नासिक में एक ही परिवार के 4 सदस्यों के शव घर से मिले, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही देवला पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. मामले की गंभीरता को देखते हुए, घटना की जांच के लिए नासिक विभागीय फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आशंका है हत्या के बाद आत्महत्या का कदम उठाया गया है. 
नासिक:

नासिक में एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव उनके ही घर में पाए गए हैं. दिल दहला देने वाली ये घटना नासिक जिले के देवला तालुका स्थित फुले मालवाडी गांव की है. मृतकों की पहचान गोविंद बालू शेवाले (40 वर्ष), उनकी पत्नी कोमल गोविंद शेवाले (35 वर्ष), बेटी ख़ुशी गोविंद शेवाले (8 वर्ष), और बेटा श्याम गोविंद शेवाले (1.5 वर्ष) के रूप में हुई है.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, परिवार का मुखिया गोविंद शेवाले फांसी से लटका मिला. उसकी पत्नी कोमल और दोनों बच्चे खुशी और श्याम के शव सोए हुए अवस्था में पाए गए. आशंका है हत्या के बाद आत्महत्या का कदम उठाया गया है. 

घटना की सूचना मिलते ही देवला पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. मामले की गंभीरता को देखते हुए, घटना की विस्तृत और वैज्ञानिक जांच के लिए नासिक विभागीय फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. पुलिस ने सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है, लेकिन घटना के कारणों और अन्य विस्तृत जानकारी अभी तक साफ़ नहीं है.

Featured Video Of The Day
'जंग की वजह से तेल...' IMF Chief का बड़ा बयान | Iran Israel War | US Iran War | BREAKING NEWS