कर्नाटक सीएम बदलने पर कांग्रेस में अभी फैसला नहीं, सोनिया गांधी लेंगी अंतिम निर्णय: खड़गे

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने साफ किया कि अभी कोई तारीख तय नहीं हुई है. फैसला सोनिया गांधी, राहुल गांधी और खड़गे मिलकर लेंगे. खड़गे ने कहा कि परामर्श के बाद ही निर्णय होगा और उनके बयान को गलत न समझा जाए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि कर्नाटक में CM पद के नेतृत्व परिवर्तन की कोई तारीख अभी तय नहीं हुई है.
  • निर्णय पार्टी के शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी, राहुल गांधी और स्वयं उनके सामूहिक विचार से लिया जाएगा.
  • खड़गे ने कहा कि कांग्रेस में निर्णय लेने से पहले वरिष्ठ नेताओं से सलाह ली जाती है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी अटकलों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्पष्ट किया है कि नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि इस विषय पर फैसला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी, राहुल गांधी और वह स्वयं सामूहिक रूप से लेंगे.

कलबुर्गी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खड़गे ने कहा, 'जब तक तारीख तय नहीं होती, मैं कैसे कह सकता हूं कि बदलाव होगा या नहीं? जब हम तीनों मिलकर तारीख तय करेंगे, तब उचित निर्णय लिया जाएगा.' उन्होंने मीडिया से उनके बयानों की गलत व्याख्या न करने की अपील भी की.

'फैसला राज्य के हित में होगा'

खड़गे ने बताया कि कांग्रेस में निर्णय लेने की प्रक्रिया परामर्श आधारित है. उन्होंने कहा, 'हाई कमान में हम आपस में विस्तृत चर्चा करते हैं, वरिष्ठ नेताओं से सलाह लेते हैं और राज्य के हितों को देखते हुए फैसला लेते हैं,' पार्टी अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि जो भी निर्णय होगा, वह राज्य के हित में होगा और सभी को उसका समर्थन करना होगा.

यह भी पढ़ें- तमन्ना भाटिया विवाद के बीच मैसूर सैंडल की रिकॉर्ड कमाई, टर्नओवर ₹2,016 करोड़ के पार

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की चर्चा तेज

यह बयान ऐसे समय आया है जब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के बीच कथित सत्ता‑संतुलन को लेकर अटकलें तेज हैं. चर्चा है कि कांग्रेस सरकार के नवंबर 2025 में आधा कार्यकाल पूरा होने के बाद नेतृत्व परिवर्तन हो सकता है, हालांकि सिद्धारमैया पहले ही कह चुके हैं कि वे पूरा पांच साल का कार्यकाल पूरा करना चाहते हैं, साथ ही पार्टी नेतृत्व के फैसले का सम्मान करेंगे.

Advertisement

अचानक कैसे लगे कयास

गौरतलब है कि हाल के दिनों में डी.के. शिवकुमार और उनके समर्थकों की गतिविधियों तथा दिल्ली यात्राओं से कयास और तेज हुए थे. हालांकि खड़गे ने दोहराया कि फिलहाल कोई बदलाव नहीं है और जब होगा, पार्टी खुद जानकारी देगी.

Featured Video Of The Day
Bhabanipur strong room Protest: भवानीपुर स्ट्रॉन्गरूम में क्या हुआ था? खुल गई कहानी