एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने टीवी सीरियल के सेट पर कथित रूप से फांसी लगाकर खुदकुशी की

तुनिषा शर्मा के को एक्टर मोहम्मद सहजान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा (फाइल फोटो).
मुंबई:

मुंबई से सटे नायगांव में टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने टीवी सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. फंसी लगाए जाने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. तुनिषा शर्मा के को एक्टर मोहम्मद सहजान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस के मुताबिक तीन से साढ़े तीन बजे के करीब एक्ट्रेस तुनिषा का शव मेकअप रूम के बाथरूम में लटका मिला. सेट पर मौजूद लोग उसे समीप के जुचन्द्र के एक अस्पताल ले गए. वहां
डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

20 साल की टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने  नायगांव पूर्व में एक सब चैनल पर आने वाले टीवी  सीरियल 'अलीबाबा की दासतां'  की शूटिंग के दौरान मेकअप रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या की. शुरुआती जानकारी के मुताबिक तुनिषा शर्मा के को एक्टर सहजान मोहम्मद खान के मेकअप रूम में फांसी लगाए जाने की खबर सामने आ रही है. 

वालीव पुलिस ने इस मामले में मृत तुनिषा शर्मा की मां के बयान के आधार पर एक्टर सहजान मोहम्मद खान के खिलाफ तुनिषा शर्मा  को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है. वालीव पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है.

Advertisement

Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Bengal Elections: Anurag Thakur ने क्यों खाई मछली? BJP प्रवक्ता ने क्या बताया?
Topics mentioned in this article