अमरवाड़ा उपचुनाव रिजल्ट: बीजेपी के कमलेश शाह को मिली जीत, कांग्रेस के उम्मीदवार को 3027 मतों से हराया

मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (GGP) के प्रत्याशियों सहित नौ उम्मीदवार मैदान में

Advertisement
Read Time: 3 mins
नई दिल्ली:

Amarwara By Election Result: छिंदवाड़ा जिले की अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव पर भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है. पार्टी के उम्मीदवार कमलेश प्रताप शाह ने इस सीट पर जीत हासिल की है. इस क्षेत्र में 10 जुलाई को हुए मतदान में 78.71 मतदाताओं ने वोटिंग की थी. यहां भाजपा, कांग्रेस और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (GGP) के प्रत्याशियों सहित नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.बीजेपी उम्मीदवार को 83105 वोट मिले वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार को 80078 वोट मिले. बीजेपी को 3 हजार से अधिक मतों से जीत मिली है. 

अमरवाड़ा  में राउंडवार कौन आगे LIVE- 

अमरवाड़ा , 20वां राउंड:  कांग्रेस, आगे
भाजपा: 83036
कांग्रेस: 79784 
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी: 28638

अमरवाड़ा , 19वीं राउंड:  कांग्रेस, आगे
भाजपा: 79186
कांग्रेस: 77439  
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी: 28459

अमरवाड़ा , 18वीं राउंड:  कांग्रेस, आगे
भाजपा: 73527
कांग्रेस: 72814  
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी: 27863

अमरवाड़ा , 16वीं राउंड:  कांग्रेस, आगे
भाजपा: 62359
कांग्रेस: 65188 
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी: 25666

अमरवाड़ा , 13वीं राउंड:  कांग्रेस, आगे
भाजपा: 48275
कांग्रेस: 53397 
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी: 22194

अमरवाड़ा , 12वीं राउंड:  कांग्रेस, आगे
भाजपा: 42384
कांग्रेस: 50093  
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी: 20653

अमरवाड़ा , दसवां राउंड:  कांग्रेस, आगे
भाजपा: 35527
कांग्रेस: 41161  
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी: 16710

अमरवाड़ा , नौंवा राउंड:  कांग्रेस, आगे
भाजपा: 32143
कांग्रेस: 35904  
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी: 15679

अमरवाड़ा , आठवां राउंड:  कांग्रेस, आगे
भाजपा: 28852 
कांग्रेस: 31766 
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी: 14238

अमरवाड़ा , सातवां राउंड:  कांग्रेस, आगे
भाजपा: 23080 
कांग्रेस: 27621 
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी: 13067

अमरवाड़ा , छठा राउंड:  कांग्रेस, आगे
भाजपा: 20507
कांग्रेस: 24555 
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी: 10834

अमरवाड़ा , चौथा राउंड:  BJP आगे
भाजपा: 15590
कांग्रेस: 13360
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी: 8060

उम्मीदवारपार्टीरूझान
कमलेश शाहभाजपाजीते
धीरन शाह इनवातीकांग्रेसहारे
देवरमण भलावीगोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपीहारे

छिंदवाड़ा जिले की इस अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट पर उपचुनाव सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठापूर्ण है, क्योंकि छिंदवाड़ा वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ (Kamal Nath) का गढ़ माना जाता रहा है.  वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में अमरवाड़ा सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी. भाजपा के विवेक बंटी साहू ने इस बार कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को हराकर छिंदवाड़ा लोकसभा सीट जीत ली. 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा जिले की अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन वापस चाहते हैं. उन्होंने लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार छिंदवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान पर लौटने के बाद लोगों से कहा था कि, "मैंने आपको निराश नहीं किया. मैंने कौन सा पाप किया? मेरी क्या गलती थी? इन 45 सालों में मैंने कौन सी क्रूरता या अन्याय किया?" तीन बार के कांग्रेस विधायक कमलेश शाह के इस साल मार्च में भाजपा में शामिल होने के बाद विधानसभा उपचुनाव आवश्यक हो गया था. यहां नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा एवं कांग्रेस के बीच है.

Advertisement

भाजपा ने कमलेश शाह, कांग्रेस ने धीरन शाह इनवाती और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) ने देवरमण भलावी को मैदान में उतारा है. जीजीपी ने 2003 में एक बार अमरवाड़ा सीट जीती थी. कांग्रेस ने नौ बार यह सीट जीती है जबकि भाजपा 1972, 1990 और 2008 में अमरवाड़ा में विजयी रही थी.

Advertisement

मतगणना 13 जुलाई को सुबह आठ बजे से छिंदवाड़ा के शासकीय पीजी कॉलेज भवन में शुरू होगी. अधिकारियों के अनुसार मतगणना स्थल पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी और केवल अधिकृत पासधारकों को ही मतगणना केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी.

Advertisement

सन 2023 के विधानसभा चुनाव की तुलना में इस निर्वाचन क्षेत्र में मतदान में 10 प्रतिशत की गिरावट आई है. वर्ष 2023 में यहां 88.63 प्रतिशत मतदान हुआ था.

Advertisement
Featured Video Of The Day
AAP VS Congress: Haryana में नहीं होगा AAP और कांग्रेस का गठबंधन!...AAP की पहली लिस्ट में 20 उम्मीदवारों के नाम