बंगाल चुनाव प्रचार का आखिरी दिन आज, 24 परगना में BJP-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प, CISF जवान को लगी गोली

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज सोमवार 27 अप्रैल को प्रचार का आखिरी दिन है. राज्य में पहले चरण में बंपर वोटिंग हो चुकी है. अब दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है. इस बीच उत्तर 24 परगना जिले से फिर से हिंसा की खबर सामने आई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
उत्तर 24 परगना में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है, आज प्रचार का अंतिम दिन है.
  • उत्तर 24 परगना के जगद्दल पुलिस स्टेशन के बाहर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई.
  • झड़प में बमबारी और गोलीबारी हुई, जिसमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के एक जवान को गोली लगी है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
उत्तर 24 परगना:

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है. राज्य में पहले चरण में बंपर वोटिंग हो चुकी है. अब दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है. जिसके आज लिए प्रचार का शोर थम रहा है. इस बीच राज्य से चुनावी हिंसा की घटनाएं भी लगातार आ रही है. ताजा मामला उत्तर 24 परगना से सामने आया है. जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई. यह झड़प पुलिस और CISF जवानों की मौजूदगी में हुई. बीजेपी नेता का दावा है कि इस झड़प में बमबारी और गोलीबारी भी हुई. जिसमें CISF के जवान को भी गोली लगी है. 

नॉर्थ 24 परगना में थाने के बाहर BJP और TMC कार्यकर्ताओं में झड़प

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर 24 परगना के जगद्दल पुलिस स्टेशन के बाहर तृणमूल और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई. बीजेपी ने TMC के 'गुंडों' पर BJP उम्मीदवारों पर हमला करने का आरोप. बताया गया कि जगद्दल विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार डॉ. राजेश कुमार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हालिया विवादित टिप्पणी के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए जगद्दल पुलिस स्टेशन गए थे.

CISF जवान पवन सिंह को लगी गोली, इलाज जारी

BJP उम्मीदवार अर्जुन सिंह और उनके बेटे, जो खुद भी एक उम्मीदवार हैं, उनके साथ थे. पुलिस स्टेशन के सामने TMC और BJP समर्थकों (अर्जुन सिंह सहित) के बीच आपस में झड़प हो गई. आरोप है कि इस दौरान बम फेंके गए और गोलीबारी भी हुई.  CISF के एक जवान पवन सिंह को गोली लगी है; उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया है.

24 परगना में थाने के बाहर BJP और TMC कार्यकर्ताओं में झड़प का वीडियो

Advertisement


भाजपा नेता ने घटना पर क्या कुछ कहा?

भाटपारा से भाजपा उम्मीदवार पवन कुमार सिंह ने कहा, "यह मामला कल शुरू हुआ. हम एक बैठक कर रहे थे, तभी टीएमसी के कुछ लोग आए. वार्ड 17 के काउंसलर मनोज पांडे अपने आदमियों के साथ आए और हंगामा करने लगे. उसके बाद, हम IC (इंस्पेक्टर-इन-चार्ज) के पास गए और शिकायत की... शिकायत के बाद, उन्होंने कहा कि वे एक्शन लेंगे. 

Advertisement

पत्थरबाजी हुई, बम फेंके गए, गोलियां भी चली

उन्होंने आगे कहा कि लेकिन आज, जब हम PM मोदी के स्वागत के लिए उनकी फोटो लगा रहे थे, तो उन्होंने हमें परेशान करना शुरू कर दिया, और फिर उन्होंने पुलिस स्टेशन पर बहस करने लगे... मामला सुलझाने और घर जाने के बाद, हमने देखा कि पहले पत्थर फेंके गए. फिर बम भी फेंके... उसके बाद फायरिंग होने लगी. CISF के एक जवान के बाएं पैर में गोली लग गई..."

यह भी पढ़ें - बंगाल: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले 100 जिंदा बम बरामद, TMC कार्यकर्ता के घर के पीछे बगीचे में था रखा

यह भी पढ़ें - बंगाल चुनाव में क्‍यों बदले ममता बनर्ती को लेकर राहुल गांधी के सुर, क्‍या है कांग्रेस की रणनीति?

Featured Video Of The Day
Ahmedabad Civic Election: जीत अदाणी ने अपनी पत्नी के साथ अहमदाबाद में वोट डाला | Jeet Adani