Bengaluru vs Hyderabad: डी के शिवकुमार बोले- बेंगलुरु टॉप 10 ग्लोबल टेक हब में शामिल, हैदराबाद से क्या तुलना करनी

बेंगलुरु बनाम हैदराबाद की बहस पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने कहा कि बेंगलुरु ग्लोबल टॉप‑10 टेक हब में शामिल है और इसकी तुलना हैदराबाद से नहीं की जानी चाहिए. टैलेंट, लागत और विकास मॉडल पर दोनों शहरों की अलग पहचान सामने आई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • शिवकुमार ने बेंगलुरु की तुलना अन्य शहरों से करने से इनकार किया है और इसे वैश्विक स्तर पर उच्च स्थान पर बताया.
  • बेंगलुरु को दुनिया के टॉप 10 ग्लोबल टेक हब में छठे स्थान पर रखा गया है जबकि हैदराबाद 26वें स्थान पर है.
  • नीदरलैंड्स के PM ने बेंगलुरु से सेवाएं लेने पर अपने देश की लागत में चालीस प्रतिशत की बचत होने की बात कही.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु:

बेंगलुरु और हैदराबाद की तुलना को लेकर चल रही बहस पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने साफ किया है कि वे बेंगलुरु की तुलना किसी अन्य शहर से नहीं करना चाहते. उन्होंने कहा कि बेंगलुरु दुनिया के टॉप‑10 ग्लोबल टेक हब्स में छठे स्थान पर है, जबकि हैदराबाद 26वें स्थान पर है.

विधानसभा में गुरुवार को बोलते हुए, शहरी विकास विभाग संभाल रहे शिवकुमार ने कहा, 'ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सैन फ्रांसिस्को पहले, लंदन दूसरे, बीजिंग पांचवें और बेंगलुरु छठे स्थान पर है. हैदराबाद 26वें नंबर पर है. मैं हैदराबाद से प्रतिस्पर्धा नहीं करना चाहता.'

'बेंगलुरु की तुलना किसी शहर से नहीं की जा सकती'

इस पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सी.एन. अश्वथ नारायण ने भी हस्तक्षेप करते हुए कहा कि बेंगलुरु की तुलना किसी भी भारतीय शहर से नहीं की जा सकती. उन्होंने कहा, 'हो सकता है हैदराबाद में रहने की लागत 50 फीसदी कम हो, लेकिन बेंगलुरु जैसा कॉस्मोपॉलिटन माहौल और टैलेंट पूल कहीं नहीं है. इसे संरक्षित करना जरूरी है.'

यह भी पढ़ें- इंदौर में Airbnb पेंटहाउस विवाद बना जानलेवा, इन्फोसिस महिला इंजीनियर की कार से कुचलकर हत्या

स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों और शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना ने बेंगलुरु को विशेष पहचान दिलाई, जिससे आगे चलकर आईटी क्रांति की नींव पड़ी. उन्होंने कहा कि सरकार की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता.

Advertisement

वहीं नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक ने कहा कि मीडिया द्वारा हैदराबाद से लगातार तुलना किए जाने के कारण ही यह संदर्भ सामने आता है. उन्होंने चेतावनी दी कि इस मुद्दे को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए. डिप्टी सीएम शिवकुमार ने कहा कि बेंगलुरु ने उन्हें सब कुछ दिया है और वे शहर के विकास में योगदान देना चाहते हैं.

नीदरलैंड्स के पीएम ने की बेंगलुरु की तारीफ

उन्होंने बताया कि बेंगलुरु में 250 इंजीनियरिंग कॉलेज और 70 मेडिकल कॉलेज हैं. कर्नाटक से हर साल 13,940 डॉक्टर निकलते हैं, लेकिन बड़ी संख्या में टैलेंट विदेश जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री ने साझा किया कि बेंगलुरु से सेवाएं लेने पर उनके देश की 40 प्रतिशत लागत बचत हुई.

Advertisement

यह भी पढ़ें- अब अपनी लोकेशन बताना हुआ बेहद आसान, करें DIGIPin का इस्तेमाल, जानिए क्या हैं फायदे

शिवकुमार ने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हालिया दौरे के दौरान बेंगलुरु को वैश्विक शहर बताया था. डिप्टी सीएम के मुताबिक, आज बेंगलुरु में 26 लाख आईटी प्रोफेशनल्स काम कर रहे हैं और फॉर्च्यून 500 की करीब 400 कंपनियों की मौजूदगी है. उन्होंने कहा, 'कैलिफोर्निया की सिलिकॉन वैली में 13.5 लाख इंजीनियर हैं, जबकि बेंगलुरु में 26 लाख. यही बेंगलुरु की ताकत है.'
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
धुरंधर में रणवीर सिंह को पगड़ी पहनाने वाला शख्स कौन है? खुद सुनाई अपनी कहानी