बेंगलुरु से बुलेट ट्रेन के 3 कॉरिडोर: हैदराबाद-चेन्नई से मुंबई तक हाईस्पीड रेल, दक्षिण भारत के 20 से ज्यादा शहर कनेक्ट

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन उद्घाटन के पहले सरकार ने दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई और बेंगलुरु जैसे अन्य महानगरों के बीच भी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की रफ्तार तेज कर दी है. बेंगलुरु-चेन्नई बुलेट ट्रेन भी इसमें अहम रूट है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Bullet train India Bengaluru high speed rail Corridor Hyderabad Chennai
NDTV
बेंगलुरु:

मुंबई, हैदराबाद की तरह बेंगलुरु भी बुलेट ट्रेन का बड़ा हब बनेगा. बेंगलुरु से निकलने वाले ये हाईस्पीड रेल कॉरिडोर साउथ इंडिया के तीन राज्यों आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु के बड़े शहरों को हाई स्पीड रेल कनेक्टिविटी देंगे. नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन (NHSRCL) मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के बाद अन्य रूट की डीपीआर, अलाइनमेंट की औपचारिकताएं पूरी करने में जुटा है. अभी मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन रूट पर काम चल रहा है. इसके अलावा दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन और दिल्ली-वाराणसी-सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन रूट पर भी मंथन चल रहा है.

चेन्नई-बेंगलुरु-मैसूरु हाईस्पीड रेल कॉरिडोर

चेन्नई-बेंगलुरु-मैसूरु दक्षिण भारत का सबसे अहम बुलेट ट्रेन रूट है, जो तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक को जोड़ता है. 463 किलोमीटर के कॉरिडोर में चेन्नई से बेंगलुरु 306 किमी और बेंगलुरु से मैसूरु 157 किमी का रूट है. इससे बेंगलुरु से चेन्नई का सफर 5–6 घंटे के बजाय सिर्फ सवा घंटे का रह जाएगा. बेंगलुरु से मैसूरु का सफर 2 घंटे से घटकर लगभग 30-45 मिनट रह जाएगी. ये कॉरिडोर बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे के समानांतर चलेगा. इसमें चेन्नई सेंट्रल, पूनमल्ली, चित्तूर (आंध्र प्रदेश), कोलार, कोडिहल्ली, व्हाइटफील्ड, बयप्पनहल्ली (बेंगलुरु), इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी, कैंगेरी, मांड्या और मैसूरु स्टेशन हो सकते हैं. 

Bullet train India Bengaluru high speed rail Corridor Hyderabad Chennai

हैदराबाद-बेंगलुरु हाईस्पीड रेल कॉरिडोर

यह भारत के दो सबसे बड़े आईटी हब बेंगलुरु और हैदराबाद को जोड़ेगा. 610 किमी के इस रूट पर 320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बुलेट ट्रेन दौड़ेंगी. अभी ट्रेन से 10 से 12 घंटे का सफर घटकर सिर्फ 2.5 घंटे रह जाएगा. ये रूट तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा इलाके और उत्तरी कर्नाटक से होकर जाएगा. हैदराबाद (शमशाबाद एयरपोर्ट), महबूबनगर, करनूल, अनंतपुर, चिकबल्लापुर और बेंगलुरु का कैंपेगौड़ा एयरपोर्ट इसका स्टेशन प्रस्तावित है. 

बेंगलुरु-मुंबई हाईस्पीड रेल कॉरिडोर 

बेंगलुरु को सीधे पुणे और मुंबई से भी जोड़े जाने की तैयारी है. ये 850 से 900 किलोमीटर लंबा रूट होगा. अभी रेल से 18–20 घंटे का सफर लगता है तो 4 से 5 घंटे रह जाएगा. कर्नाटक, महाराष्ट्र और गोवा सीमा से सटे इलाके इसके दायरे में आएंगे. बेंगलुरु, तुमकुरु, दावणगेरे, हुबली-धारवाड़, बेलगावी, कोल्हापुर, पुणे और मुंबई भी बुलेट ट्रेन के स्टेशन होंगे. 

Advertisement

DPR और अलाइनमेंट पर काम

ये हाईस्पीड कॉरिडोर जापान की शिंकानसेन बुलेट ट्रेन टेक्नोलॉजी और स्टैंडर्ड गेज पर बनाए जाएंगे. NHSRCL इन बुलेट ट्रेन रूट के लिए  LiDAR सर्वे, अलाइनमेंट ड्राफ्टिंग और ट्रैफिक से जुड़े अध्ययन कर रहा है.घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्रों जैसे बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद शमशाबाद में सुरंगें और बाकी मैदानी भागों में एलिवेटेड वायडक्ट बनाए जाएंगे.

ये भी पढ़ेंबुलेट ट्रेन के 3 नए रूट: मुंबई, हैदराबाद से चेन्नई-बेंगलुरु तक हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, पुणे-ठाणे से अमरावती-तिरुपति तक 25 शहर जुड़ेंगे

Advertisement

ये भी पढ़ें - दिल्ली, मुंबई समेत 7 सुपरफास्ट रूट बनाएगा रेलवे, कानपुर, लखनऊ से गोरखपुर-पटना, भोपाल तक 50 शहरों की ट्रेन बुलेट रफ्तार से दौड़ेगी

 

Featured Video Of The Day
'2kg सोना, 6.5kg चांदी, 5 करोड़ की प्रॉपर्टी...', तिरुमाला मंदिर के डिप्टी EO के ठिकानों पर छापे में मिली करोड़ों की संपत्ति

Topics mentioned in this article
Bullet Train India
Bullet Train Route
Bullet Train
Chennai Bengaluru Bullet Train
Hyderabad-Bengaluru Bullet Train