Jalpaiguri Phase 1 Voting: धूपगुड़ी के बूथ नंबर 209 पर मशीन खराब, सुबह-सुबह ही वोट डालने उमड़ी भारी भीड़

पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले चरण में धूपगुड़ी के बूथ नंबर 209 पर VVPAT मशीन खराब होने से हड़कंप मच गया. भारी सुरक्षा और लंबी कतारों के बीच क्या है ताजा स्थिति? पढ़ें रोनी चौधरी की यह रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बंगाल चुनाव 1st फेज: धूपगुड़ी में वोटिंग से पहले VVPAT मशीन खराब, भारी सुरक्षा के बीच बूथों पर उमड़ी लंबी कतारें
NDTV Reporter

West Bengal Election 2026 Phase 1 Voting Today: जलपाईगुड़ी के धूपगुड़ी में गुरुवार सुबह-सुबह ही चुनाव की हलचल तेज हो गई है. लोग गर्मी और भीड़ से बचने के लिए तड़के ही पोलिंग बूथों पर पहुंचने लगे हैं. प्रशासन ने भी सुरक्षा के लिए हर तरफ केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात कर रखे हैं.

मशीन खराब होने से रुकी वोटिंग

चुनाव की शुरुआत में ही धूपगुड़ी के बूथ नंबर 209 पर एक गड़बड़ी सामने आई है.यहां की VVPAT मशीन में तकनीकी खराबी आ गई, जिसकी वजह से सुबह होने वाला मॉक पोल समय पर शुरू नहीं हो पाया. चुनाव अधिकारी फिलहाल मशीन को ठीक करने में जुटे हैं ताकि जल्द से जल्द वोटिंग शुरू करवाई जा सके.

Photo Credit: NDTV Reporter

भारी सुरक्षा के बीच मॉक पोल

बाकी जगहों पर चुनाव की तैयारी पूरी दिखी. धूपगुड़ी हाई स्कूल के बूथ नंबर 15/176 और 15/177 पर सुबह-सुबह ही केंद्रीय बलों के घेरे में मॉक पोल कराया गया. इस दौरान सभी पार्टियों के एजेंट वहां मौजूद रहे ताकि यह पक्का हो सके कि मशीनें सही काम कर रही हैं.

धूप से बचने के लिए सुबह ही लगी लंबी लाइनें

जैसे-जैसे सूरज चढ़ रहा है, भीड़ बढ़ती जा रही है. धूपगुड़ी हाई स्कूल के मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी लाइनें देखी जा रही हैं. लोग चाहते हैं कि दिन की तेज गर्मी शुरू होने से पहले ही वे अपना वोट डाल दें.प्रशासन भी स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है.

Advertisement

ये पढ़ें लाइव अपडेट्स:- पश्चिम बंगाल में पहले चरण के लिए वोटिंग शुरू, TMC-BJP के 1478 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

Featured Video Of The Day
Iran VS America :Tehran की सड़कों पर तबाही का सामान! Iran का अमेरिका को खुला चैलेंज | Missile Show