महाराष्ट्र में व्हाट्सएप पर बी.कॉम का पेपर लीक, महज 140 रुपये में परीक्षार्थियों तक पहुंचा प्रश्नपत्र

संभाजीनगर में परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले बी.कॉम तृतीय वर्ष (B.Com 3rd Year) की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • संभाजीनगर में बी.कॉम तृतीय वर्ष की डायरेक्ट टैक्स परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा से एक घंटे पहले लीक हुआ था.
  • लीक हुए प्रश्नपत्र की कीमत मात्र एक सौ चालीस रुपये रखी गई थी, जिससे एक संगठित रैकेट की संभावना जताई जा रही है.
  • कॉलेज प्रबंधन ने घटना की जानकारी मिलते ही विवि प्रशासन को सूचित किया और प्रशासनिक कार्रवाई शुरू कराई गई.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से स्नातक परीक्षा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले बी.कॉम तृतीय वर्ष (B.Com 3rd Year) की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया. जानकारी के अनुसार, डायरेक्ट टैक्स (Direct Tax) विषय का यह पेपर परीक्षा से महज एक घंटे पहले व्हाट्सएप के जरिए खुलेआम बेचा जा रहा था.

हैरानी की बात यह है कि लीक हुए पेपर की कीमत केवल 140 रुपये रखी गई थी, जिससे साफ होता है कि यह एक संगठित रैकेट के तहत किया गया कृत्य हो सकता है.

यह मामला तब सामने आया जब शहर के एक कॉलेज के अध्यक्ष को इसकी जानकारी मिली. कॉलेज प्रबंधन ने तत्काल इस गंभीर अनियमितता से विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत कराया. सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी. शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर छात्रों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया जा रहा था.

फिलहाल पुलिस और विश्वविद्यालय की संयुक्त टीम इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि प्रश्नपत्र कैसे लीक हुआ, इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं और यह रैकेट कितने समय से सक्रिय था. वहीं, इस घटना के बाद परीक्षा की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं.

Advertisement

विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी संकेत दिए हैं कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए परीक्षा प्रणाली को और अधिक सुरक्षित बनाया जाएगा. इस घटना से छात्रों और अभिभावकों में गहरी चिंता देखी जा रही है.

ये भी पढ़ें :  सरकार ने डीजल के निर्यात पर ड्यूटी 21.5 प्रति लीटर से बढ़ाकर 55.5 रुपये किया, ATF पर भी ड्यूटी बढ़ाई गई

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran-Israel War | PAK में जंग पर 'महाफैसला'! बनेगी बात या होगा सर्वनाश? | NDTVIndia | PAK | Trump