प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली:
FASTag के ज़रिये पिछले कुछ साल में टोल कलेक्शन में बढोत्तरी देखने को मिल रही है. साल 2021 की तुलना में 2022 में 46 फीसदी कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई है. साल 2021 में कलेक्शन जहां 34,778 करोड़ रुपए था जो वर्ष 2022 में यह बढ़कर 2022 में 50,855 करोड़ पहुंच गया. बता दें, पिछले साल दिसंबर में नेशनल टोल प्लाजा पर औसतन रोजाना कमाई 134.44 करोड़ थी और 24 दिसंबर को 144.19 करोड़ थी जो एक दिन में सबसे ज्यादा कलेक्शन रहा.
इसी तरह FASTag ट्रांजैक्शन में तेजी देखने को मिल रही है. साल 2021 से 2022 में 48% इजाफा हुआ. 2021 में ट्रांजैक्शन 219 करोड़ था जबकि 2022 में 324 करोड़ हो गया. अब तक 6.4 करोड़ FASTags जारी किए जा चुके हैं. साल 2021 में कुल 922 टोल प्लाजा पर FASTag आधारित थे जबकि 2022 में बढ़कर 1,181 हो गए.
ये भी पढ़ें-
Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: Matrize के एग्जिट पोल में बंगाल में BJP की सरकार | Suvendhu Adhikari














