NDA को महिलाओं ने 200 पार कराया, पर बिहार चुनाव में जीतीं सिर्फ 28 महिला विधायक, देखें पूरी लिस्ट

Women MLA in Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने नीतीश बाबू को फिर से नायक बना दिया. एनडीए की आंधी आई, लेकिन विधानसभा में महिलाओं की तस्वीर अभी भी नहीं बदली है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Women MLA in Bihar
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार चुनाव में बीजेपी-जेडीयू की अगुवाई वाले एनडीए ने महागठबंधन को भारी मतों से पराजित किया
  • महिलाओं ने चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाई और 10 हजार रुपये की योजना ने महिलाओं के समर्थन को बढ़ावा दिया
  • 2010 के बाद विधानसभा में सबसे अधिक 33 महिलाएं विजयी हुईं, जो बिहार चुनाव में सबसे ज्यादा था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी-जेडीयू की अगुवाई वाले एनडीए की आंधी में महागठबंधन के दल उड़ गए. बिहार चुनाव में नीतीश कुमार की जीत के पीछे सबसे बड़ा रोल महिलाओं का माना जा रहा है. 10 हजार रुपये वाली स्कीम गेम चेंजर साबित हुई. लेकिन विधानसभा चुनाव 2025 में सिर्फ 28 महिलाएं ही विधानसभा पहुंच सकीं, जो कुल 243 विधायकों में सिर्फ 11 फीसदी ही है.अभी तक सबसे ज्यादा महिलाएं 2010 के विधानसभा चुनाव के बाद पहुंची हैं. तब 33 महिलाएं विधायक बनकर विधानसभा पहुंची थीं. नीतीश कुमार को नायक बनाने वाली महिलाओं की विधानसभा में स्थिति क्या है, देखिए लिस्ट...

बिहार विधानसभा 2025 कितनी महिलाएं 


अलीनगर- मैथिली ठाकुर (बीजेपी )- जीतेंद्र सिंह (कांग्रेस)- 11730
गैगाघाट- कोमल सिंह (JDU) - निरंजन रॉय (आरजेडी) - 23417
गोबिंदपुर - पूर्णिमा यादव (LJP R) - (आरजेडी)- 22906
औराई-  रामा निषाद (BJP) - भोगेंद्र सहनी (VIP)- 57206
बाबूबरही- मीना कुमारी (बीजेपी) -अरुण सिंह (आरजेडी) -17568
बलरामपुर- संगीता देवी (LJPR) -मो. हसन (AIMIM)- 389
बाराचट्टी- ज्योति देवी(हम)- तनुश्री कुमारी (आरजेडी)- 8893
बेलागंज- मनोरमा देवी (जेडीयू)- विश्वनाथ (आरजेडी)- 2882
बेतिया-रेणु देवी (बीजेपी) -वाशी अहमद (कांग्रेस) -12679
बोचहन-बेबी कुमारी (एलजेपी) -अमर कुमारी (आरजेडी) -19687
चकाई- सावित्री देवी (आरजेडी) -सुमित कुमारी (जेडीयू) -12972
छपरा-छोटी कुमारी (बीजेपी) - खेसारी लाल (आरजेडी) -7600
धमदहा-लेसी सिंह (जेडीयू) - संतोष कुमार (आरजेडी) - 55159
गोबिंदपुर- बिनीता मेहता (एलजेपी)- पूर्णिमा यादव (आरजेडी)- 22906
इमामगंज- दीपा कुमारी (हम) - रितु प्रिया (आरजेडी)- 25856
जमुई-श्रेयसी सिंह (बीजेपी) -शमशाद आलम (आरजेडी) - 54498
केसरिया- शालिनी मिश्रा (जेडीयू) -वरुण विजय (वीआईपी )- 16340
कोरहा- कविता देवी (बीजेपी) - पूनम कुमारी (आरजेडी) - 22257
नरपतगंज- देवंती यादव (बीजेपी) -मनीष यादव (आरजेडी) - 25353
नवादा- विभा देवी (जेडीयू) - कौशल यादव (आरजेडी) - 27594
परिहार- गायत्री देवी (बीजेपी) - स्मिता गुप्ता (आरजेडी) - 17189
परसा- करिश्मा (आरजेडी) -छोटे लाल (जेडीयू) - 25772
फूलपरास- शीला कुमारी (जेडीयू) -सुबोध मंडल (कांग्रेस) -14099
प्राणपुर- निशा सिंह (बीजेपी) -इशरत परवीन (आरजेडी) -7752
सासाराम- स्नेहलता (आरएलएम) -सतेंद्र साह (आरजेडी) - 25443
शिवहर- श्वेता गुप्ता (जेडीयू)- नवनीत कुमार (आरजेडी) -31398
त्रिवेणीगंज- सोनम रानी( जेडीयू)-  संतोष कुमार (आरजेडी) - 5683
वरसालीगंज- अरुणा देवी (बीजेपी) - अनीता (आरजेडी) - 7543

बिहार चुनाव में कमाल, 27 वोटों से जीत गया ये प्रत्याशी, इन 11 सीटों पर बेहद मामूली अंतर से हार जीत

महिलाओं की ताकत

  • 7 जिलों में महिला मतदाताओं का वोट पुरुषों से 14% अधिक रहा
  • 10 जिले में महिला वोटरों ने पुरुषों से 10% अधिक वोट किया
  • 10 हजार रुपये जीविका दीदी को देने की योजना ने किया कमाल
  • 1.21 करोड़ महिलाओं को ये मदद नीतीश सरकार ने दी

बिहार चुनाव रिजल्ट 2025: लालू यादव की वो एक भूल, जो बनी RJD की तबाही का कारण

  1. बिहार में रिकॉर्ड 67.13 फीसदी मतदान
  2. महिला मतदान 71.78 फीसदी रहा
  3. पुरुषों का मतदान 62.98 फीसदी रहा

सुपौल जिले का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन

सुपौल जिले में सबसे बड़ा रिकॉर्ड बना. इस जिले में महिला मतदान 83.69 फीसदी रहा. पुरुषों का मतदान 62.98 फीसदी रहा. यही वजह रही कि एनडीए ने 202 सीटें जीतकर इतिहास रचा. जबकि महागठबंधन सिर्फ 23 सीटों पर सिमट गया. इसमें बीजेपी ने 89 और जेडीयू ने 85 सीटें जीतीं. लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने 19 सीटें जीतीं. जीतन राम मांझी की पार्टी हम ने 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 4 सीटें जीतीं.

बिहार चुनाव में गजब हो गया, ये प्रत्याशी 73 हजार वोटों से जीता, इन 13 सीटों पर 50 हजार से ज्यादा मतों से जीत

बिहार में कब कितनी महिलाएं जीतीं

1952 -13
1957-22
1962-24
1967-10
1969-4
1972-13
1977-13
1980-14
1985-14
1990-13
1995-12
2000-14
2005-23
2005-25
2010-33
2015-28
2020-26

(2005 में फरवरी और नवंबर में दो बार चुनाव हुए थे)

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon: Modi-Putin मिले, दुश्मन क्यों जले? | Russia Ukraine War