नई सीट, नया एंटरटेनमेंट सिस्टम और लेटेस्‍ट केबिन... ऐसा है एयर इंडिया का अपग्रेडेड विमान, देखें तस्‍वीरें

Air India के नए ड्रीमलाइनर में बिजनेस क्लास में प्राइवेट सूट, प्रीमियम इकोनॉमी में 38 इंच सीट पिच और इकोनॉमी में 4K स्क्रीन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं. एयर इंडिया 2027 तक अपने सभी ड्रीमलाइनर विमानों को अपग्रेड करेगी, जिससे यूके, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ानें बेहतर होंगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Air India के 2027 तक सभी ड्रीमलाइनर होंगे अपग्रेड
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • एयर इंडिया ने अपने बेड़े के आधुनिकीकरण के तहत पहले अपग्रेड किए गए बोइंग विमान को दिखाया
  • विमान का इंटीरियर कैलिफोर्निया स्थित विक्टरीविल मॉडिफिकेशन सेंटर में अपग्रेड किया गया
  • बिजनेस क्लास में प्राइवेट सूट, पूरी तरह फ्लैट बेड और 17 इंच की 4K टचस्क्रीन जैसी आधुनिक सुविधाएं प्रदान की गई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

38 इंच सीट पिच, 13.3 इंच की 4K स्क्रीन, लेग-रेस्ट और कैल्फ-रेस्ट... एयर इंडिया (Air India) के विमान बदल रहे हैं. कंपनी ने अपने बेड़े के आधुनिकीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए पहले अपग्रेड किए गए बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर  (Boeing 787-8 Dreamliner (VT-ANT) को पेश किया है. यह विमान 26 पुराने ड्रीमलाइनर विमानों के रिट्रोफिट प्रोग्राम का पहला हिस्सा है, जिसके तहत यात्रियों को बेहतर और आधुनिक उड़ान अनुभव देने का लक्ष्य रखा गया है.

तकनीक और डिजाइन में बड़े बदलाव

एयर इंडिया विमान का इंटीरियर अपग्रेड Boeing के कैलिफोर्निया स्थित विक्टरीविल मॉडिफिकेशन सेंटर में किया गया, जबकि नई एयर इंडिया लिवरी में इसकी पेंटिंग सैन बर्नार्डिनो की एयरोपरो सुविधा में पूरी की गई. इस पूरी प्रक्रिया में तकनीकी और डिजाइन दोनों स्तरों पर बड़े बदलाव किए गए हैं. पहले यह विमान 2-क्लास कॉन्फिगरेशन में था, जिसे अब 3-क्लास व्यवस्था में बदल दिया गया है. बिजनेस क्लास में 20 सीटें दी गई हैं, जिनमें हर सीट पर स्लाइडिंग डोर के साथ प्राइवेट सूट, 79 इंच का पूरी तरह फ्लैट बेड और 17 इंच की 4K टचस्क्रीन जैसी सुविधाएं शामिल हैं. इसके अलावा कई चार्जिंग विकल्प और बेहतर प्राइवेसी भी दी गई है.

नए पर्दे, दीवार पैनल और अपग्रेडेड लैवेटरी

प्रीमियम इकोनॉमी क्लास में 25 सीटें हैं, जिनमें 38 इंच सीट पिच, 13.3 इंच की 4K स्क्रीन, लेग-रेस्ट और कैल्फ-रेस्ट जैसी सुविधाएं दी गई हैं. वहीं इकोनॉमी क्लास में 205 सीटें हैं, जिनमें 31–32 इंच सीट पिच, 11.6 इंच 4K स्क्रीन और चार्जिंग पोर्ट उपलब्ध हैं. विमान के इंटीरियर में 475 मीटर कपड़ा, 167 मीटर सिंथेटिक लेदर और 169 मीटर नया कारपेट लगाया गया है, जबकि बाहरी पेंटिंग में करीब 646 लीटर पेंट का उपयोग हुआ. इसके अलावा केबिन में नए पर्दे, दीवार पैनल, अपग्रेडेड लैवेटरी, बेहतर गैली और अपडेटेड क्रू सिस्टम भी जोड़े गए हैं.

ये भी पढ़ें :- दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान के विंग्स आपस में टकराए

2027 तक सभी ड्रीमलाइनर होंगे अपग्रेड 

रिट्रोफिट प्रोग्राम के तहत एयर इंडिया के पहले विमान को अपग्रेड करने में 45 दिन और 12,825 मैन-आवर लगे, जबकि बाहरी पेंटिंग में 20 लोगों की टीम ने 18 दिन तक काम किया. इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 400 मिलियन डॉलर खर्च किए जा रहे हैं. एयर इंडिया का लक्ष्य अगले एक साल में बाकी 25 ड्रीमलाइनर विमानों को अपग्रेड करना और 2027 तक इस कार्यक्रम को पूरा करना है. इसके बाद एयरलाइन अपने Boeing 777-300ER विमानों को भी अपग्रेड करेगी. इस पहल से यूके, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया जाने वाली साप्ताहिक 300 से अधिक उड़ानों में यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलने की उम्मीद है.

Advertisement

ये भी पढ़ें :-पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की हार्ड लैंडिंग, देर रात बंद करना पड़ा रनवे

Featured Video Of The Day
PM Modi in West Bengal: 'घुसपैठ, महिला आरक्षण, लूट... बंगाल में गरजे PM Modi! | Bengal Electtin 2026