3 महीने के लिए कुछ पेट्रोकेमिकल इनपुट पर ड्यूटी में मिलेगी छूट: मिडिल ईस्ट के हालात पर सरकार का फैसला

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत सरकार का कहना है कि देश में तेल या गैस की कोई कमी नहीं है. 3 महीने के लिए कुछ पेट्रोकेमिकल इनपुट पर ड्यूटी में छूट मिलेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत सरकार ने पेट्रोकेमिकल इनपुट पर तीन महीने के लिए कस्टम ड्यूटी पूरी तरह से समाप्त कर दी है
  • ड्यूटी छूट से प्लास्टिक, पैकेजिंग, ऑटोमोबाइल कंपोनेंट्स समेत कई क्षेत्रों को आर्थिक फायदा होगा
  • पेट्रोलियम मंत्रालय ने देश में पेट्रोल, डीजल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति पूरी और स्थिर बताई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के बीच भारत सरकार के मंत्रालयों ने ब्रीफिंग की. इस दौरान वित्त मंत्रालय के अधिकारी संजय मंगल ने बताया कि सरकार ने कुछ पेट्रोकेमिकल इनपुट पर 3 महीने के लिए पूरी तरह से ड्यूटी में छूट देने का फैसला किया है. इससे देश में आपूर्ति में स्थिरता बनी रहेगी और कई क्षेत्रों को फायदा होगा. वहीं पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है. लोगों को एलपीजी गैस भी मिल रही है. कई लोग पीएनजी पर शिफ्ट कर रहे हैं.

'पेट्रोकेमिकल इनपुट पर ड्यूटी में छूट'

वित्त मंत्रालय ने कहा कि पेट्रोकेमिकल इनपुट पर ड्यूटी में छूट देने से प्लास्टिक, पैकेजिंग, ऑटोमोबाइल कंपोनेंट्स और अन्य क्षेत्र को फायदा मिलेगा. हालांकि इससे राजस्व में 1800 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है. इसकी गणना पिछली दरों के आधार पर की गई है. सरकार ने इस पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 0 कर दी गई है. यह सब केवल 3 महीने के लिए लागू रहेगा.

'आभूषण निर्यातकों पर शिपिंग में देरी पर कोई जुर्माना नहीं'

मंत्रालयों की ब्रीफिंग में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के एडिशनल सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि GCC एक महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार है. खाद्य और कृषि, इंजीनियरिंग सामान, रत्न और आभूषण, ऊर्जा और पेट्रोलियम, रसायन और पेट्रोकेमिकल, और फार्मा क्षेत्र को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में वाणिज्य विभाग ने कई कदम उठाए हैं. निर्यात दायित्व की अवधि 3 महीने के लिए बढ़ा दी गई है. वहीं RoDTEP दरें बहाल करके 100% कर दी गई हैं. इसके अलावा विशेष योजनाओं के तहत आयात किए गए सोने/कीमती धातुओं के निर्यात दायित्व को पूरा करने की समय सीमा भी बढ़ा दी गई है.आभूषण निर्यातकों को शिपिंग में देरी होने पर कोई जुर्माना नहीं देना होगा.

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर से सबक: ड्रोन‑मिसाइल खतरे से निपटने के लिए सेना खरीदेगी नेक्स्ट‑जेन एयर डिफेंस गन

'देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी नहीं'

वहीं पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है. पंप की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. घरेलू उपभोक्ताओं को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति 100% की जा रही है. 8 राज्यों को 10% अतिरिक्त गैस की आपूर्ति की गई है. 3.33 लाख PNG कनेक्शनों को गैस की आपूर्ति की गई है. 2.90 लाख नए PNG कनेक्शन दिए गए हैं. 12,400 लोगों ने LPG कनेक्शन वापस कर दिया है. 23 मार्च के बाद 4.30 लाख 5 Kg FTL सिलेंडरों की बिक्री हुई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को हटाकर राज्यसभा में अशोक मित्तल को बनाया डिप्टी लीडर

Featured Video Of The Day
Iran-Israel War | इजरायली हमलों से Lebanon में तबाही का मंजर! | Trump-Netanyahu | NDTV India | Top