20 days ago
नई दिल्ली/मुंबई:

Breaking News LIVE Updates: केंद्र सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत की समस्याएं दूर करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं. खासकर कमर्शियल गैस सिलेंडरों को लेकर होटल-रेस्तरां की समस्याओं को दूर करने पर विशेष समिति ध्यान देगी. यूपी बिहार और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के शहरों और गांवों में सिलेंडर भरवाने के लिए लाइनें दिख रही हैं. हालांकि प्रशासन की ओर से बार-बार साफ किया जा रहा है कि एलपीजी की किल्लत नहीं है. संसद बजट सत्र के दूसरे चरण में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा भी चल रही है. उधर, केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता सुकांत मजूमदार ने एनडीटीवी से कहा कि हम मांग करते हैं कि पश्चिम बंगाल में पेट्रोल की कीमत ₹10 प्रति लीटर तक घटाई जाए. पश्चिम बंगाल सरकार को VAT जल्दी घटना चाहिए. इससे पहले कई राज्य सरकारों ने पेट्रोल- डीजल पर VAT घटाया था, लेकिन पश्चिम बंगाल सरकार ने ऐसा नहीं किया था. ममता बनर्जी तेल और गैस के मसले पर चुनाव से पहले राजनीति कर रही हैं. तृणमूल कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाना चाहती है, लेकिन क्या उनके पास नंबर हैं?

Breaking News LIVE Updates Today

Mar 11, 2026 23:53 (IST)

LPG गैस की किल्लत की खबरों के बीच ई-कॉमर्स साइट पर इंडक्शन कूकटॉप्स हुए आउट ऑफ स्टॉक

LPG गैस की किल्लत की खबरों ने आम लोगों में एक डर का माहौल बना दिया है. यही वजह है कि लोग अब दूसरे विकल्पों पर विचार कर रहे हैं. लोग इंडक्शन कूकरटॉप्स की मांग इतनी है कि ई-कॉमर्स साइट्स या तो आउट ऑफ स्टॉक हो चुके हैं या फिर इसकी डिलवरी 15 दिनों के बाद दे रहे हैं. 

Mar 11, 2026 22:03 (IST)

बागपत: शहीद दोस्त को दिया वादा किया पूरा, बिटिया की शादी में जाट बटालियन ने कुछ यूं निभाई पिता की जिम्मेदारी

बागपत से एक भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां सेना के जवानों ने इंसानियत और फौजी भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की. सड़क हादसे में जान गंवाने वाले फौजी हरेंद्र सिंह की बेटी की शादी में जाट बटालियन के जवान पिता बनकर पहुंचे. जवानों ने न सिर्फ कन्यादान की रस्म निभाई बल्कि बेटी की विदाई तक हर जिम्मेदारी उठाई और अपने दिवंगत साथी से किया वादा भी पूरा किया.

Mar 11, 2026 21:53 (IST)

कांग्रेस CEC ने केरल चुनाव के लिए 31 सीटों पर तय किए उम्मीदवार

कांग्रेस सीईसी ने केरल विधानसभा चुनाव को लेकर 31 सीटों पर उम्मीदवार तय कर दिए हैं. कांग्रेस ने 20 विधायकों पर फिर से भरोसा जताया है. इस लिस्ट में जो बड़े नाम हैं उनमें शामिल हैं - रमेश चेन्निथला (सीडब्ल्यूसी सदस्य) हरिपद से, वी.डी. सतीशन (विपक्ष के नेता) परवूर से और सनी जोसेफ (केपीसीसी अध्यक्ष) पेरावूर से. 

Mar 11, 2026 21:24 (IST)

राजधानी में ईंधन की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर न दें ध्यान: दिल्ली सरकार

ईरान-इजरायल युद्ध के कारण देश में पेट्रोल और गैस की किल्लत की संभावना भले जताई जा रही हो लेकिन अभी हालात सामान्य बने हुए हैं. हालांकि, इन संभावनों के बीच अब अफवाहों का बजारा गरम है. इन अफवाहों को लेकर दिल्ली सरकार ने एक बयान जारी किया है. इस बयान के माध्यम से दिल्ली सरकार ने स्पष्ट किया है कि  राष्ट्रीय राजधानी में एल.पी.जी.,पेट्रोल, डीजल और पी.एन.जी. की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कमी नहीं है. सरकार ने जनता से अपील की है कि गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक घबराहट या भंडारण से बचें.

Advertisement
Mar 11, 2026 21:15 (IST)

गैस किल्लत की अफवाह से हाहाकार, कटिहार में लंबी कतार में घंटों खड़ी रही लड़की हुई बेहोश

मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य में आपूर्ति बाधित होने के कारण देश भर में एलपीजी (LPG) संकट गहरा गया है. इस वैश्विक संकट के बीच बिहार में गैस किल्लत की अफवाहें अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगी हैं. ताजा और चिंताजनक मामला कटिहार से सामने आया है, जहां गैस की आस में कतार में लगी एक लड़की बेहोश होकर गिर पड़ी.

Mar 11, 2026 20:26 (IST)

हरियाणा सरकार के 590 करोड़ पर 'डाका': आईडीएफसी बैंक में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 19 करोड़ की लूट

IDFC First Bank के चंडीगढ़ ब्रांच में सामने आए करीब 590 करोड़ रुपये के बड़े बैंक फ्रॉड मामले में ED की चंडीगढ़ टीम बड़ी कार्रवाई की.ED ने इस मामले में 19 अलग-अलग ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है..ताकि पैसों के पूरे मनी ट्रेल और प्रोसिड्स ऑफ क्राइम का पता लगाया जा सके.जांच में सामने आया है कि हरियाणा सरकार की विभिन्न एजेंसियों ने अपने सरकारी खाते IDFC First Bank में रखे हुए थे.इन खातों में जमा करीब 590 करोड़ रुपये को फिक्स्ड डिपॉजिट में डालने के बजाय आरोपियों ने कथित तौर पर डायवर्ट कर दिया और उसे अपने निजी कामों में इस्तेमाल किया.

Advertisement
Mar 11, 2026 18:06 (IST)

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम

भारत सरकार ने ईरान-इजरायल युद्ध को देखते हुए एक विशेष कंट्रोल रूम बनाया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि ये कंट्रोल रूम 24 घंटे काम कर रहा है. हम वहां फंसे लोगों के लगातार संपर्क में हैं. उन्होंने बताया कि मंगलवार को कंट्रोल रूम में कंट्रोल रूम में 75 कॉल और 11 मेल आया था.  अभी तक 2 भारतीय की मृत्यु हुई और एक भारतीय नागरिक ग़ायब है. 9000 स्टूडेंट्स ईरान में है. हमने कई लोगो को दूसरे जगहों पर शिफ्ट किया है. 

Mar 11, 2026 17:59 (IST)

एलपीजी संकट का असर कांग्रेस मुख्यालय की कैंटीन पर, डोसा बनना बंद हुआ

आपूर्ति बाधित होने से कांग्रेस कैंटीन संचालक ने गैस की बचत शुरू कर दी है. कांग्रेस कैंटीन में डोसा बनाना बंद कर दिया गया है. इससे पार्टी कार्यकर्ता नाराज हैं और मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं.

Mar 11, 2026 17:40 (IST)

ईरान-इजरायल युद्ध की अफवाह से भागलपुर में 'गैस पैनिक', सिलेंडरों के साथ सड़कों पर उतरे उपभोक्ता

पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच गहराते सैन्य तनाव की आंच अब भागलपुर की रसोई तक पहुंचती दिख रही है. युद्ध के कारण देशभर में एलपीजी आपूर्ति ठप होने की उड़ती अफवाहों ने शहर में इस कदर अफरा-तफरी मचाई कि सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा. लोग अपने जरूरी कामकाज छोड़कर अहले सुबह से ही खाली सिलेंडर लेकर लंबी कतारों में खड़े हो गए, जिससे शहर के कई इलाकों में मेले जैसा नजारा देखने को मिला. घंटों लाइन में लगे उपभोक्ताओं के चेहरों पर अनिश्चितता का डर साफ नजर आ रहा था. कतार में खड़े लोगों का तर्क है कि सोशल मीडिया और चर्चाओं के जरिए उन्हें गैस की भारी किल्लत होने की सूचना मिली है, जिसके चलते वे भविष्य की परेशानी से बचने के लिए पहले ही स्टॉक सुरक्षित कर लेना चाहते हैं. अचानक बढ़ी इस अप्रत्याशित भीड़ के कारण वितरण व्यवस्था चरमरा गई और कई केंद्रों पर उपभोक्ताओं को तीखी धूप में घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा.

Mar 11, 2026 17:36 (IST)

अफवाह की आग में सुलगा 'गैस' का संकट, बस्ती में सिलेंडर लेकर दौड़ते दिखे लोग

यूपी के बस्ती से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में दिख रहा है कि लोग गैस खत्म होने की अफवाह फैलने के बाद कैसे घरों से गैस लेकर एजेंसी तक दौड़ लगा रहे हैं. इस वीडियो को देखकर वो कहावत सच होती दिखती है जिसमें कहा गया है कि अफवाहों के पंख होते हैं.  जब यह अफवाह आम आदमी की जेब से जुड़ी हो, तो वह 'हवाई रफ्तार' पकड़ लेती है. कुछ ऐसा ही नजारा मंगलवार की सुबह बस्ती जिले के बनकटी विकासखंड में देखने को मिला. महादेवा चौराहे पर स्थित महागौरी गैस एजेंसी के बाहर का मंजर किसी मैराथन की याद दिला रहा था, जहाँ लोग मेडल जीतने के लिए नहीं, बल्कि एक अदद गैस सिलेंडर पाने के लिए भाग रहे थे. 


Advertisement
Mar 11, 2026 17:20 (IST)

बिहार के पूर्वी चंपारण में गैस खत्म होने की अफवाह फैलते ही एजेंसी पर मची अफरा-तफरी

बिहार के पूर्वी चंपारण के सुगौली में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एकाएक गैस एजेंसी में LPG घरेलू गैस सिलेंडर के खत्म होने की अफवाह फैल गई. इस अफवाह के फैलने के बाद सैंकड़ों की संख्या में लोग सिलेंडर लेकर गैस भरवाने पहुंचने लगे. गैस एजेंसी पर भीड़ ज्यादा होने पर धक्का मुक्की की स्थिति भी बन गई. गैस एजेंसी ने हालात को संभालने के लिए लोगों से अपील की है वो इस तरह की किसी अफवाह पर ध्यान ना दें. गैस खत्म होने की वाली बात सही नहीं है. 

Mar 11, 2026 16:56 (IST)

महाराष्ट्र के बीड में होटलों में हो रहा घरेली सिलेंडर का धड़ल्ले से इस्तेमाल

व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति के रुकते ही महाराष्ट्र के बीड में होटल मालिक अब घरेलू सिलेंडरों के इस्तेमाल पर जोर दे रहे हैं. घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वाले गिरोह भी अब सक्रिय हो गए हैं. हैरान की बात ये है कि जिला कलेक्टर कार्यालय के ठीक सामने स्थित होटलों में भी घरेलू सिलेंडरों का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है. 

Advertisement
Mar 11, 2026 16:28 (IST)

पुणे में सहेलियों के उत्पीड़न से तंग आकर नर्सिंग छात्रा ने की आत्महत्या, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

पुणे के चंदननगर इलाके में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही 19 वर्षीय छात्रा पायल किशोर राजगुरू ने अपनी सहेलियों के मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या कर ली.पुलिस के अनुसार, पायल ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें उसने अपनी रूममेट्स और सहेलियों पर मानसिक प्रताड़ना, बदनामी करने की धमकी और उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है.

इन धमकियों से तंग आकर पायल ने यह आत्मघाती कदम उठाया. इस मामले में चंदननगर पुलिस ने सबुरी संतोष काले, शिवानी शाम आजबले और दीपाली नामक तीन सहेलियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है.

Mar 11, 2026 16:17 (IST)

घरेलू गैस को लेकर अलीगढ़ में भी लोगों की बढ़ी चिंता

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान–इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है. पेट्रोलियम गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच अलीगढ़ में घरेलू गैस को लेकर लोगों की परेशानी सामने आई है. थाना रोरावर क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने गैस सप्लाई को लेकर नाराज़गी जताई है और सप्लायरों पर सिलेंडर ब्लैक करने के आरोप लगाए हैं. अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके में लोगों का कहना है कि उन्हें समय पर घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है. आरोप है कि गैस एजेंसियों के सप्लायर सिलेंडरों को ब्लैक में बेच रहे हैं, जिसकी वजह से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Mar 11, 2026 16:09 (IST)

अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया और कई अन्य ने दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर उत्पाद शुल्क मामले को न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा से निष्पक्ष पीठ में स्थानांतरित करने की मांग की है.उन्होंने इस पत्र में जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के खिलाफ पक्षपात के सबूत भी पेश किए हैं. आपको बता दें कि SC ने एक्साइज मामले में अपने सभी आदेश पलट दिए है. निष्पक्षता सुनिश्चित करने और न्याय में जनता के विश्वास की रक्षा के लिए स्थानांतरण अनुरोध किया गया है. 

Mar 11, 2026 15:54 (IST)

महाराष्ट्र के नासिक में 10वीं की परीक्षा देकर निकले छात्र पर हमला

नासिक में 10वीं की परीक्षा देकर निकले एक छात्र पर 10-15 लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया है. इस हमले में पीड़ित छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है. यह घटना न्यू एजुकेशन इंस्टीट्यूट के सामने हुआ है. ये हमला क्यों किया गया है इसकी अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है. पूरे मामले की फिलहाल जांच की जा रही है. 

Mar 11, 2026 15:37 (IST)

अहमदाबाद में 12 गाड़ियों में अचानक लग गई आग

गुजरात के अहमदाबाद में आज अजीब सा वाकया देखने को मिला. दरअसल, साइंस सिटी इलाके में सैलिन अस्पताल के पीछे पार्किंग में खड़ी करीब 12 गाड़ियों में अचानक आग लग गई. आग लगते ही वहां अफरातफरी मच गई. धुएं का गुबार आसमान में फैल गया. आग इतनी तेजी से फैला कि पार्किंग में खड़ी कारों को हटाया तक नहीं जा सका. 

Mar 11, 2026 15:34 (IST)

गुजरात कैबिनेट की बैठक में भी उठा घरेली गैस का मुद्दा

ईरान-इजरायल के बीच जारी युद्ध को देखते हुए अब देश में पेट्रोल और गैस की दिक्कत महसूस होने लगी है. इस दिक्कत को लेकर केंद्र सरकार ने भी पहले ही आगाह किया है. अब खबर आ रही है कि गुजरात कैबिनेट की बैठक में भी घरेलू गैस को लेकर चर्चा हुई है. इस बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री ने गैस और पानी के भंडार को लेकर निर्देश भी दिए हैं. गुजरात सरकार ने केंद्र की गाइडलाइन्स का पालन करने की बात कही है. सीएम ने सभी अधिकारियों को गैस कंपनियों के संपर्क में रहने के लिए कहा है. पीने के पानी और सिंचाई के पानी को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं. 

Mar 11, 2026 15:23 (IST)

युद्ध की मार अब सीधे उद्योगों पर, बीड में ड्रिप इरिगेशन पाइप का उत्पादन ठप

ईरान-इजरायल युद्ध के कारण क्रूड ऑयल की रिफाइनरियां प्रभावित होने से ड्रिप इरिगेशन पाइप बनाने के लिए आवश्यक कच्चे माल की आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है.सप्लाई चेन टूटने और डीजल की किल्लत के चलते पिछले आठ दिनों से बीड में पाइप बनाने वाली कंपनियों का उत्पादन बंद पड़ा है.

कच्चे माल की कीमतें दोगुनी होने के कारण अब उत्पादन करना असंभव हो गया है, क्योंकि इसका सीधा बोझ किसानों पर पड़ेगा और उन्हें महंगे दामों पर पाइप खरीदने होंगे.इस संकट के बीच स्थानीय उद्यमियों और किसानों ने चिंता व्यक्त की है कि यदि युद्ध जल्द नहीं थमा तो कृषि और उद्योग दोनों बर्बाद हो जाएंगे. 

Mar 11, 2026 15:20 (IST)

AI समिट में प्रदर्शन का मामला: पटियाला हाउस कोर्ट ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के टीशर्ट पर डिजाइन बनाने वाले को दी अग्रिम जमानत

पटियाला हाउस कोर्ट ने एआई समिट में प्रदर्शन के दौरान पहनी गई टीशर्ट पर डिजाइन बनाने वाले कार्यकर्ता उमेश चंद्र पंडाला को अग्रिम जमानत दे दी है. आपको बता दें के उमेश चंद्र ने पटियाला हाउस कोर्ट में अपनी अग्रिम जमानत के लिए अर्जी डाली थी. 

Mar 11, 2026 14:25 (IST)

कानपुर में रसोई गैस के लिए लगी लंबी लाइनें

कानपुर शहर में पिछले तीन दिनों से रसोई गैस (LPG) की भारी किल्लत ने आम आदमी की रसोई का बजट और सुकून दोनों बिगाड़ दिया है. एक तरफ सरकार दावा कर रही है कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है, वहीं दूसरी तरफ कानपुर की गैस एजेंसियों के बाहर लगी लंबी कतारें इन दावों की हकीकत बयां कर रही हैं.

Mar 11, 2026 14:17 (IST)

नासिक: गैस न मिलने पर शादियां टालने की नौबत, अब लकड़ियों पर पकेगा शादी का खाना

गैस संकट ने नासिक के मंगल कार्यालय मैरिज हॉल और कैटरिंग व्यवसाय को बुरी तरह प्रभावित किया है. कमर्शियल गैस की आपूर्ति ठप होने से संचालकों के पास अब केवल एक-दो दिनों का ही स्टॉक बचा है, जिससे शादी-ब्याह के बड़े ऑर्डर पूरे करना लगभग असंभव हो गया है. इस गंभीर स्थिति के चलते कई परिवारों को शादियां आगे टालने पर विचार करना पड़ रहा है, वहीं विकल्प के तौर पर कैटरर्स को अब लकड़ियों के चूल्हे पर खाना बनाने की तैयारी करनी पड़ रही है. नासिक के मनमाड में मंगल कार्यालय संचालकों का कहना है कि यदि गैस आपूर्ति जल्द बहाल नहीं हुई, तो इस सीजन में करोड़ों का व्यापार ठप हो जाएगा और हजारों कामगार बेरोजगार हो जाएंगे.

Mar 11, 2026 14:15 (IST)

छत्रपति संभाजीनगर होटल चालू रखने के लिए लकड़ी के चूल्हे पर खाना पकाने पर मजबूर व्यवसायी

 छत्रपति संभाजीनगर में गैस सिलिंडर की भारी किल्लत के चलते ज़िले में प्रसिद्ध 'शिव गणेश नाश्ता सेंटर' पर अब पारंपरिक लकड़ियों के चूल्हों पर खाना बनाया जा रहा है. इलाके में चारों ओर धुएं का गुबार छाया हुआ है। होटल मालिक का कहना है कि गैस एजेंसियों के बार-बार चक्कर काटने के बाद भी जब सिलिंडर नहीं मिले, तो व्यापार को चालू रखने के लिए उन्हें मजबूरन लकड़ी और चूल्हे का सहारा लेना पड़ा.

Mar 11, 2026 14:09 (IST)

नागपुर में गैस की किल्लत और कालाबाजारी पर प्रशासन का प्रहार

नागपुर में खाद्य आपूर्ति विभाग ने गैस एजेंसियों और गोदामों पर छापेमारी शुरू कर दी है, जिसके तहत सिविल लाइंस स्थित गैस एजेंसी और जरीपटका रोड स्थित गोदामों की सघन जांच की जा रही है. प्रशासन द्वारा होटलों और ढाबों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है ताकि घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक उपयोग और गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके.

Mar 11, 2026 14:08 (IST)

LPG सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच IRCTC ने अपने कैटरिंग यूनिट्स को दिए ये निर्देश

पश्चिम एशिया में चल रहे अंतरराष्ट्रीय संघर्ष के कारण कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित हो सकती है इसलिए रेलवे स्टेशनों के फूड प्लाजा, रिफ्रेशमेंट रूम और जन आहार में खाना-पानी की सेवा बंद नहीं होनी चाहिए. IRCTC ने निर्देश दिया है कि अगर LPG की कमी हो तो माइक्रोवेव और इंडक्शन जैसे दूसरे कुकिंग तरीकों का इस्तेमाल करें. सामान्य खाने के साथ-साथ रेडी टू ईट फूड का पर्याप्त स्टॉक रखें ताकि यात्रियों को खाना मिलता रहे. अगर किसी यूनिट में एलपीजी से खाना बनाना बंद हो जाए तो तुरंत पश्चिम जोन कंट्रोल को सूचना दें. यह सभी निर्देश तुरंत लागू करने को कहा गया है. इन निर्देशों का पालन करना जरूरी है ताकि यात्रियों की सेवा में कोई रुकावट न आए.

Mar 11, 2026 14:05 (IST)

महाराष्ट्र के नंदुरबार में होटलों में घरेलू सिलेंडर का सरेआम इस्तेमाल

नंदुरबार जिले के शहादा शहर में प्रशासन गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण को रोकने के लिए 'एस्मा' ESMA कानून लागू कर सख्त कार्रवाई की बात कर रहा है वहीं दूसरी ओर स्थानीय होटल और खाद्य विक्रेताओं द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों का सरेआम व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है. सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडरों के इस अवैध उपयोग से बाजार में किल्लत पैदा होने का डर है, जिसका सीधा खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ सकता है. शहर के मुख्य चौराहों पर स्थित दुकानों में नियमों की धज्जियां उड़ती दिख रही हैं.

Mar 11, 2026 13:54 (IST)

नागपुर में गैस की किल्लत और कालाबाजारी पर प्रशासन का प्रहार!

 नागपुर में खाद्य आपूर्ति विभाग ने गैस एजेंसियों और गोदामों पर छापेमारी शुरू कर दी है, जिसके तहत सिविल लाइंस स्थित गैस एजेंसी और जरीपटका रोड स्थित गोदामों की सघन जांच की जा रही है. प्रशासन द्वारा होटलों और ढाबों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है ताकि घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक उपयोग और गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके.

Mar 11, 2026 12:49 (IST)

गोरखपुर रसोई गैस के लिए रात से लग रही एक किलोमीटर लंबी लाइन,डीएम ने कहा- रसोई गैस पर्याप्त हैं, अफवाहों पर न दें ध्यान

पश्चिम एशिया और खाड़ी देशों के बीच चल रहे तनाव का असर अब अब यूपी के गोरखपुर में देखने को मिल रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि रसोई गैस का संकट काफी बढ़ गया है.संकट भी ऐसा कि गैस एजेंसियों के बाहर रात से ही एक-एक किलोमीटर लंबी लाइन लगने लगी. लोग कतार में खड़े होकर अपने बारी का इंतजार कर रहे हैं. रसोई गैस के बढ़ते संकट को लेकर जब इसका हकीकत जानने मौके पर पहुंचा तो वहां स्थिति कुछ और निकली. इस बारे में गोरखपुर प्रशासन का कहना है कि यहां पर रसोई गैस ,पेट्रोल ,डीजल भरपूर मात्रा में है .किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है. यहां तक हर रोज  जिले में 23000 रसोई गैस सिलेंडर की सप्लाई होती है और डेली इतना ही सिलेंडर आ भी जा रहा है. प्रशासन का कहना है कि होली के पर्व को कुछ दिक्कत हुई थी पर गैस की किल्लत नहीं है. इस लिए अफवाहों पर ध्यान ना दें और ब्लैक मार्केटिंग से बचें अन्यथा पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Mar 11, 2026 12:38 (IST)

हैदराबाद से आ रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस की बोइंग 737-8 विमान ने फुकेत में की इमरजेंसी लैंडिंग

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता का बयान - 11 मार्च को हैदराबाद से फुकेट जाने वाली फ्लाइट में समस्या आई थी. फुकेट एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय फ्लाइट के नोज व्हील (सामने वाले पहिये) में दिक्कत हुई. क्रू मेंबर्स ने सभी तय सुरक्षा नियमों का पालन किया. यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से उतारा गया. एयरलाइन ने यात्रियों, फुकेट एयरपोर्ट अधिकारियों और सभी संबंधित लोगों का सहयोग के लिए धन्यवाद दिया.

Mar 11, 2026 12:37 (IST)

गुरुग्राम में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

गुरुग्राम में DAV स्कूल के बाद कई दूसरे स्कूलों को धमकी मिली है. लगभग दर्जन भर स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. सभी स्कूलों में एहतियातन छुट्टी की गई है. एक बाद एक दर्जन भर से ज्यादा स्कूलों को धमकी भरा ईमेल मिला है.  सभी स्कूलों में सुरक्षा का मद्देनजर रखते हुए पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस के आलावा मौके पर बम निरोधक दस्ता भी मौजूद है और जांच जारी है. अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और स्कूलों में सर्च ऑपरेशन पूरा हुआ. एक दर्जन से ज्यादा स्कूलों को ई-मेल भेजा गया है. सुबह स्कूल खुलते ही कई स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल मिला, जिसके बाद स्कूल को खाली कराया गया.

Mar 11, 2026 12:34 (IST)

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस

कार्यक्रम को लेकर पुलिस की तरफ से शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस मिला. उपयुक्त व्यवस्था न होने की बात कही गई. कोई घटना होने पर पूरी जिम्मेदारी आयोजकों के ऊपर होने की बात कही गई है. शंकराचार्य गो माता को राज्य का दर्जा देने जैसी कई मांगों के कारण शंकराचार्य को आंदोलन कर रहे हैं. 

Mar 11, 2026 12:26 (IST)

NCERT बुक में न्यायपालिका में करप्शन चेप्टर विवाद: SC ने कहा- केंद्र सरकार डोमेन एक्सपर्ट कमेठी का गठन करे

NCERT बुक में न्यायपालिका में करप्शन चेप्टर विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने अहम आदेश दिया है कि केंद्र सरकार को डोमेन एक्सपर्ट कमेटी के गठन का आदेश दिया. कमेटी में एक पूर्व जज, एक शिक्षाविद और एक कानून के बड़े जानकार को रखने की बात कही गई है. 

Mar 11, 2026 11:34 (IST)

ममता सरकार से मांग पेट्रोल की कीमत 10 रुपये तक घटाएं : NDTV से बीजेपी नेता सुकांत मजूमदार

केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता सुकांत मजूमदार ने एनडीटीवी से कहा कि हम मांग करते हैं कि पश्चिम बंगाल में पेट्रोल की कीमत ₹10 प्रति लीटर तक घटाई जाए. पश्चिम बंगाल सरकार को VAT जल्दी घटना चाहिए. इससे पहले कई राज्य सरकारों ने पेट्रोल- डीजल पर VAT घटाया था, लेकिन पश्चिम बंगाल सरकार ने ऐसा नहीं किया था. ममता बनर्जी तेल और गैस के मसले पर चुनाव से पहले राजनीति कर रही हैं. तृणमूल कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाना चाहती है, लेकिन क्या उनके पास नंबर हैं?

Mar 11, 2026 11:28 (IST)

मुंबई विधानभवन के बाहर व्यक्ति ने किया आत्मदाह का प्रयास

मुंबई में विधान भवन के बाहर एक व्यक्ति ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने समय रहते हिरासत में ले लिया.

Mar 11, 2026 10:32 (IST)

शेयर बाजार में आज भी गिरावट

आज भी शेयर बाजार में गिरावट दिख रही है. सेंसेक्स सुबह 10.30 बजे करीब 486 अंक नीचे लुढ़कर 77,737 पर था. जबकि निफ्टी भी 121 अंक नीचे रहा और वो 24,139.90 अंक पर था. 

Mar 11, 2026 10:21 (IST)

Share Market LIVE: इंडिगो के शेयर में 1 फीसदी की तेजी

इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स के इस्तीफे के अगले दिन बुधवार को एयरलाइन के शेयरों में तेजी देखी गई. इंडिगो के शेयरों में सुबह 1 फीसदी का उछाल आया. इंडिगो एयरलाइन के नए सीईओ के चयन तक कंपनी के एमडी राहुल भाटिया अंतरिम रूप से कामकाज और प्रबंधन संभालेंगे.

Mar 11, 2026 10:12 (IST)

LPG Crisis: बेंगलुरु के होटलों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कमी

बेंगलुरु के होटलों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कमी जारी है. कांग्रेस कार्यालय के ठीक सामने स्थित लोकप्रिय बैंगलोर थिंडीज आउटलेट के पास अब कोई विकल्प नहीं बचा है। वहां सिर्फ कॉफी और चाय मिलती है, अन्य व्यंजन नहीं. मालिक का कहना है कि हमने कई जगहों पर पता किया, लेकिन वे कालाबाजारी कर रहे हैं और वह भी बहुत अधिक कीमत पर.मालिक का कहना है कि मेरे पास अपने 70 कर्मचारियों के लिए खाना बनाने के लिए भी सिलेंडर नहीं है.

Mar 11, 2026 09:54 (IST)

LPG गैस का संकट बड़ा हो रहा- शिवसेना सांसद अनिल देसाई

लोकसभा सांसद और शिवसेना (यूबीटी) के अनिल देसाई ने आज संसद भवन परिसर में कहा कि एलपीजी गैस का संकट बड़ा हो रहा है, सप्लाई बाधित हो रही है. हमें यह इंश्योर करना होगा कि हम लोगों की जरूरत की सप्लाई बाधित न हो. सरकार को ब्लैक मार्केटिंग और होर्डिंग के खिलाफ बेहद सख्त कार्रवाई करनी होगी.

Mar 11, 2026 09:12 (IST)

बाबासाहेब आंबेडकर पर आपत्तिजनक वीडियो से तनाव, एहतियातन पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, FIR दर्ज

पालघर जिले के बोईसर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, आरोप है कि वीडियो में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और बौद्ध समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई है. घटना से नाराज नागरिकों की भारी भीड़ ने बोईसर एमआईडीसी पुलिस स्टेशन का घेराव किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई  है. स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे बोईसर शहर में पुलिस का कड़ा बंदोबस्त तैनात कर दिया गया है. पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले की तकनीकी जांच शुरू कर दी है.

Mar 11, 2026 09:05 (IST)

UP News LIVE: सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला गरमाया

सीएम योगी की मां को आपत्तिजनक शब्द कहने का मामला गरमाता जा रहा है. लखनऊ में फिर पोस्टर लगे हैं. मौलाना सलीम को फांसी देने की मांग हो रही है. लखनऊ के VVIP गेस्ट हाउस, नगर निगम, अलीगंज, आलमबाग, गोमतीनगर समेत पूरे शहर में पोस्टर लगे हैं.मौलाना सलीम पर अब तक प्रदेशभर में 120 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गई हैं. 

Mar 11, 2026 09:01 (IST)

Maharashtra News LIVE: अजित पवार के नाम के इस्तेमाल पर रोक, महाराष्ट्र डिप्टी सीएम के ऑफिस ने जारी किया निर्देश

महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के कार्यालय ने आदेश जारी किया है और अजित पवार के नाम पर स्मारक या संस्था बनाने के लिए अब परिवार की अनुमति लेना अनिवार्य किया गया है. अजित पवार के निधन के बाद उनके नाम पर संस्थाओं और स्मारक बनाने की बढ़ती मांग को देखते हुए ये फैसला लिया गया. अजित पवार के नाम का इस्तेमाल कर अवैध रूप से चंदा जुटाने वाली या संदिग्ध काम करने वाली संस्थाओं की कड़ी जांच की जाएगी. कोई पुरानी संस्था अपना नाम बदलकर अजित पवार के नाम पर रखना चाहती है, तो उसे भी इन नए नियमों का पालन करना होगा और परिवार से अनुमति लेनी होगी.

Featured Video Of The Day
Mic On Hai | Iran Israel War: 24 घंटे में ईरान पर भयंकर एयरस्ट्राइक! | Sucherita Kukreti | NDTV