बिहार: महिला कांस्टेबल का बाथरूम में मिला शव, ईद पर सुरक्षा व्‍यवस्‍था में थी तैनाती 

मह‍िला मुजफ्फरपुर जिला बल में तैनात थीं, और इन दिनों सुपौल के भीमनगर स्थित बीएमपी कैंप में ट्रेन‍िंग के लिए आई हुई थीं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

बिहार के सुपौल जिला के किशनपुर प्रखंड परिसर के सभा भवन के एक बाथरूम से बिहार पुलिस के प्रशिक्षणरत महिला कांस्टेबल का फंदे में लटका शव बरामद किया गया है. प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है. इस बाथरूम का प्रयोग सामान रखने के लिए किया जा रहा था. मृतक कांस्टेबल की पहचान रितु कुमारी के रूप में की गई है. 

दुपट्टे से लटक रही थी लाश 

बताया जाता है कि रितु की तैनाती हाल ही में ईद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में भी की गई थी. पुलिस के मुताबिक, रितु कुमारी का शव एक बाथरूम से एक दुपट्टे से लटकते हुए बरामद किया गया है. इस बाथरूम का लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हो रहा था. घटना की सूचना मिलने के बाद कोसी रेंज के डीआईजी कुमार आशीष, सुपौल के पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस. और किशनपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. 

बाथरूम भीतर से बंद था 

किशनपुर के थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने रविवार को बताया कि प्रथम दृष्टा मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. महिला कांस्टेबल के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. पुलिस के मुताबिक, बाथरूम भीतर से बंद था. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बाथरूम के दरवाजे को तोड़कर अंदर पहुंची, और महिला कांस्टेबल को बाहर निकाला गया. इसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

रितु की जेब से मोबाइल बरामद 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा. पुलिस ने घटनास्थल को सील कर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. जांच के दौरान पुलिस ने रितु की जेब से उसका मोबाइल फोन बरामद किया है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: मथुरा हिंसा: फरसा वाले बाबा की मौत के बाद मचे बवाल पर पुलिस सख्‍त, 300 से ज्‍यादा लोगों पर FIR, 13 गिरफ्तार

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: UAE में शारजाह के पास विस्फोट की खबर | Dubai | Breaking News | Trump | Khamenei