Akshay Kumar Gets Indian citizenship: अक्षय कुमार अब भारतीय नागरिक बन गए हैं.
नई दिल्ली:
देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को एक खास तोहफा मिला है. आज का दिन अक्षय के लिए इसलिए खास हो गया, क्योंकि उन्हें आज भारतीय नागरिकता दी गई है. अक्षय कुमार को भारतीय पासपोर्ट मिल गया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये इस बात की जानकारी दी है.
अक्षय ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा- 'दिल और सिटिजनशिप, दोनों हिंदुस्तानी'. इसके साथ ही उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और लिखा जय हिंद.
आपको बता दें कि इससे पहले अक्षय कुमार के पास कनाडा की नागरिकता थी. लेकिन अब अक्षय कुमार भारतीय नागरिक बन गए हैं.
Advertisement
अक्षय कुमार को कनेडियन सिटिजनशिप के चलते कई मौके पर आलोचना का सामना करना पड़ा था. लेकिन अब यह खबर अक्षय के साथ-साथ उनके फैंस को भी खुश कर देनी वाली है.
Featured Video Of The Day
बागपत: निकाह के बाद बवाल, बारातियों और ग्रामीणों में क्यों छिड़ा बेल्ट युद्ध














