पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ के चुनाव 28 फरवरी को ही होंगे. इसको लेकर प्रशासन और छात्रों के बीच सहमति बन गई है. इसके बाद 48 घंटे देरी से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हुई. अध्यक्ष पद पर 11 समेत समेत सेंट्रल पैनल पर 41 उम्मीदवार मैदान में हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी कैंडिडेट को शपथ पत्र देने को कहा. कैंडिडेट ने आचार संहिता का पालन करने, किसी भी तरह हिंसा में भाग नहीं लेने का शपथ पत्र दिया है. इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, पहले यह लिस्ट शनिवार को ही जारी होने वाली थी.
शनिवार को साइंस कॉलेज में शिक्षक के साथ मारपीट के बाद शिक्षक संघ ने चुनाव कार्य से अलग रहने का फैसला किया था, इसके बाद विश्वविद्यालय ने छात्रसंघ चुनाव स्थगित कर दिए थे. छात्रों के जबरदस्त विरोध और हंगामे के दबाव में प्रशासन ने अपना फैसला बदला था और चुनाव कराने की सहमति दी थी. आज प्रशासन ने नया नोटिस जारी कर 28 फरवरी को चुनाव कराने का ऐलान किया है. चुनाव में बीस हजार से अधिक विद्यार्थी वोट डालेंगे.
Breaking News Live Updates:
तमिलनाडु में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस-डीएमके के बीच बैठक
तमिलनाडु में कांग्रेस और डीएमके के बीच गठबंधन को लेकर कांग्रेस प्रभारी गिरीश चोडंकर और पीसीसी अध्यक्ष आज कनिमोझी से मिले. बैठक में कांग्रेस ने डीएमके से 45 सीटों की मांग की है. कांग्रेस ने पिछली बार 25 सीटों पर चुनाव लड़ा था. 25 सीटों के अलावा, कांग्रेस डीएमके द्वारा पिछली बार हारी गई सीटों की सूची में से 20 और सीटें चाहती है. डीएमके ने पिछली बार जिन 173 सीटों पर चुनाव लड़ा था, उनमें से 40 सीटें हार गई थीं.
घर में ड्रम में मिला लखनऊ के लापता शराब कारोबारी का धड़
लखनऊ के आशियाना में सनसनीखेज हत्या
शराब कारोबारी का धड़ घर में ड्रम में मिला
20 फरवरी से गायब थे शराब कारोबारी
शराब कारोबारी मानवेंद्र प्रताप सिंह की हत्या
मृतक का बेटा अक्षत प्रताप हिरासत में
पुलिस ने मृतक के बेटे को हिरासत में लिया
आशियाना कोतवाली के सेक्टर एल का मामला
रोहिणी के बुद्ध विहार में युवक की चाकू मारकर हत्या
बाहरी दिल्ली के बुद्ध विहार इलाके में देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. वारदात सेक्टर-24, रोहिणी की जेजे कॉलोनी में हुई. पुलिस के मुताबिक, 23 फरवरी की रात करीब 12:25 बजे थाना बुद्ध विहार में पीसीआर कॉल मिली कि एक लड़के को पेट में चाकू मार दिया गया है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची.
मृतक की पहचान 25 साल के राजा उर्फ मंगल सिंह के रूप में हुई है, जो शाहबाद डेयरी इलाके का रहने वाला था. उसे जेजे कॉलोनी के पास चाकू मारा गया. गंभीर हालत में उसे पीसीआर की मदद से Dr. Baba Saheb Ambedkar Hospital ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
अजित पवार का शरद पवार पर बहुत प्रेम था: जयंत पाटील
जयंत पाटिल ने कहा है कि महाराष्ट्र में हम जहां भी गए, जनता की ओर से एक ही नारा सुनाई देता था – “एक ही वादा, अजित दादा.” राजनीति में एकजुट होकर काम करना ही अजित पवार का सपना था. इसी दिशा में काम करते समय नियति ने उनके साथ यह बड़ा अन्याय किया. उन्होंने कहा कि अजित पवार का शरद पवार के प्रति गहरा स्नेह था. आज भी शरद पवार का “हुक्मी इक्का” अगर कोई था, तो वह अजित पवार ही थे.
दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की शोकसभा का कार्यक्रम मुंबई के वरली डोम में आयोजित किया गया था. इस अवसर पर देश और राज्य के कई प्रमुख नेता तथा उद्योगपति उपस्थित थे.
213 करोड़ पेनल्टी मामले में व्हाटसएप-मेटा ने डेटा शेयरिंग पर दाखिल की अंडरटेकिंग, SC करेगा सुनवाई
213 करोड़ पेनल्टी केस में व्हाटसएप-मेटा ने सुप्रीम कोर्ट में डेटा-शेयरिंग पर अंडरटेकिंग दाखिल की है. सुप्रीम कोर्ट अब अपील पर सुनवाई को तैयार हो गया है. 16 मार्च को अब इस पर सुनवाई होगी. वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने WhatsApp की ओर से कहा कि हम डेटा उस तरीके से साझा नहीं करते जैसा अदालत समझ रही है. कंपनी ने लिखित अंडरटेकिंग दी कि वह पब्लिक/पर्सनल डेटा साझा नहीं करेगी और CCI के डेटा-शेयरिंग नियंत्रण संबंधी निर्देशों का पालन करेगी. इसके बाद CJI की पीठ ने 16 मार्च को अपील पर सुनवाई करने पर सहमति दी. व्हाटसएप ने NCLAT के आदेश को चुनौती देने वाली अपनी अंतरिम अर्जी वापस लेने की भी मांग की.
पिछली तारीख पर कोर्ट ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा था:
“प्राइवेसी को आपके व्यावसायिक लाभ के लिए कुर्बान नहीं किया जा सकता.”
“यदि आप संविधान और कानूनों का पालन नहीं कर सकते, तो भारत छोड़ सकते हैं.”
“यह निजी जानकारी की शालीन तरीके से चोरी है.”
“हम स्पष्ट और बिना शर्त अंडरटेकिंग चाहते हैं, तभी पेनल्टी के खिलाफ आपकी अपील सुनेंगे.”
“आप मैसेजिंग सेवा हैं, डेटा उठाकर किसी और को देने के लिए नहीं.”
“दुनिया भर में इन कंपनियों पर सख्त और नवोन्मेषी निगरानी की जरूरत है.”
झारखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए वोटिंग सम्पन्न
झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम पांच बजे खत्म हो गया. इस दौरान लोकतंत्र के दो अलग-अलग रंग देखने को मिले. एक तरफ जहां सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं और लोगों में वोट डालने के प्रति भारी उत्साह था, वहीं दूसरी ओर राज्य के कई जिलों से हिंसा, फर्जी वोटिंग और हंगामे की खबरें सामने आईं. कई जगहों पर स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा, तब जाकर मामला शांत हुआ.
गुरुग्राम में रिटायर्ड फौजी से मारपीट करने के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार
एक्सीडेंट होने पर आरोपियों द्वारा की गई थी शिकायतकर्ता से मारपीट
एफआईआर के खिलाफ कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंचे रणवीर सिंह
अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने के लिए कर्नाटक उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है.
हाल ही में, कांतारा 2 फिल्म में दैव का चित्रण करने वाले हावभाव के लिए अभिनेता के खिलाफ बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज की गई थी.
बाजीराव एंड रेड्डी इंस्टीट्यूट पर 15 लाख रुपए का जुर्माना
आईएएस की कोचिंग चलाने वाले प्रसिद्ध कोचिंग सेंटर बाजीराव एंड रेड्डी इंस्टीट्यूट पर राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने 15 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है
कोचिंग संस्थान पर अपने विज्ञापन में अधूरी जानकारी देकर छात्रों को भ्रमित करने का था आरोप
2023 के सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम से जुड़ा था विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गठित किया फ्रेंडशिप ग्रुप
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गठित की फ्रेंडशिप ग्रुप के अध्यक्षों और सदस्यों की सूची
अलग-अलग देशों के लिए कुल 64 ग्रुप बनाए गए हैं
अमेरिका जाने वाले ग्रुप का नेतृत्व बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा जबकि यूके वाले ग्रुप का नेतृत्व भर्तृहरि महताब करेंगे
शशि थरूर जाएंगे फ्रांस, जबकि मनीष तिवारी जापान और अखिलेश यादव ऑस्ट्रेलिया जाएंगे
निशिकांत दुबे के नेतृत्व वाला दल रूस जाएगा, जबकि जेडीयू अध्यक्ष संजय झा का दल जर्मनी जाएगा
मणिशंकर अय्यर पर बरसे उदित राज, कहा- उन्हें टीएमसी में शामिल हो जाना चाहिए
मणिशंकर अय्यर पर बरसे उदित राज, कहा- उन्हें टीएमसी में शामिल हो जाना चाहिए
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर अपने बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं. इस बार उनके बयान को लेकर पार्टी से ही विरोध के सुर उठने लगे हैं. मणि शंकर अय्यर के बयान पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि मणिशंकर अय्यर को टीएमसी में शामिल हो जाना चाहिए. वे खुद कुछ नहीं करते, बस हर दिन सलाह देते रहते हैं. उन्हें पहले टीएमसी में शामिल होना चाहिए और फिर ममता बनर्जी के सामने (इंडिया ब्लॉक की प्रमुख बनने का) यह प्रस्ताव रखना चाहिए. बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कोलकाता में कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बिना INDIA ब्लॉक खत्म हो जाएगा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, अखिलेश यादव या फिर तेजस्वी यादव को INDIA ब्लॉक का काम ममता बनर्जी को संभालने देना चाहिए.
अजय राय ने पीएम मोदी को लिखा खत
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मामले की निष्पक्ष जांच की मांग
केंद्रीय एजेंसी या स्वतंत्र एजेंसी से जांच करने की मांग
प्रयागराज के झूसी थाने में दर्ज पोक्सो मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग
दिल्ली सचिवालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी
दिल्ली के विभिन्न इलाकों को बम से उड़ाने की लगातार धमकी मिल रही है. सोमवार सुबह दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई और इसके बाद दोपहर 12 बे दिल्ली सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली. इन सभी मामलों में ईमेल के जरिए धमकी दी गई. सूचना मिलने के बाद अग्निशमन दल तुरंत मौके पर भेजे गए. हालांकि सचिवालय परिसर में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.
भारतीय नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दी है. ईरान में बन रहे हालातों के मद्देनजर भारत सरकार ने यह सलाह दी है. साथ ही कहा है कि सभी भारतीय नागरिकों को उचित सावधानी बरतनी चाहिए, विरोध प्रदर्शनों या रैलियों वाले इलाकों से बचना चाहिए, ईरान स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में रहना चाहिए और किसी भी घटनाक्रम के लिए स्थानीय मीडिया पर नजर रखनी चाहिए.
मोहम्मद दीपक और राहुल गांधी की मुलाकात
राहुल गांधी ने उत्तराखंड के 'मोहम्मद दीपक' से मुलाकात की है. राहुल गांधी ने अपनी एक पोस्ट में दीपक के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए कहा, "हर इंसान, एक समान, यही है भारतीयता, यही है मोहब्बत की दुकान." साथ ही उन्होंने लिखा, "उत्तराखंड के भाई ‘मोहम्मद दीपक’ से मुलाकात - एकता और साहस की ऐसी ही लौ हर भारतीय युवा में जलनी चाहिए."
स्क्रीन टाइम कम करने और ऑनलाइन गेम के नियंत्रण के लिए नया कानून लाएगी बिहार सरकार
बिहार सरकार जल्द ही बच्चों के स्क्रीन टाइम को कम करने और ऑनलाइन गेम को नियंत्रित करने के लिए नया कानून लाने जा रही है. जदयू विधायक समृद्ध वर्मा के सवाल पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जवाब दिया है.
सिंगापुर में सीएम योगी, यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ 6,650 करोड़ रुपये के निवेश समझौते
- सिंगापुर दौरे पर पहले ही दिन योगी सरकार को बड़ी कामयाबी
- मुख्यमंत्री ने लखनऊ में डेटा सेंटर स्थापित करने का दिया आमंत्रण
- यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ ₹6,650 करोड़ के निवेश समझौते
- ग्रुप हाउसिंग, लॉजिस्टिक्स और डेटा सेंटर में उत्तर प्रदेश को बड़ी निवेश सौगात
- जेवर एयरपोर्ट क्षेत्र में 100 एकड़ पर इंटरनेशनल थीम्ड टाउनशिप प्रस्तावित
- टाउनशिप प्रोजेक्ट में 3,500 करोड़ रुपये निवेश, 12,000 रोजगार के अवसर
- कानपुर–लखनऊ हाईवे पर 50 एकड़ में लॉजिस्टिक्स पार्क विकसित होगा
- लॉजिस्टिक्स पार्क में 650 करोड़ रुपये का निवेश, 7,500 नौकरियां
- नोएडा/ग्रेटर नोएडा में हाइपरस्केल डेटा सेंटर पार्क की योजना
- डेटा सेंटर में 2,500 करोड़ रुपये का निवेश, 40 MW क्षमता
मुझे नहीं लगता की स्थिति चिंताजनक स्तर तक पहुंची है: सोने-चांदी की कीमतों पर वित्त मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव को लेकर कहा कि मुझे नहीं लगता कि स्थिति चिंताजनक स्तर तक पहुंची है. यह एक निश्चित सीमा से आगे नहीं बढ़ी है. केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे हैं और उसका भंडारण कर रहे हैं. हालिया उछाल केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीद के कारण है.
भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के प्रोटेस्ट का मामला, 4 और लोग हिरासत में लिए गए
भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के मामले में चार और लोगों को हिरासत में लिया गया है. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच की मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ रेड जारी है. भारत मंडपम में प्रदर्शन करके वाले फरार और प्लानिंग में शामिल आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए रेड की गई है. इस मामले में ग्वालियर से जितेंद्र यादव के तौर पर 5वीं गिरफ्तारी हुई है.
ये 4 हिरासत में लिए गए
1- ग्वालियर से राजा गुर्जर
2- भिंड से बिमल
3- झांसी से प्रद्युम्न
4- ललितपुर से मोंटू शुक्ला
पटना: नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़
पटना के पास एक नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है, जिसमें अधिकारियों ने भारी मात्रा में नकली दवाएं, अफीमयुक्त पदार्थ और मशीनरी जब्त की है. एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की कार्रवाई से अवैध अंतरराज्यीय नशीले पदार्थों की तस्करी का पर्दाफाश हुआ है. इस मामले में 9 गिरफ्तारियां की गई हैं और भारी मात्रा में सामग्री बरामद की गई है, जिससे नकली दवाओं के उत्पादन और पुनर्पैकेजिंग द्वारा जन स्वास्थ्य को खतरे में डालने वालों के प्रति जीरो टॉलरेंस का संदेश दिया गया है.
उदय चिब को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया, थोड़ी देर में पहुंचेंगे चिब
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय चिब को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है, वो थोड़ी देर में तिलक मार्ग थाने पहुंच रहे हैं. यूथ कांग्रेस की आज से प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक टाल दी गई है. यह बैठक महाराष्ट्र सदन में होनी थी. यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इंपैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था और जमकर नारेबाजी की थी.
मणिशंकर अय्यर को टीएमसी में शामिल हो जाना चाहिए: उदित राज
मणि शंकर अय्यर के बयान पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि मणिशंकर अय्यर को टीएमसी में शामिल हो जाना चाहिए. वे खुद कुछ नहीं करते, बस हर दिन सलाह देते रहते हैं. उन्हें पहले टीएमसी में शामिल होना चाहिए और फिर ममता बनर्जी के सामने (इंडिया ब्लॉक की प्रमुख बनने का) यह प्रस्ताव रखना चाहिए.
डीबीएस ग्रुप की मुख्य कार्यकारी अधिकारी से मिले सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सिंगापुर में डीबीएस ग्रुप की मुख्य कार्यकारी अधिकारी तन सु शान और उनकी वरिष्ठ नेतृत्व टीम के साथ बैठक की. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक एक्स पोस्ट में कहा, "वित्तीय सहयोग को मजबूत करने, परियोजना वित्तपोषण को सुगम बनाने और उत्तर प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई."
नेपाल में नदी में गिरी बस, 18 लोगों की मौत
नेपाल के धाडिंग में एक यात्री बस नदी में गिर गई, जिससे कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, बचाव अभियान जारी है.
सीएम योगी ने सिंगापुर में Temasek के चेयरमैन और उनकी टीम से की मुलाकात
एबीवीपी कार्यकर्ताओं को बनाया निशाना, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे जेएनयू प्रशासन: एबीवीपी नेता
एबीवीपी के जेएनयू मीडिया संयोजक विजय जायसवाल ने कहा कि वामपंथी सात दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, आज उन्होंने एबीवीपी कार्यकर्ताओं और छात्रों को निशाना बनाया. करीब 100-150 लोगों को निशाना बनाया गया. दिल्ली पुलिस और जेएनयू के सुरक्षा गार्ड भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की. यह पूर्व नियोजित था. ये लोग नकाबपोश थे. हम मांग करते हैं कि जेएनयू प्रशासन इसमें शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे.
जेएनयू में एबीवीपी और वामपंथी छात्र संगठनों के बीच हिंसक झड़पें, एक-दूसरे पर लगाए आरोप
जेएनयू में आधी रात एबीवीपी और वामपंथी छात्र संगठनों के बीच हिंसक झड़पें हुईं हैं. रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच ये झड़पें हुईं. वामपंथी समूह ने कुलपति के इस्तीफे की मांग करते हुए कैंपस में "समानता मार्च" निकाला. इसी दौरान एबीवीपी और वामपंथी समूहों के बीच झड़पें हुईं. दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं. एबीवीपी ने कहा कि कैंपस में शांतिपूर्वक पढ़ाई कर रहे आम छात्रों को वामपंथी समूहों ने घेर लिया और उन पर हमला किया. कुछ छात्रों को सुरक्षा के लिए खुद को अंदर बंद करना पड़ा. यह छात्र राजनीति नहीं, बल्कि सुनियोजित हिंसा है. कैंपस वैचारिक धमकियों का मैदान नहीं बनना चाहिए. उधर, वामपंथी संगठनों का कहना है कि एबीवीपी के गुंडों ने कैंपस में हमला किया, पत्थरबाजी की. AISA ने एबीवीपी द्वारा पत्थरबाजी का दावा किया. इसे छात्र आंदोलन पर "बड़ा हमला" बताया. एबीवीपी पर प्रदर्शनकारियों को अलग-थलग करने और उन पर हमला करने का आरोप लगाया.
सीएम योगी सिंगापुर पहुंचे
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सिंगापुर पहुंच गए हैं. सिंगापुर पहुंचने पर सीएम योगी का शानदार स्वागत किया गया.














