किससे बात कर रहे थे पायलट? अजित पवार प्लेन हादसे पर NCP नेता ने सवाल उठाते हुए की ये मांग

राकांपा (शरदचंद्र पवार) के महासचिव एवं विधायक रोहित पवार ने शनिवार को पीएम मोदी को पत्र लिखकर मांग की कि 28 जनवरी को हुए विमान हादसे की जांच पूरी होने तक नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू को केंद्र सरकार से इस्तीफा देने के लिए कहा जाए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बारामती प्लेन हादसे पर कई सवाल
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • एनसीपी नेता अमोल मितकरी ने अजित पवार के विमान हादसे की जांच में पायलट की कॉल डिटेल की जांच की मांग की है
  • केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट 28 फरवरी तक जारी करने की बात कही है
  • अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने विमान कंपनी की अनियमितताओं और तकनीकी गड़बड़ियों को लेकर साजिश की आशंका
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

एनसीपी नेता और विधान परिषद सदस्य अमोल मितकरी ने अजित पवार के विमान हादसे को लेकर नए सवाल उठाए हैं. मितकरी ने दावा किया कि पायलट 28 जनवरी की सुबह 5 बजे से किसी के संपर्क में थे और उनका कहना है कि सिर्फ कॉल डेटा रिकॉर्ड निकालने से कई बातें साफ हो सकती हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हादसे की व्यापक जांच की मांग की है और कहा है कि पायलटों की कॉल डिटेल की जांच से दुर्घटना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है.

कब आएगी हादसे की पहली रिपोर्ट

केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री और पुणे के सांसद मुरलीधर मोहोल ने रविवार को कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजित पवार की जान लेने वाले विमान हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट 28 फरवरी को या उससे पहले जारी की जाएगी. पवार और चार अन्य लोगों की 28 जनवरी को बारामती हवाई अड्डे के निकट एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी. यहां एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बात करते हुए मोहोल ने कहा, ‘‘प्रारंभिक रिपोर्ट घटना के दिन से एक महीने के भीतर, 28 फरवरी को या उससे पहले जारी कर दी जाएगी.''

ये भी पढ़ें : आरोपियों को कौन बचा रहा? अजित पवार के विमान हादसे में मौत के मामले में शरद पवार के पोते ने खोला मोर्चा

हादसे को लेकर कई अटकलें

इस घटना को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक और शरद पवार के भतीजे रोहित पवार ने कई संवाददाता सम्मेलन कर विमान कंपनी से जुड़ी कुछ अनियमितताओं और अन्य तकनीकी गड़बड़ियों का दावा किया था. उन्होंने साजिश की भी आशंका जताई थी. शनिवार को कर्जत-जामखेड के विधायक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की कि दुर्घटना की जांच पूरी होने तक नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू को पद से इस्तीफा देने के लिए कहा जाए.

ये भी पढ़ें : अजित पवार विमान हादसे की हो CBI जांच, देवेंद्र फडणवीस से मिलकर पत्नी सुनेत्रा ने उठाई मांग

रोहित पवार ने पत्र में कहा, ‘‘वीएसआर कंपनी और राममोहन नायडू की पार्टी (TDP) से इसके संबंधों को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं. इन संबंधों की जांच एक स्वतंत्र और सक्षम प्राधिकार द्वारा की जानी चाहिए तथा अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के सहयोग से.'' पत्र की एक प्रति केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी भेजी गयी है.

Advertisement

राज्य मंत्री ने क्या कुछ बताया

मोहोल ने कहा कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पहले ही एक प्रेस बयान जारी कर दिया है जिसमें सर्वोच्च विमानन निकाय ने चल रही जांच से संबंधित सभी बातों पर स्पष्टीकरण दिया है. मोहोल ने कहा, ‘‘एजेंसी द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि प्रारंभिक रिपोर्ट 28 फरवरी से पहले जारी कर दी जाएगी. जांच से जुड़ी हर जानकारी सबके सामने रखी गई है और रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी. मैं किसी की भी टिप्पणी पर कुछ नहीं कहना चाहता.” नागर विमानन मंत्रालय ने 19 फरवरी को कहा था कि दुर्घटना के 30 दिनों के भीतर प्रारंभिक रिपोर्ट जारी कर दी जाएगी.

(एनडीटीवी के लिए सौरव की रिपोर्ट)

Featured Video Of The Day
Shankaracharya FIR News: POCSO Act में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR दर्ज, आगे क्या होगा?