श्रमिकों के अधिकारों से नहीं होगा समझौता...नोएडा प्रदर्शन के बाद निर्देश देते हुए सीएम योगी

नोएडा की घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रमिकों के अधिकारों पर सख्त रुख अपनाया है. सीएम ने मैनपावर एजेंसियों की जांच, ग्रीवांस सेल अनिवार्य करने, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई और बढ़े हुए वेतन के भुगतान के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए सख्त रुख अपनाने और कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है
  • मैनपावर एजेंसियों की जांच कराने और श्रमिक नियमों के उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
  • औद्योगिक इकाई में ग्रीवांस सेल अनिवार्य रूप से स्थापित करने और शिकायतों का समयबद्ध समाधान करने का आदेश
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

नोएडा में हुई हालिया घटना का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रमिकों से जुड़े मामलों पर सख्त रुख अपनाया है. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि श्रमिकों के अधिकारों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और श्रमिक नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि मैनपावर एजेंसियों की व्यापक और गहन जांच कराई जाए.

ये भी पढ़ें : एक्शन मोड में DM मेधा रूपम, कंपनियों में जाकर खुद सुनी श्रमिकों की फरियाद, CM के आदेशों को लागू करने का अल्टीमेटम

ग्रीवांस सेल अनिवार्य, अफवाह और दुष्प्रचार पर कठोर कार्रवाई

इसके साथ ही सीएम योगी ने यह भी कहा कि हर औद्योगिक इकाई में ग्रीवांस सेल अनिवार्य रूप से स्थापित होनी चाहिए, ताकि श्रमिकों की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान किया जा सके. सीएम ने नोएडा की हिंसा को लेकर कहा कि अफवाह और दुष्प्रचार फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए. इसके साथ ही सोशल मीडिया की लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश भी मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें : बाहरी तत्वों को न करने दें दखल...नोएडा में हुए प्रदर्शन पर सीएम योगी का मजदूरों का संदेश

Advertisement

उपद्रवियों की पहचान, श्रमिक आवास और वेतन भुगतान पर फोकस

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि नोएडा की घटना में शामिल गैर‑श्रमिक उपद्रवी तत्वों की पहचान की जाए और उनकी तस्वीरें सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्शित की जाएं. इसके अलावा श्रमिकों के लिए डॉरमेट्री निर्माण और सस्ते व सुलभ आवासीय योजनाओं को लेकर जल्द से जल्द कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि पहली अप्रैल से बढ़े हुए वेतन का भुगतान हर हाल में सुनिश्चित किया जाए. मुख्यमंत्री ने औद्योगिक स्थिति की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा‑निर्देश जारी किए.
 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bihar New CM | UP में Yogi की तरह ताबड़तोड़ एक्शन अब 'Samrat' राज में भी! | Bihar News