कैसे हुई 10 वीं के छात्र की मौत? कर्नाटक के चित्रदुर्ग में सहपाठी से विवाद के बाद युवक की मौत, स्कूल पर गंभीर आरोप

चित्तदुर्गा जिले के एक रेजिडेंशियल स्कूल में कक्षा 10 के छात्र की मौत के बाद पुलिस ने स्कूल प्रबंधन, प्रिंसिपल, वार्डन और एक छात्र के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है. घटना से जुड़े CCTV फुटेज को जांच का हिस्सा बनाया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के DVS रेजिडेंशियल स्कूल में कक्षा दस के छात्र की मौत हो गयी
  • छात्र की मौत के बाद स्कूल प्रशासन, वार्डन, प्रिंसिपल और एक छात्र के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है
  • मृतक छात्र के पिता ने बताया कि विवाद के बाद सहपाठी ने उस पर हमला किया, जिससे वह मानसिक तनाव में आ गया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चित्रदुर्ग:

कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में स्थित DVS रेजिडेंशियल स्कूल से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. यहां कक्षा 10 में पढ़ने वाले 16 वर्षीय छात्र की मौत के बाद स्कूल प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ खड़े हुए हैं. घटना के बाद पुलिस ने स्कूल प्रबंधन, वार्डन, प्रिंसिपल और एक छात्र के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है. मृत छात्र की पहचान कोट्रेश के रूप में हुई है, जो भ्रामसागर होबली के करियम्मनाहल्ली गांव का रहने वाला था. वह स्कूल के हॉस्टल में रहकर SSLC की पढ़ाई कर रहा था.

मृतक के पिता ने क्या कहा? 

कोट्रेश के पिता गुरु‍लिंगैया की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 15 फरवरी 2026 की रात को उनके बेटे का एक सहपाठी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. विवाद के दौरान उसके सहपाठी ने कथित रूप से उस पर हमला किया, जिससे छात्र मानसिक रूप से बेहद तनाव में आ गया. अगली सुबह यानी 16 फरवरी 2026 को छात्र की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, घटना सुबह करीब 7:15 बजे हुई. हॉस्टल परिसर के CCTV कैमरों में छात्र के गिरने का दृश्य रिकॉर्ड हुआ है, जिसे जांच में शामिल कर लिया गया है.

हर एंगल से पुलिस कर रही है जांच?

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को भ्रामसागर अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्ट‑मार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई. पुलिस का कहना है कि फिलहाल घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है, ताकि यह साफ हो सके कि छात्र पर मानसिक दबाव किस हद तक था और घटना से पहले हॉस्टल स्टाफ ने क्या कदम उठाए.

शिकायत के आधार पर स्कूल प्रशासन, वार्डन, प्रिंसिपल और छात्र पर लापरवाही से जुड़े प्रावधानों के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने कहा है कि आगे की जांच से पूरी घटनाक्रम की सच्चाई सामने आएगी. यह घटना एक बार फिर स्कूलों में सुरक्षा, निगरानी और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता को रेखांकित करती है.

ये भी पढ़ें-: 'नहीं चाहती थी कि वो इस देश में रहे', दिल्ली हादसे में बेटे की मौत पर दिल चीर देगी मां की चीख

Featured Video Of The Day
Iran Israel War Breaking News: फारस की खाड़ी में ईरानी जहाज पर हुआ बड़ा हमला | Iran War News
Topics mentioned in this article