कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के DVS रेजिडेंशियल स्कूल में कक्षा दस के छात्र की मौत हो गयी छात्र की मौत के बाद स्कूल प्रशासन, वार्डन, प्रिंसिपल और एक छात्र के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है मृतक छात्र के पिता ने बताया कि विवाद के बाद सहपाठी ने उस पर हमला किया, जिससे वह मानसिक तनाव में आ गया था