AEDO परीक्षा पेपर लीक को लेकर एक्शन में BPSC: Sai Educare Pvt. Ltd. को किया गया ब्लैकलिस्ट

आरोप है कि इस एजेंसी ने आयोग की तय की गई सूची के बजाय अपने लोगों को ड्यूटी पर लगाया.इससे परीक्षा में गड़बड़ी कराने की कोशिश की गई.इस मामले में एजेंसी से कई बार स्पष्टीकरण (जवाब) मांगा गया. जांच में मिले सबूत, शिकायत और FIR के आधार पर आरोप सही पाए गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
BPSC ने लिया बड़ा एक्शन
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार लोक सेवा आयोग ने M/s Sai Educare Pvt. Ltd. को परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप पर ब्लैकलिस्ट कर दिया है
  • एजेंसी की बैंक गारंटी राशि जब्त कर ली गई है और उसके खिलाफ कई जगह FIR दर्ज की गई हैं
  • 32 अभ्यर्थियों को नकल और परीक्षा में गड़बड़ी की साजिश के आरोप में आगामी परीक्षाओं से प्रतिबंधित किया गया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

AEDO परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर BPSC ने बड़ा एक्शन ले लिया है. BPSC ने M/s Sai Educare Pvt. Ltd. को ब्लैकलिस्ट कर दिया है. साथ ही इस एजेंसी की बैंक गारंटी की रकम को भी जब्त कर लिया गया है. बिहार के अलग-अलग जिलों में ये परीक्षा 12-21 अप्रैल के बीच ये परीक्षा आयोजित कराई गई थी. इस परीक्षा के दौरान गड़बड़ी करने की कोशिश के मामले सामने आए.  इन गड़बड़ियों के पीछे M/s Sai Educare Pvt. Ltd. (बायोमैट्रिक सेवा देने वाली एजेंसी) की मिलीभगत की बात सामने आई थी. ये मामला सामने आते ही कई जगहों पर इन गड़बड़ियों को लेकर FIR दर्ज की गई है. 

आरोप है कि एजेंसी ने आयोग की तय की गई सूची के बजाय अपने लोगों को ड्यूटी पर लगाया.इससे परीक्षा में गड़बड़ी कराने की कोशिश की गई.इस मामले में एजेंसी से कई बार स्पष्टीकरण (जवाब) मांगा गया. जांच में मिले सबूत, शिकायत और FIR के आधार पर आरोप सही पाए गए. एजेंसी का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया. इसके बाद ही BPSC ने इस एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने का फैसला किया है. 

32 अभ्यर्थी को आयोग ने किया बैन

बिहार लोक सेवा आयोग ने नोटिफिकेशन में बताया है कि सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के दौरान जिला स्तर पर जिला प्रशासन की सजगता के कारण कुछ केंद्रों पर ब्लूटूथ के जरिए नकल करने का प्रयास किया गया है जिस पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है. इसके साथ ही 32 अभ्यर्थियों को नकल करने के प्रयास और परीक्षा में गड़बड़ी करने की साजिश के आरोप में आयोग ने आगामी परीक्षाओं में हिस्सा लेने से प्रतिबंधित किया गया है.

मुंगेर से जुड़े तार

मामले में 36 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि 6 जिलों में 8 FIR दर्ज किया गया है. इसके साथ ही मुंगेर से तार जुड़े होने का खुलासा हुआ है, जिसमें WhatsApp नेटवर्क सामने आया है और मास्टर नाम का शख्स पूरे रैकेट को चला रहा था. बता दें, करीब 11 लाख अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, लेकिन अब 14 अप्रैल से 21 अप्रैल तक हुई सभी 9 पालियों की परीक्षा रद्द कर दी गई है. आयोग नई परीक्षा के लिए जल्द ही तारीखों का ऐलान करेगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: AEDO ही नहीं, बिहार में इस साल ये 5 बड़े एग्जाम भी हो चुके हैं रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें: BPSC AEDO Cancelled: AEDO की परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल की कोशिश, 32 उम्मीदवारों के खिलाफ BPSC का तगड़ा एक्शन

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: बंगाल में फिर आएंगी 'दीदी' या खिलेगा कमल? Kolkata से देखिए Ground Report