कांग्रेस नेता का रील के लिए 'धुरंधर स्टाइल', 'रहमान डकैत' के अंदाज में लहराई गन, पुलिस ने शुरू की जांच

कलबुर्गी के पुलिस कमिश्‍नर शरणप्पा एसडी ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति हथियार लहराता दिख रहा है. मैंने अधिकारियों को यह पता लगाने के लिए कहा है कि वीडियो कहां बनाया गया और यह किस पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कर्नाटक के कलबुर्गी में कांग्रेस विधायक के करीबी मतीन पटेल का हथियार लहराते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
  • पुलिस कमिश्नर ने वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान कर मामले की जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं.
  • वायरल वीडियो में मतीन पटेल काली एसयूवी से उतरते हैं और दोस्तों के साथ डांस करते रील बना रहे हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

कर्नाटक के कलबुर्गी में एक कांग्रेस नेता ने ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'धुरंधर' के बेहद लोकप्रिय गाने "Fa9la" पर रील बनाकर विवाद खड़ा कर दिया है. इस रील में कांग्रेस विधायक के बेहद करीबी मतीन पटेल वीडियो में पिस्तौल और बंदूक लहराते नजर आते हैं. अब इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. 

कलबुर्गी के पुलिस कमिश्‍नर शरणप्पा एसडी ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति हथियार लहराता दिख रहा है. हम वीडियो में दिख रहे व्यक्ति को जानते हैं. मैंने अधिकारियों को यह पता लगाने के लिए कहा है कि वीडियो कहां बनाया गया और यह किस पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है. 

ये भी पढ़ें: कर्नाटक: मंत्रीजी के ऑफिस से सोने की ज्‍वैलरी और लाखों की नकदी पार, सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार
 

पुलिस कमिश्‍नर ने दिए निर्देश 

साथ ही पुलिस कमिश्‍नर ने कहा कि उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया है कि पता लगाएं कि किस हथियार का इस्तेमाल किया गया था और क्या वह असली है या नहीं. 

साथ ही कहा कि अगर यह असली है तो हम देखेंगे कि क्या यह लाइसेंसी था या नहीं. अगर यह लाइसेंसी था तो हम जांच करेंगे कि क्या शर्तों का उल्लंघन हुआ था. 

Advertisement

शरणप्पा ने कहा कि अगर यह अवैध पाया गया, तो शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें: पति के बिना नहीं जीना... बेंगलुरु में गीजर गैस लीक से पति की मौत के कुछ ही घंटों बाद महिला ने की आत्महत्या

रहमान डकैत के अंदाज में डांस 

वीडियो में मतीन अपनी काली एसयूवी से उतरते हैं और फिर अपने दोस्तों के साथ डांस करते हुए आगे बढ़ते हैं यह ठीक बिलकुल वैसा ही है, जैसा फिल्‍म 'धुरंधर' में रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) बलूचिस्तान में एक हथियार डीलर के कैंप में घुसते वक्‍त करते हैं. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Pappu Yadav Arrested: 'खतरे में जान' जेल में पप्पू परेशान!| Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon