गौरव गोगोई के CM हिमंत से 5 तीखे सवाल, पत्नी पर लगे आरोप पर भगवद् गीता की कसम खाने का चैलेंज

कांग्रेस सांसद ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है, तो उन्हें जांच का स्वागत करना चाहिए. अगर कांग्रेस असम में सत्ता में आती है, तो वह शर्मा की कथित रूप से अघोषित विदेशी संपत्तियों और व्यापारिक गतिविधियों की जांच करेगी. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गौरव गोगोई के सीएम हिमंत सरमा से 5 तीखे सवाल

असम में विधानसभा चुनाव के बीच सियासी खींचतान जारी है. कांग्रेस ने सीएम हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी के पास कई पासपोर्ट और विदेशों में संपत्ति होने का आरोप लगाया था. अब कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सोमवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को भगवद् गीता की कसम खाकर पत्नी पर लगे आरोपों का खंडन करने की चुनौती दी है. गौरव गोगोई का यह बयान सीएम हिमंत सरमा के द्वारा अपनी पत्नी लगे कांग्रेस के आरोपों का खंडन करने के कुछ घंटों बाद आया है. कांग्रेस सांसद गोगोई ने राहा में एक रैली को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री हिमंत सरमा से सवाल किया कि क्या वह राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के बारे में ‘झूठ' फैलाते हुए विदेशों में अपनी संपत्ति और व्यावसायिक हितों को छिपा रहे हैं. 

गोगोई के सवाल पर सीएम का जवाब

कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने रविवार को मुख्यमंत्री से सवाल किया था कि क्या उनकी पत्नी के पास तीन विदेशी पासपोर्ट हैं, दुबई में संपत्ति है, अमेरिका में कंपनियां हैं, या उन्होंने मुखौटा कंपनियों में संपत्ति रखी है? इस पर मुख्यमंत्री ने आज सुबह कहा कि कांग्रेस ने एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया समूह से मिली झूठी जानकारी के आधार पर ये आरोप गढ़े हैं.

अब मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के बयान के बाद गौरव गोगोई ने कहा, ‘मैंने यह बात कल भी कही थी और अब फिर दोहरा रहा हूं - मैं भगवद् गीता की शपथ लेकर कह सकता हूं कि लंदन में मेरी कोई संपत्ति नहीं है, जैसा कि शर्मा ने आरोप लगाया है. क्या वह ऐसा कर सकते हैं? मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वह अपनी सुविधा के स्थान पर आएं और भगवद् गीता की शपथ लेकर यही बात साबित करें." 

गौरव गोगोई ने कहा कि यदि ऐसी संपत्तियों को चुनाव शपथ पत्र में घोषित नहीं किया गया है, तो शर्मा अब उनके अस्तित्व को स्वीकार नहीं कर सकते, क्योंकि इससे उनकी उम्मीदवारी रद्द हो जाएगी. 

Advertisement

असम कांग्रेस अध्यक्ष का सवाल

  • क्या आपकी पत्नी के पास दुबई का गोल्डन वीजा है?
  • क्या आपके या आपके परिवार के किसी सदस्य की वहां कोई संपत्ति है?
  • क्या गोल्डन वीजा भारतीय पासपोर्ट पर जारी किया गया है?
  • क्या हिमंत बिस्व सरमा के परिवार का कोई सदस्य विदेश में कारोबार करता है?
  • क्या हिमंत बिस्व सरमा ने अपने चुनावी हलफनामे में विदेश में अपनी या अपने परिवार की संपत्ति का खुलासा किया है? 

कांग्रेस सांसद ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है, तो उन्हें जांच का स्वागत करना चाहिए. अगर कांग्रेस असम में सत्ता में आती है, तो वह शर्मा की कथित रूप से अघोषित विदेशी संपत्तियों और व्यापारिक गतिविधियों की जांच करेगी. उनसे जुड़ी सभी अवैध संपत्तियों, व्यवसायों और नेटवर्क के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

यह भी पढे़ं-

अब आपकी बारी...गौरव गोगोई के आरोपों पर CM हिमंता की पत्नी रिनिक भुइयां का पलटवार

पाकिस्तान गौरव गोगोई की मदद क्यों कर रहा...? असम के CM हिमंता का कांग्रेस पर बड़ा आरोप

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Trump Pilot Rescue: American Pilot को मौत के मुंह से कैसे निकाला था Trump ने? | Iran