दो चरणों में पूरी होगी जनगणना 2027,गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया क्या कुछ होगी प्रक्रिया

नित्यानंद राय ने कहा कि पिछली जनगणना प्रक्रिया में दिव्यांगता से संबंधित डेटा दूसरे चरण के दौरान एकत्र किया गया था और प्रश्नावली को अंतिम रूप दिए जाने के बाद जनगणना 2027 के लिए भी इसी तरह का दृष्टिकोण अपेक्षित है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नई दिल्ली:

वर्ष 2027 में होने वाली जनगणना को लेकर सरकार की तरफ से एक बड़ा अपडेट आया है. केंद्र सरकार ने ये साफ कर दिया है कि अगले साल जनगणना की ये प्रक्रिया दो चरणों में होगी. पहले चरण के तहत जहां घरों की लिस्टिंग और उनकी गणना पर आधारित होगा वहीं दूसरे चरण में जनसंख्या गणना पूरी की जाएगी. गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने अगले साल होने वाली जनगणना को लेकर कहा है कि पहले चरण के तहत नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. इसके बाद ही दूसरे चरण की प्रक्रिया को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. आपको बता दें कि यह भारत की पहली डिजिटल जनगणना होने की संभावना है, जिसमें डेटा संकलन के लिए मोबाइल ऐप और पोर्टल का व्यापक उपयोग किया जाएगा.

नित्यानंद राय ने कहा कि पिछली जनगणना प्रक्रिया में दिव्यांगता से संबंधित डेटा दूसरे चरण के दौरान एकत्र किया गया था और प्रश्नावली को अंतिम रूप दिए जाने के बाद जनगणना 2027 के लिए भी इसी तरह का दृष्टिकोण अपेक्षित है. उन्होंने कहा कि दूसरे चरण की प्रश्नावली को अंतिम रूप देने के लिए संबंधित हितधारकों के परामर्श से विस्तृत निर्देश मैनुअल और प्रशिक्षण टूलकिट तैयार किए जाएंगे.

जनगणना के सुचारू कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों सहित जनगणना पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए जाएंगे. डेटा संग्रह प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने कहा कि गणनाकर्ता जानकारी इकट्ठा करने के लिए अपने निर्धारित गणना ब्लॉकों में घर-घर जाएंगे.

यह भी पढ़ें: महिला आरक्षण बिल के लिए सरकार का प्लान, इसी सत्र में ला सकती है संविधान संशोधन बिल

Featured Video Of The Day
ईरान के साथ युद्ध पर अमेरिका का बड़ा बयान, Trump ने क्या कह कर चौंकाया? | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article