दलाई लामा ने जेफरी एपस्टीन से संबंध वाली खबरों पर तोड़ी चुप्‍पी, जानें क्‍या कहा?

दलाई लामा के ऑफिस ने अमेरिकी यौन अपराधी और तस्कर जेफरी एपस्टीन से संबंधित फाइलों में अपना नाम सामने आने की खबरों पर स्पष्टीकरण जारी किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने जेफरी एपस्टीन से अपने संबंधों को लेकर सामने आई खबरों पर प्रतिक्रिया दी है
  • दलाई लामा ऑफिस ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि उनका नाम एपस्टीन से जुड़े फाइलों में गलत तरीके से जोड़ा गया है
  • धर्मशाला स्थित दलाई लामा कार्यालय ने स्पष्ट किया कि दलाई लामा ने कभी जेफरी एपस्टीन से मुलाकात नहीं की है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
धर्मशाला:

तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने जेफरी एपस्टीन से संबंध वाली खबरों पर चुप्‍पी तोड़ दी है. दलाई लामा के ऑफिस ने अमेरिकी यौन अपराधी और तस्कर जेफरी एपस्टीन से संबंधित फाइलों में अपना नाम सामने आने की खबरों पर स्पष्टीकरण जारी किया है. हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित दलाई लामा ऑफिस द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया है, 'हम स्पष्ट रूप से पुष्टि करते हैं कि परम पावन ने कभी भी जेफरी एपस्टीन से मुलाकात नहीं की है और न ही उन्होंने अपनी ओर से किसी को भी उनसे मिलने या बातचीत करने की अनुमति दी है.'

जेफरी एपस्टीन से कभी नहीं मिले दलाई लामा

दलाई लामा के ऑफिस से जारी बयान में कहा गया, 'एपस्टीन फाइल्‍स से जुड़ी कुछ हालिया मीडिया रिपोर्टों और सोशल मीडिया पोस्टों में 14वें दलाई लामा को जेफरी एपस्टीन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. लेकिन इन बातों में कोई सच्‍चाई नहीं हैं. परम पावन 14वें दलाई लामा कभी भी जेफरी एपस्टीन से नहीं मिले हैं और न ही उन्होंने अपनी ओर से किसी को उनसे मिलने या बातचीत करने की अनुमति दी है.'

दरअसल, कई मीडिया खबरों में ऐसा कहा गया है कि दलाई लामा का नाम एपस्‍टीन फाइलों में '169' बार दर्ज है. हालांकि, ऐसी कोई फाइल सामने नहीं आई है, जिसमें दलाई लामा का नाम है. तिब्बती कार्यकर्ताओं ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि किसी भी अपराध का सबूत ज़िक्र होना नहीं है.

Advertisement

जेफरी एपस्टीन की फाइल्‍स में क्‍या?

अमेरिकी न्याय विभाग ने फाइनेंसर जेफरी एपस्टीन की जांच से जुड़ी फाइलों का एक बड़ा बैच जारी किया, जिसमें तीन मिलियन से ज्यादा पन्नों के रिकॉर्ड, 2,000 वीडियो और 180,000 तस्वीरें शामिल हैं. इसके बाद ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर और भारतीय फिल्म निर्माता मीरा नायर समेत कई नामी हस्तियों के इसमें शामिल होने की खबरें आ रही हैं.  

ये भी पढ़ें :- एपस्टीन फाइल साइड इफेक्ट शुरू: ब्रिटेन में इस्तीफा, अमेरिका में बिल क्लिंटन जांच में गवाही देंगे

Advertisement

कौन हैं जेफरी एपस्टीन?

जेफरी एपस्टीन अमेरिका का एक विवादित व्यक्ति था. उसकी 2019 में न्यूयॉर्क की जेल में मौत हो गई थी, जब वह नाबालिग लड़कियों से जुड़े फेडरल सेक्स-ट्रैफिकिंग के आरोपों में मुकदमे का इंतजार कर रहा था. उसकी मौत को आधिकारिक तौर पर आत्महत्या बताया गया था.

ये भी पढ़ें :- नॉर्वे की राजकुमारी, ब्रिटेन का राजकुमार... एपस्टीन फाइल्स के 30 लाख पन्नों से हटे बड़े-बड़ों के नकाब, कहीं माफी- कहीं इस्तीफा

 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Noida Workers Protest | अचानक क्यों जल उठा नोएडा? फूंक डाले कई दफ्तर, एक्शन में Yogi!
Topics mentioned in this article