Breaking News Live Updates: देश की संसद में महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद बीजेपी आक्रामक रुख अख्तियार करने वाली है. आज से भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करेगी. आज कांग्रेस का पुतला जलाएगी. महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ता पुतला दहन करेंगे. सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि यूएस-ईरान के बीच एक दौर की शांति वार्ता सोमवार को हो सकती है. चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं. रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग पर एक्शन हुआ है. हमले का मुख्य आरोपी प्रदीप कुमार आगरा से अरेस्ट हो गया है. देश-दुनिया की तमाम ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए एनडीटीवी हिंदी के साथ
Live:महिला आरक्षण बिल नहीं हो सका पास,लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
Live:पीएम मोदी को पत्र लिखेगा विपक्ष, प्रियंका गांधी की 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस
सूत्रों के हवाले से पता चला है कि विपक्ष पुराना महिला आरक्षण बिल लागू करने की मांग को लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखेगा.इंडिया गठबंधन में शामिल दल देश भर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताएंगे कि हम महिला आरक्षण के पक्ष में हैं लेकिन सरकार इसकी आड़ में देश का राजनीतिक नक्शा बदलना चाह रही थी.इस बीच प्रियंका गांधी आज 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी.
Nari Shakti Vandan Adhiniyam: जब पहले ही पास हो गया तो संशोधन की जरूरत क्यों पड़ी?-राम गोपाल यादव
संविधान (131वां संशोधन) विधेयक के लोकसभा में पास न हो पाने पर समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने कहा कि यह विधेयक 2023 में पहले ही पास हो चुका था फिर इसमें संशोधन करने की जरूरत क्यों पड़ी? संशोधन लाने के बाद भी आप परसों रात को पुराने कानून को ही अधिसूचित कर देते हैं. ऐसे में इस पर वोटिंग की कोई जरूरत ही नहीं थी. पूरी दुनिया जानती है कि यह सब चुनावों की वजह से किया जा रहा है.इनका मकसद पूरी तरह राजनीतिक है.
नासिक धर्मांतरण मामला:रजा मेमन और शफी शेख को आज नासिक सत्र न्यायालय में पेश किया जाएगा
नासिक धर्मांतरण मामले में अशोक खरात की कोर्ट में पेशी होनी है. इसके अलावा रजा मेमन और शफी शेख को भी आज नासिक सत्र न्यायालय में पेश किया जाएगा. बलात्कार के मामले में अब 'एट्रोसिटी एक्ट' भी जोड़ा गया है,क्योंकि शिकायतकर्ता महिला एससी (SC) वर्ग से है.
Live News:पूर्वी दिल्ली के गजीपुर इलाके के हरिजन बस्ती में 30 झुग्गी जलकर खाक
पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर थाना क्षेत्र में हरिजन बस्ती में देर रात करीब 30 झुग्गी जलकर खाक हो गई. बताया जा रहा है की कल देर रात बारिश होने के वजह से बिजली में शोर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई और करीब तीन घंटे तक आग का विकराल रूप देखने को मिला. फिलहाल पूरी झुग्गियां जलकर खाग हो गई है. वहीं लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.इस झुग्गी में लाखों रुपए लोगों के जलकर खाक हो गए.














