Karnataka CM News LIVE: कर्नाटक की राजनीतिक रार जल्द खत्म होने वाली है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने आज ब्रेकफास्ट मीटिंग बुलाई थी, जिसमें डीके शिवकुमार समेत तमाम मंत्री शामिल हुए. पहले सभी ने साथ में बैठकर नाश्ता किया, जिसमें इडली, चटनी, वड़ा और केसरी भात समेत तमाम व्यंजन शामिल थे. सभी ने एक साथ नाश्ता किया. उसके बाद सिद्धारमैया ने कर्नाटक के सीएम पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया. गृह मंत्री ने पहले ही उनके इस्तीफे की पुष्टि कर दी थी. उन्होंने कहा था कि सिद्धा ने सभी मंत्रियों को धन्यवाद देने के लिए नाश्ते पर बुलाया है. इसके बाद वह इस्तीफा दे देंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस्तीफे के लिए उन्होंने कुछ शर्तें आलाकमान के सामने रखी हैं. इसमें उनके बेटे को कैबिनेट मंत्री बनाया जाना शामिल है. कर्नाटक का पल-पल का घटनाक्रम यहां जानें.
ये भी पढ़ें- कर्नाटक का ताज, नए CM के लिए बड़ी अग्निपरीक्षा... सत्ता से ज्यादा संतुलन की चुनौती
ये भी पढ़ें-कर्नाटक में CM ही नहीं कांग्रेस सरकार का पूरा चेहरा बदलना चाहते हैं राहुल गांधी, ये है प्लान
Karnataka Politicas Crisis Live Updates:
Siddaramaiah Resignation Live: आज शाम 4:30 बजे दिल्ली पहुंचेंगे सिद्धारमैया
सिद्धारमैया राहुल गांधी से मिलने के लिए आज शाम 4:30 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.
Siddaramaiah Resignation Live: आज दोपहर 2:30 बजे लोक भवन जाएंगे सिद्धारमैया
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज दोपहर 2:30 बजे लोक भवन जाएंगे और दोपहर 3 बजे वे अपने आधिकारिक आवास कृष्णा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. उन्होंने मीडिया से वहां उपस्थित रहने की अपील की है.
Siddaramaiah Resignation Live: सिद्धारमैया दोपहर 3:30 बजे इस्तीफा देंगे
सिद्धारमैया दोपहर 3:30 बजे इस्तीफा देंगे. उन्होंने कहा कि डीके शिवकुमार को नया मुख्यमंत्री बनाएंगे. ये जानकारी ब्रेकफास्ट पर हुई बैठक के बाद कर्नाटक के मंत्री एचके पाटिल ने दी.
Siddaramaiah Resignation Live: ब्रेकफास्ट मीटिंग में सिद्धारमैया ने दी डीके शिवकुमार को बधाई-सूत्र
सिद्धारमैया की ब्रेकफास्ट मीटिंग में मौजूद सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को बधाई दी थी.
Siddaramaiah Resignation Live: राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सोंपेंगे सिद्धारमैया
कर्नाटक के राज्यपाल बेंगलुरु में मौजूद नहीं हैं. वह अपने होम टाउन में हैं. राज्यपाल की गैरमौजूदगी में उनके सचिव लोकभवन पहुंच रहे हैं. सिद्धारमैया उनको अपना इस्तीफा सौंपेंगे.
Siddaramaiah Resignation Live: सीएम पद से इस्तीफा देंगे सिद्धारमैया
सिद्धारमैया कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं.
Siddaramaiah Resignation Live: राहुल गांधी ने पिछड़े वर्गों के साथ किया विश्वासघात-बसवराज एस बोम्मई
सिद्धारमैया के इस्तीफे पर कर्नाटक के बीजेपी सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई ने कहा कि इसका असर कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ कर्नाटक की चुनावी राजनीति पर भी पड़ेगा. खासकर पिछड़े वर्ग कांग्रेस के खिलाफ हो जाएंगे और यह कांग्रेस पार्टी, विशेषकर राहुल गांधी द्वारा पिछड़े वर्गों के साथ विश्वासघात है.
Siddaramaiah Resignation Live: नागदा में अपने घर पहुंचे कर्नाटक के राज्यपाल
सिद्धारमैया के इस्तीफे के ऐलान के बीच कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत मध्य प्रदेश के नागदा में अपने आवास पर पहुंच गए हैं.
Siddaramaiah Resignation Live: हाईकमान के फैसलों का पालन करते हैं- कांग्रेस विधायक अल्लमप्रभु पाटिल
सिद्धारमैया के इस्तीफे पर बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक अल्लमप्रभु पाटिल ने कहा, "...हम हाईकमान के फैसलों का पालन करते हैं.
Siddaramaiah Resignation Live:एकता ही हमारी शक्ति-कर्नाटक कांग्रेस
कर्नाटक कांग्रेस ने सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के गले लगने वाली तस्वीर एक्स पर पोस्ट कह कहा, एकता ही हमारी शक्ति है. जनसेवा हमारी शाश्वत प्रतिबद्धता है."
Siddaramaiah Resignation Live: डी.के. शिवकुमार के समर्थकों ने बांटी मिठाई
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार के आवास के बाहर जमा उनके समर्थकों ने मिठाई बांटकर उनके समर्थन में नारे लगाए और जश्न मनाया.
Siddaramaiah Resignation Live: सिद्धारमैया ने अभी तक राज्यपाल से मिलने का समय नहीं मांगा-मीडिया रिपोर्टस
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, लोक भवन के एक अधिकारी कहा है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अभी तक राज्यपाल से मिलने का समय नहीं मांगा है.
Siddaramaiah Resignation Live: पहले ब्रेकफास्ट, फिर इस्तीफे का ऐलान
सिद्धारमैया ने पहले सभी मंत्रियों के साथ बैठकर नाश्ता किया और फिर कर्नाटक सीएम पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया. माना जा रहा है कि वह आज ही इस्तीफा दे सकते हैं.
Siddaramaiah Resignation Live: डीके शिवकुमार का सीएम बनने का रास्ता साफ
सिद्धारमैया के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के ऐलान के बाद डीके शिवकुमार का सीएम बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है.
Siddaramaiah Live: सिद्धारमैया ने किया इस्तीफे का ऐलान
कर्नाटक के सियासी ड्रामे का अंत होने वाला है. ब्रेकफास्ट के बाद सिद्धारमैया ने कर्नाटक सीएम पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया.
Siddaramaiah Live: सिद्धारमैया ने मंत्रियों संग किया ब्रेकफास्ट
सिद्धारमैया की ब्रेकफास्ट मीटिंग में सभी नेता साथ बैठकर एक ही टेबल पर नाश्ता करते नजर आए.
Siddaramaiah Live: सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार का साथ में ब्रेकफास्ट
सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की साथ बैठकर ब्रेकफास्ट करते तस्वीर सामने आई है. उनकी प्लेट में इडली, केसरी भात, वड़ा और चटनी नजर आ रही है.
Siddaramaiah Live: डीके शिवकुमार ने CM सिद्धारमैया के पैर छुए
ब्रेकफास्ट मीटिंग में पहुंचे डीके शिवकुमार ने कर्नाटक CM सिद्धारमैया के पैर छुए और उनको गले से लगाया.
सिद्धारमैया ने सीएम के रूप अच्छा काम किया-कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार
महाराष्ट्र कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि सिद्धारमैया ने बहुत बड़ा योगदान दिया है और सीएम के रूप अच्छा काम किया है.
Siddaramaiah Live: बेंगलुरु के मेखरी सर्कल पर लगे डी.के. शिवकुमार के पोस्टर
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों के बीच, बेंगलुरु के मेखरी सर्कल पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और KPCC अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार के पोस्टर लगाए गए हैं.
Siddaramaiah Live: डी.के. शिवकुमार भी ब्रेकफास्ट बैठक के लिए पहुंचे
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार भी ब्रेकफास्ट बैठक के लिए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आवास पर पहुंचे.
Siddaramaiah Live: ब्रेकफास्ट बैठक के लिए सिद्धारमैया के आवास पर पहुंचे मंत्री एच.के. पाटिल
कर्नाटक के मंत्री एच.के. पाटिल मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा बुलाई गई ब्रेकफास्ट बैठक के लिए बेंगलुरु स्थित उनके आवास पर पहुंचे.
Siddaramaiah Live: कुछ दी देर में शुरू होगी सिद्धारमैया की ब्रेकफास्ट बैठक
कर्नाटक में सिद्धारमैया की ब्रेकफास्ट बैठक कुछ दी देर में शुरू होने वाली है. कर्नाटक के नेताओं का उनके आवास पर पहुंचना शुरू हो गया है.
सीएम सिद्धारमैया के ब्रेकफास्ट का मेन्यू जान लीजिए
सीएम सिद्धारमैया के ब्रेकफास्ट का मेन्यू जान लीजिए
मसाला डोसा (सांभर, चटनी)
केसरी भात
इडली
वड़ा
खारा पोंगल
कॉफी-टी
पानी
Siddaramaiah Live: कर्नाटक राज्यपाल थावरचंद गहलोत मुंबई से इंदौर के लिए रवाना
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर मुंबई से इंदौर के लिए रवाना हुए.
Siddaramaiah Live: सीएम पद से इस्तीफे के बाद सिद्धारमैया दिल्ली क्यों आ सकते हैं?
- वे पार्टी आलाकमान से मिलकर आभार व्यक्त करते हुए आगे की अपनी भूमिका को लेकर बात कर सकते हैं
- अगली सरकार में अपने समर्थकों को महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी देने की मांग कर सकते हैं
- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद को लेकर बात कर सकते हैं
- सरकार और संगठन को लेकर होने वाली बातचीत खरगे और केसी वेणुगोपाल से होगी
कर्नाटक सीएम आवास पर बुधवार देर रात सुरजेवाला संग हुई अहम बैठक
कर्नाटक में मुख्यमंत्री आवास पर बुधवार देर रात एआईसीसी प्रभारी रणदीप सुरजेवाला की मौजूदगी में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई.
सिद्धारमैया राज्यसभा नहीं जाना चाहते, 2 साल तक विधायक रहना चाहते हैं-सूत्र
सिद्धारमैया फिलहाल राज्यसभा पद ग्रहण करने में रुचि नहीं रखते. सूत्रों के अनुसार, सिद्धारमैया राष्ट्रीय राजनीति में जाने के बजाय अगले दो सालों तक विधायक बने रहना चाहते हैं. वह आज शाम एआईसीसी नेतृत्व के साथ बैठक के लिए दिल्ली रवाना हो सकते हैं. दिल्ली में नके पद छोड़ने को लेकर चर्चा हो सकती है.
कर्नाटक KS राज्यपाल मुंबई चले गए, सिद्धारमैया कैसे सौंपेंगे इस्तीफा?
कर्नाटक में चल रहे सियासी घमासान के बीच राज्यपाल थावरचंद गहलोत मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं. अटकलें थीं कि आज सिद्धारमैया राज्यपाल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं. लेकिन राज्यपाल तो बैंगलुरु में हैं ही नहीं. पने एक करीबी रिश्तेदार के अस्वस्थ होने की खबर के बाद वह बुधवार देर रात मुंबई रवाना हो गए.
डीके सरकार में सिद्धारमैया के करीबियों को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी-सूत्र
डीके शिवकुमार के करीबी सूत्रों के मुताबिक, उनकी सरकार में सिद्धारमैया के करीबी नेताओं को अहम ज़िम्मेदारी मिल सकती है. पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज से अधिक नेता मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं.
शनिवार को हो सकता है डीके सरकार का शपथ ग्रहण समारोह-सूत्र
डीके शिवकुमार बुधवार शाम ही बेंगलुरु पहुंच गए थे. उनके करीबी सूत्रों की मानें तो आज सीएम के इस्तीफे के बाद शनिवार को डीके सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है.
कांग्रेस बिना विवाद कर्नाटक नेतृत्व परिवर्तन की कर रहा उम्मीद
कर्नाटक के बड़े सियासी घटनाक्रम के बीच बुधवार शाम राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बीच एक घंटे तक मुलाकात हुई थी. कांग्रेस नेतृत्व उम्मीद कर रहा है कि बिना किसी विवाद के नेतृत्व परिवर्तन हो जाएगा.
सीएम सिद्धरामैया आज खोलेंगे पत्ते?
दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी ने मंगलवार को सीएम सिद्धरामैया से जो अनुरोध किया उसका खुलासा आज आधिकारिक तौर पर हो सकता है.
थोड़ी देर में सीएम सिद्धरामैया की ब्रेकफास्ट मीटिंग
अगले कुछ घंटों में आज कर्नाटक का सस्पेंस ख़त्म हो सकता है. सबकी नजरे सीएम सिद्धरामैया की ब्रेकफास्ट मीटिंग पर हैं. उन्होंने खुद कहा है कि वो आज बात करेंगे.
सिद्धारमैया और शिवकुमार दोनों ही पार्टी के महत्वपूर्ण नेता-सुरजेवाला
सुरजेवाला ने कहा कि सिद्धारमैया और शिवकुमार दोनों ही पार्टी के महत्वपूर्ण नेता हैं. कोई भी निर्णय कर्नाटक की जनता के हितों को ध्यान में रखकर लिया जाएगा. सिद्धारमैया एक बहुत महत्वपूर्ण नेता हैं. शिवकुमार संगठनात्मक कार्यों से उभरे हैं. जो भी निर्णय लिया जाएगा, हम कर्नाटक की जनता को सूचित करेंगे.
सुरजेवाला ने 'पॉवर शेयरिंग' की खबरों को किया खारिज
कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच एआईसीसी महासचिव और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बुधवार को कांग्रेस के भीतर किसी भी तरह के 'पॉवर शेयरिंग' की खबरों को खारिज किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री परिवर्तन के संबंध में कोई भी निर्णय आधिकारिक तौर पर नहीं लिया गया है.
आखिरकार हाथी ने बच्चा दे ही दिया-चलवाडी नारायणस्वामी का तंज
कर्नाटक के सीनियर बीजेपी नेता और विधान परिषद में नेता विपक्ष चलवाडी नारायणस्वामी ने भी कर्नाटक के घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि आखिरकार हाथी ने बच्चा दे ही दिया. तमाम मांगों और दबाव के बाद शिवकुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे. राज्य के लिए कुछ भी अच्छा नहीं होने वाला है. सिद्धारमैया पद छोड़ देंगे और शिवकुमार उस पर काबिज हो जाएंगे. इसके अलावा, कुछ भी नहीं बदलेगा.
डीके शिवकुमार के लिए मुख्यमंत्री पद की मांग
बालकृष्ण ने कहा कि उन्होंने शिवकुमार के लिए मुख्यमंत्री पद की मांग की है और वह अपने इस बयान पर कायम हैं. सिद्धारमैया और एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आशीर्वाद के बिना कोई भी मुख्यमंत्री नहीं बन सकता. वह हमेशा शिवकुमार के समर्थन में अपनी आवाज उठाते रहेंगे.
सिद्धारमैया ने आज बुलाई ब्रेकफास्ट बैठक
नियप्पा ने कहा कि सिद्धारमैया एक जननेता हैं और हर किसी को यह स्वीकार करना होगा. उन्होंने गुरुवार को नाश्ते पर एक बैठक बुलाई है और नेतृत्व के मुद्दे को लेकर जो भी भ्रम है, वह सब दूर हो जाएगा.
सिद्धारमैया ने आज बुलाई है बैठक
कर्नाटक के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री केएच मुनियप्पा ने कहा कि गुरुवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा बुलाई गई बैठक के बाद नेतृत्व के मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है.
आज कांग्रेस आलाकमान से मिलेंगे सिद्धारमैया
दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ हुई चर्चाओं के बारे में पूछे जाने पर सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि मैं बाद में बात करूंगा. जब पत्रकारों ने पूछा कि वह इस मुद्दे पर कब स्पष्टीकरण देंगे तो मुख्यमंत्री ने जवाब दिया कि मैं कल हर मुद्दे पर बात करूंगा.
इस्तीफे पर आज फैसला ले सकते हैं सीएम सिद्धारमैया
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपने इस्तीफे पर आज फैसला ले सकते हैं. कर्नाटक में नेतृत्व में संभावित बदलाव को लेकर चल रही जोरदार अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को कहा कि वह अपनी दिल्ली यात्रा और कांग्रेस आलाकमान के साथ हुई मुलाकातों के बारे में गुरुवार को विस्तार से बात करेंगे.
सीएम सिद्धारमैया आज दे सकते हैं इस्तीफा
कर्नाटक में राजनीतिक हलचल तेज है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज इस्तीफा दे सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, इस्तीफे के लिए उन्होंने कुछ शर्तें आलाकमान के सामने रखी हैं.
-
choose your destination
-
न्यूज़ अपडेट्स
-
फीचर्ड
-
अन्य लिंक्स
-
Follow Us On














