बंगाल में Axis My India ने क्यों नहीं जारी किया Exit Poll, तमिलनाडु में विजय की जीत के आधार क्या? प्रदीप गुप्ता ने बताया

Axis My India Exit Poll: देश के 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग समाप्त हो चुकी है. एग्जिट पोल भी आ चुके हैं. इन 5 राज्यों में सबसे ज्यादा लोगों की नजरें बंगाल और तमिलनाडु पर टिकी है. इस बीच एक्सिस माई इंडिया के MD प्रदीप गुप्ता ने NDTV पर अपने एग्जिट पोल के बारे में खुलकर चर्चा की.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
5 राज्यों के चुनाव के एग्जिट पोल पर NDTV के एडिटर इन चीफ राहुल कंवल से बात करते एक्सिस माई इंडिया के MD प्रदीप गुप्ता.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बंगाल चुनाव 2026 में5 एग्जिट पोल में से 3 ने भाजपा को बढ़त और 2 ने TMC को सत्ता में वापसी दिखायी है.
  • NDTV के पोल ऑफ पोल्स के अनुसार टीएमसी को 151 सीटें और बीजेपी को 137 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है.
  • एक्सिस माई इंडिया ने बंगाल का एग्जिट पोल अभी जारी नहीं किया, MD प्रदीप गुप्ता ने इसकी वजह भी बताई.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Bengal Assembly Election Exit Poll: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए वोटिंग हो चुकी है. अब सबकी नजरें 4 मई को आने वाले नतीजे पर टिकी है. इससे पहले बुधवार 29 अप्रैल को यहां हुई दूसरे चरण की वोटिंग के तुरंत बाद अलग-अलग सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किया. इन एग्जिट पोल की माने तो बंगाल में कमल खिलने जा रहा है. बंगाल चुनाव के 5 एग्जिट पोल में से 3 में बीजेपी को बढ़त दिखाई गई है. जबकि दो पीपल पल्स ने टीएमसी को फिर से सत्ता में आने की भविष्यवाणी की है.  
    
एग्जिट पोल में बंगाल में कांटे की टक्कर

मालूम हो कि बंगाल में विधानसभा की कुल सीटें 294 सीटें हैं. यहां बहुमत के लिए 148 सीटें जरूरी हैं. NDTV पोल ऑफ पोल्स में पश्चिम बंगाल में कांटे की टक्कर दिख रही है. ममता बनर्जी की टीएमसी को 151 और बीजेपी को 137 सीटें मिलती नजर आ रही है. कांग्रेस को 2 सीटें मिलने की उम्मीद है. लेफ्ट को 1 और अन्य के खाते में 3 सीटें जा सकती हैं.

बंगाल में एक्सिस माई इंडिया ने नहीं जारी किया एग्जिट पोल

एक्सिस माई इंडिया के CMD प्रदीप गुप्ता ने बंगाल चुनाव के एग्जिट पोल पर NDTV से खास बातचीत की है. प्रदीप गुप्ता ने बताया कि हमारी टीम आज बंगाल के लोगों से रायशुमारी करेगी, इसके बाद आज शाम एक्सिस माई इंडिया के नंबर सामने आएंगे. उन्होंने आगे कहा हमारी रणनीति यह होती है कि हम लोगों से रूबरू होकर अपना डाटा जारी करते है. लेकिन पहले चरण की वोटिंग के बाद जब हमारी टीम ने लोगों से बात करने की कोशिश की तो 60 से 70 प्रतिशत लोगों ने चुप्पी साध ली. लोग हां-हूं कहने को भी तैयार नहीं है. इसे भय का माहौल कह लीजिए या सुगबुगाह कह लीजिए. 

प्रदीप गुप्ता ने आगे बताया कि 20-30 प्रतिशत नंबर पर हम किसी चीज की भविष्यवाणी करना उचित नहीं समझते. इसलिए हमारी टीम आज फिर बंगाल के लोगों से बात करने की कोशिश करेगी. क्योंकि दोनों चरण की वोटिंग हो चुकी है. अब शायद लोग रिलैक्स होंगे.

Advertisement

तमिलनाडु में एक्सिस माई इंडिया ने विजय को दिया बड़ा नंबर

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर एक्सिस माई इंडिया ने विजय को 98-120 सीटें मिलने की बात कही है. जबकि अन्य सर्वे एजेंसियों ने विजय को 1-24 सीटें मिलने की बात कही है. एक्टर विजय को एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में चौंकाने वाला स्कोर बताया गया है. अन्य सभी सर्वे एजेंसियों से अलग एक्सिस माई इंडिया का डाटा विजय को इतना बड़ा नंबर कैसे दे रहा है, इस पर भी प्रदीप गुप्ता ने एनडीटीवी से बात की. 

तमिलनाडु में विजय की बड़ी जीत का आधार क्या?

तमिलनाडु में एक्टर विजय की बड़ी जीत की भविष्यवाणी को लेकर एक्सिस माई इंडिया के एमडी प्रदीप गुप्ता ने इसकी दो बड़ी वजहें भी बताई. 

Advertisement
  • प्रदीप गुप्ता ने बताया कि तमिलनाडु के लोग 50 साल से DMK और AIADMK को देख रहे हैं. अभी की डेमोग्राफिक यह है कि 18 से 39 साल के वोटर बहुत महत्वपूर्ण हो गई है. इस आयु वर्ग के 42 प्रतिशत वोटर है.
  • इसके साथ-साथ तमिलनाडु में महिलाएं भी 50 प्रतिशत है. प्रदीप गुप्ता ने यह भी बताया कि इस बार तमिलनाडु में 17 लाख महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले ज्यादा वोट किया है. 

एक्सिस माई इंडिया के एमडी प्रदीप गुप्ता का कहना है कि इन दो मेजर वोटर डेमोग्रॉफी में विजय ने अच्छा स्कोर किया है.उन्होंने यह भी कहा कि डीएमके 40 प्लस के लोग में ज्यादा स्कोर कर रहे हैं. पुरुषों की कैटगरी में भी डीएमके अच्छा स्कोर कर रही है. 

द्रविड़ियन राजनीति करने वाली एक पार्टी हो सकती है समाप्त

तमिलनाडु के एग्जिट पोल पर एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के डाटा पर एक्सपर्ट द्वारा उठाए गए सवाल पर प्रदीप गुप्ता ने कहा कि इस बार का चुनाव द्रविड़ियन राजनीति करने वाली एक पार्टी समाप्त हो सकती है. उन्होंने कहा कि जब मुकाबला दोतरफा होता है कि 40-45 और 35-40 प्रतिशत वोट शेयर की टक्कर होती है. लेकिन जब मुकाबला ट्रांयगुलर हो जाता है कि तो नतीजे बदल जाते हैं. 

यह भी पढ़ें - असम में BJP की हैट्रिक, तमिलनाडु में विजय का जलवा, बंगाल में फंस गया पेच; NDTV Poll of Polls का अनुमान

यह भी पढ़ें - Exit Poll 2026 LIVE: बंगाल से लेकर केरल-असम तक, कहां किसकी बन रही सरकार, देखिए एग्जिट पोल