असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, 23 उम्मीदवारों का ऐलान

असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट में 23 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची में 23 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए.
  • अब तक कांग्रेस ने कुल 65 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है.
  • गठबंधन की राजनीति को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने अपने सहयोगी दलों के लिए 15 सीटें आरक्षित रखी हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इस ताजा लिस्ट में पार्टी ने 23 महत्वपूर्ण सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है. इससे पहले कांग्रेस 42 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी थी, जिसे मिलाकर अब तक पार्टी की ओर से कुल 65 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे जा चुके हैं. गठबंधन की राजनीति को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने अपने सहयोगी दलों के लिए 15 सीटें छोड़ी हैं, जिससे राज्य में चुनावी सरगर्मी और तेज हो गई है.

कांग्रेस ने सृजनग्राम से नूरुल इस्लाम को उम्मीदवार बनाया है, जिनको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ने पैसे लेकर टिकट दिया है. इसको लेकर स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका गांधी को पत्र भी लिखा है.

बिरसिंग जरुआ से वाजिद अली चौधरी, मंडिया से अब्दुल खालिक का नाम, न्यू गोवाहाटी से पूर्व सांसद पंकज बोरा के बेटे शांतनु बोरा को टिकट, पहली लिस्ट में भी कांग्रेस ने सांसद पुत्रों को टिकट दिया था.

जल्द ही 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान हो सकता है. चुनाव आयोग की टीम सभी 5 चुनावी राज्यों का दौरा खत्म कर चुकी है. सूत्रों की माने तो रविवार या सोमवार को चुनाव आयोग 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग की टीम ने सभी राज्यो में जाकर चुनाव की तैयारियों का जायजा ले लिया है. सबसे पहले आयोग की टीम असम गई थी और सभी आखिरी में पश्चिम बंगाल.

Advertisement

कांग्रेस की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट के अनुसार, गोलकगंज से कार्तिक चंद्रा राय, बिरसिंग जरुआ से वाजेद अली चौधरी, बिलासिपारा से अमृत बादशाह, मांकाचार से मोहिबुर रोहमान चौधरी, गोलपारा ईस्ट से अबुल कलाम रशीद आलम, दूधनई (एसटी) से किशोर कुमार ब्रह्मा, श्रीजंग्राम से नूरुल इस्लाम, मांडिया से अब्दुल खालेक, चमरिया से राकिबुद्दीन अहमद और रंगिया से प्रणजीत चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है.

इसके अलावा, पार्टी ने दिमोरिया (एससी) से किशोर कुमार बरुआ, न्यू गुवाहाटी से संतानु बोरा, मंगलदाई से रिजुमोनी तालुकदार, होजाई से झिल्ली चौधरी, धेकियापारा से बताश उरंग कुर्मी, गोहपुर से डॉ. शंकर ज्योति कुटुम, धेमाजी (एसटी) से शैलेन सोनवाल, टिनसुकिया से देविद फुकन, टिंगखोंग से बिपुल गोगोई बोरा, धोलाई (एससी) से ध्रुबज्योति पुरकायस्थ और करीमगंज साउथ से अमीनुर रशीद चौधरी को टिकट दिया है.

Advertisement

यह लिस्ट असम के विभिन्न क्षेत्रों से उम्मीदवारों को कवर करती है, जिसमें अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और सामान्य श्रेणी की सीटें शामिल हैं. कांग्रेस ने इन उम्मीदवारों के चयन के माध्यम से पार्टी की मजबूत उपस्थिति और स्थानीय मुद्दों पर फोकस दिखाने की कोशिश की है.

इससे पहले पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें 42 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था. पार्टी अब तक 65 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है.

कांग्रेस ने गठबंधन रणनीति के तहत 15 सीटों को सहयोगी दलों के लिए छोड़ने का फैसला किया है. आरक्षित सीटों की सूची के अनुसार, भवानीपुर-सोरभोग (क्र.सं. 21), बाजालीपुर-सोरभोग (26), पलासबारी (29), गुवाहाटी सेंट्रल (36), गोरेसवार (44), मोरिगांव (54) और बरहामपुर (59) जैसी महत्वपूर्ण सीटें गठबंधन दलों को सौंपी गई हैं. इसके अलावा, बिन्नाकांडी (62), बेहाली (एससी) (71), सदिया (81), डिब्रूगढ़ (88), खोवांग (89), सारुपाथार (107), दीफू (एसटी) (110) और अमरी (एसटी) (112) सीटें भी सहयोगी पार्टियों के लिए छोड़ी गई हैं.

ये भी पढ़ें :  LPG-PNG को लेकर नया नियम, इन परिवारों को अब नहीं मिलेगा नया गैस कनेक्शन और न ही रिफिल

Advertisement
Featured Video Of The Day
Delhi में Yo Yo Honey Singh का जलवा, Indira Gandhi Arena में Mega Concert | NDTV India