दिल्ली के वजीराबाद इलाके में कैश वैन में लूट, गार्ड की गोली मारकर हत्या

राजधानी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में जगत सिंह फ्लाईओवर के पास अपराधियों ने एक कैश वैन से 8 लाख रुपये लूट लिए. अपराधियों ने इस दौरान गार्ड की भी गोली मारकर हत्या कर दी.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में जगत सिंह फ्लाईओवर के पास अपराधियों ने एक कैश वैन से 8 लाख रुपये लूट लिए. अपराधियों ने इस दौरान गार्ड की भी गोली मारकर हत्या कर दी. आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में पैसे डालने के लिए कैश वैन पहुंची थी. एटीएम के सामने ही एक शख्स आया और उसने पीछे से गार्ड को गोली मार दी. और पैसा लूटकर फरार हो गया. मृतक गार्ड का नाम जय सिंह बताया जा रहा है. 

गौरतलब है कि दिल्ली में हाल के दिनों में अपराध के कई घटनाएं देखने को मिल रहे हैं. आज ही मायापुरी इलाके में एक पुलिस सहायक उप निरीक्षक (ASI) शंभू दयाल पर हमले का CCTV फुटेज सामने आया था. फुटेज के अनुसार हमला उस समय हुआ जब शंभू दयाल आरोपी को पकड़कर अपने साथ लेकर जा रहे थे. दरअसल शंभू दयाल को मायापुरी इलाके की झुग्गी से एक पीसीआर कॉल आया था.

जिसमें एक महिला ने शिकायत की थी कि एक बदमाश मोहम्मद अनीश ने उसका फोन छीन लिया है. कॉल के बाद इलाके में शंभू दयाल पहुंचे थे और आरोपी मोहम्मद अनीश को पकड़ लिया था. सामने आए सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, जिस समय शंभू दयाल आरोपी को थाने ले जा रहे थे. तभी अनीश ने चुपके से चाकू निकाला और ASI शंभू दयाल पर हमला कर दिया. ये वारदात 4 जनवरी की है.

ये भी पढ़ें- 

Featured Video Of The Day
Donald Trump Pakistan Visit? ईरान से समझौते के लिए क्या पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप?
Topics mentioned in this article