मौत की कारणों की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दिल्ली के स्टार सिटी मॉल की पार्किंग में मृत मिला शख्स
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली के मयूर विहार इलाके में बेसमेंट पार्किंग में एक शख्स मृत मिला है
  • स्टार सिटी मॉल के बेसमेंट में खड़ी एक कार में नरेंद्र नामक शख्स मृत मिला
  • पुलिस प्रथम दृष्टया इसे नेचुरल मौत का मामला मानकर चल रही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली के मयूर विहार इलाके के स्टार सिटी मॉल में पार्किंग में लगी एक कार में एक शख्स मृत मिला है. सूत्रों ने बताया कि शुरुआत में ऐसा लग रहा है कि शख्स की मौत नेचुरल हुई है. दिल्ली पुलिस अभी सीसीटीवी फुटेज तलाश रही है. पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम नरेंद्र है. उसके पिता का नाम करतार सिंह और वो नोएडा का निवासी है. पुलिस मौत के कारणों की तलाश में जुटी है. 

शरीर पर चोट के निशान नहीं 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा.उन्होंने बताया कि फिलहाल देखने से ऐसा लग रहा है कि शख्स की मौत नेचुरल हुई हो. मृतक शख्स कार के अंदर बैठा हुआ था. माना जा रहा है कि इसी दौरान उसे हार्ट अटैक आया हो. हालांकि, मौत किस कारण से हुई है इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही होगी. नरेंद्र के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं दिख रहे हैं. 42 साल का नरेंद्र स्टार सिटी मॉल के बेसमेंट में कार के अंदर था. 

पुलिस बताया क्या हुआ?

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने पर कार के अंदर एक व्यक्ति अचेत मिला. बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस के मुताबिक, व्यक्ति की पहचान नरेंद्र कुमार के रूप में हुई है और उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं. पुलिस के अनुसार, पार्किंग स्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई जिसमें किसी भी संदिग्ध गतिविधि या किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता नजर नहीं आई है.

पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की 

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, 'अब तक देखे गए फुटेज में कुमार की ओर से कोई हलचल नहीं दिखाई दी है. उनके पास से अस्थमा की कुछ दवाएं मिली हैं. पुलिस ने बताया कि परिस्थितियां, प्रथम दृष्टया प्राकृतिक मृत्यु की ओर इशारा करती हैं. उन्होंने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा.

Featured Video Of The Day
Jharkhand Plane Crash | Ranchi Air Ambulance के साथ क्या हुआ? प्लेन क्रैश की Inside Story | BREAKING
Topics mentioned in this article