कर्नाटक के कलबुर्गी में कांग्रेस विधायक के करीबी मतीन पटेल का हथियार लहराते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. पुलिस कमिश्नर ने वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान कर मामले की जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं. वायरल वीडियो में मतीन पटेल काली एसयूवी से उतरते हैं और दोस्तों के साथ डांस करते रील बना रहे हैं.