दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने सनलाइट कॉलोनी में हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने शाकिर को पेट में गोली मारी और जीशान पर चाकू से हमला कर लूटपाट की थी. गिरफ्तार आरोपियों के पास से 3 लाख से अधिक नकद, पिस्तौल, कारतूस, चाकू और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है.