प्रेमी की लाश से शादी करने वाली आंचल ने छोड़ा सुसराल, पिछले साल पिता-भाई ने की थी सक्षम की हत्या

नवंबर 2025 में महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई थी, जिसकी लोग मिसाल दिया करते थे. यह प्रेम कहानी थी आंचल और सक्षम ताटे की. अंतरजातीय प्रेम के कारण आंचल के पिता और भाई सक्षम की हत्या कर दी थी. जिसके बाद आंचल ने सक्षम की लाश से शादी की थी. लेकिन अब आंचल ने सक्षम का घर छोड़ दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
आंचल और सक्षम की प्रेम कहानी पिछले साल खूब सुर्खियों में रही थी.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नवंबर 2025 में महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई थी, जिसकी लोग मिसाल दिया करते थे.
  • यह कहानी थी आंचल और सक्षम की. पिता-भाई द्वारा सक्षम की हत्या किए जाने के बाद आंचल ने उसकी लाश से शादी की थी.
  • तब आंचल ने कहा था कि आज से मेरा यही घर है. लेकिन अब आंचल ने सक्षम का घर छोड़ दिया था.
नांदेड (महाराष्ट्र):

प्रेमी की लाश से शादी कर सुर्खियों में आई महाराष्ट्र की आंचल याद है आपको? वही आचंल जो पिछले साल नवंबर में तब चर्चा में आई थी, जब उनसे अपने प्रेमी सक्षम ताटे की लाश से शादी की थी. तब उनसे सक्षम के माता-पिता को कहा था कि मैं यहीं रहूंगी. आपके साथ, आपका बेटा बनकर. लेकिन अब आंचल ने ससुराल छोड़ दिया है. महाराष्ट्र की यह घटना नवंबर 2025 में कई दिनों तक सुर्खियों में बनी थी. नादेड़ की सक्षम मामिडवार और आचंल ताटे की प्रेम कहानी की लोग मिसाल दिया करते थे. लेकिन आज सक्षम ने आंचल का घर छोड़ दिया.  

आंचल ने छोड़ा ससुराल, कहा- सक्षम के लिए प्यार अब भी वैसा ही

आंचल ने अपने ‘ससुराल' के एक सदस्य पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है. आंचल का आरोप है कि प्रेमी सक्षम ताटे के परिवार के एक सदस्य द्वारा कथित अभद्र व्यवहार किए जाने के बाद उसे उनका घर छोड़ना पड़ा. हालांकि, उसने कहा कि सक्षम के प्रति उसका प्यार आज भी पहले जैसा ही है. 

मालूम हो कि सक्षम ताटे की पिछले वर्ष 27 नवंबर को आंचल के पिता और भाइयों ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी क्योंकि वे दोनों के अंतरजातीय प्रेम संबंधों के खिलाफ थे.

सक्षम के परिवार के एक सदस्य पर उत्पीड़न का आरोप

सक्षम की हत्या के बाद आंचल ने उसकी लाश के साथ विवाह किया था और फिर उसके परिवार के साथ रहने लगी थी. आंचल ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि सक्षम के परिवार के एक सदस्य ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया था जिसके कारण उसने उसका घर छोड़ने का फैसला किया.

सक्षम के माता-पिता ने मेरी बातों का भरोसा नहीं कियाः आंचल

आंचल ने कहा, ‘‘मैंने इस बारे में सक्षम के माता-पिता को बताया था लेकिन उन्होंने मेरी बात पर भरोसा नहीं किया.'' हालांकि, इस संबंध में ताटे परिवार की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी. आंचल ने दावा किया कि वह पुलिस की अनुमति लेकर घर से निकली और पुलिसकर्मियों ने उसे उसके एक रिश्तेदार के घर तक पहुंचाया. सक्षम की हत्या के बाद उसे पुलिस सुरक्षा भी प्रदान की गई थी.

Advertisement

आंचल के भाई का दोस्त था सक्षम

सक्षम और आंचल एक-दूसरे को तीन साल से जानते थे, दोनों लंबे समय से प्रेम करते थे. सक्षम आंचल के भाई का दोस्त था और घर पर आने-जाने से दोनों करीब आए थे. भाई को इस रिश्ते की भनक लगी, जिसके बाद उन्होंने विरोध शुरू कर दिया. क्योंकि सक्षम दूसरी जाति से था. परिवार ने काफी धमकियां दीं, पर आंचल ने नहीं सुनी. जिसके बाद आंचल के भाई और पिता ने सक्षम की हत्या कर दी थी.

सक्षम की लाश से शादी कर आंचल ने कहा था- हमारा प्यार जीत गया

सक्षम की हत्या के बाद उसके शव से शादी करने वाली आंचल ने कहा, "हमारा प्यार जीत गया, मरकर भी वह जीत गया, मेरे पिता-भाई हार गए." आंचल ने सक्षम के कातिलों के लिए फांसी की मांग की है. पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें - हमारा प्यार जीता... जाति के कारण बाप-भाई ने की लड़के की हत्या तो बेटी ने प्रेमी के शव से कर ली शादी

Advertisement
Featured Video Of The Day
Donald Trump के सीजफायर दावों का खुला सच, पर्दे के पीछे Russia-China का गेम प्लान
Topics mentioned in this article
Aanchal Saksham Love Story
Nanded
Nanded Aanchal-Saksham Tate
Honor Killing
Maharashtra News