IIT बॉम्बे कैंपस की सड़क पर आराम फरमाता दिखा मगरमच्छ, इलाके में मचा हड़कंप

Crocodile IIT Bombay : आईआईटी बॉम्बे के पवई परिसर में एक विशाल मगरमच्छ का दिखाई देना एक दुर्लभ घटना है, क्योंकि ये आमतौर पर झील के पानी में ही रहते हैं और मानव बस्तियों वाले क्षेत्रों में जाने से बचते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

आईआईटी बॉम्बे के पवई परिसर में एक विशाल मगरमच्छ का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह झील के किनारे सड़क पर घूमते हुए दिखाई दे रहा है. यह मगरमच्छ पवई झील से बाहर आया था और रविवार रात को उसे पास की सड़क पर आराम करते देखा गया था. इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

आईआईटी बॉम्बे के पवई परिसर में एक विशाल मगरमच्छ का दिखाई देना एक दुर्लभ घटना है, क्योंकि ये आमतौर पर झील के पानी में ही रहते हैं और मानव बस्तियों वाले क्षेत्रों में जाने से बचते हैं. वन विभाग के अनुसार, यह मगरमच्छ संभवतः मादा है जो अंडे देने के लिए घोंसला बनाने की जगह तलाश रही है.

स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि मगरमच्छ सुरक्षित रहे. उन्होंने कहा कि यह अपने आप ही झील में रेंगकर चला गया. ठाणे प्रादेशिक शाखा की मुंबई रेंज स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, बल्कि सतर्क रहें और मगरमच्छों की उपस्थिति वाले क्षेत्रों से बचें.

Featured Video Of The Day
Gold Silver Price Today | Syed Suhail | Budget 2026 | बजट आते ही सोना तो संभला लेकिन चांदी गिरा धड़ाम