कर्नाटक हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस के सामने एक शख्स ने अपना गला रेतकर खुदकुशी की कोशिश की

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल गला रेतने वाले व्यक्ति श्रीनिवास को बोरिंग अस्पताल पहुंचाया, जहां अब उसका इलाज चल रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कर्नाटक हाईकोर्ट.
बेंगलुरु:

कर्नाटक उच्च न्यायालय परिसर में बुधवार को एक व्यक्ति ने अदालत कक्ष संख्या-1 में मुख्य न्यायाधीश निलय विपिनचंद्र अंजारिया के सामने कथित तौर पर चाकू से अपना गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की. पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस के अनुसार, मैसुरु के रहने वाले श्रीनिवास ने अदालत कक्ष संख्या-1 के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा कर्मचारियों को एक फाइल सौंपी और इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने मुख्य न्यायाधीश अंजारिया की उपस्थिति में अपना गला काटने का प्रयास किया.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल श्रीनिवास को बोरिंग अस्पताल पहुंचाया, जहां अब उसका इलाज चल रहा है.

उन्होंने कहा, “हमें नहीं पता कि उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया. वह अदालत कक्ष संख्या-1 में दाखिल हुआ और चाकू से अपना गला काटने का प्रयास किया. अंदर तैनात हमारे सुरक्षा कर्मचारियों ने देखा और तुरंत उसे बचाया. वह अस्पताल में भर्ती है.” उन्होंने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

Advertisement

मुख्य न्यायाधीश अंजारिया ने उच्च न्यायालय परिसर में सुरक्षा चूक को लेकर चिंता व्यक्त की और जिम्मेदार लोगों से पूछा कि वह व्यक्ति अदालत के अंदर एक धारदार वस्तु लाने में कैसे कामयाब रहा. उन्होंने पुलिस को घटनास्थल का पंचनामा (निष्कर्षों और सबूतों का रिकॉर्ड) करने का भी आदेश दिया और उनसे चाकू को नहीं छूने को कहा.

श्रीनिवास ने सुरक्षा कर्मचारियों को जो फाइल दी थी उसकी सामग्री अज्ञात है, और अदालत ने कहा कि वह दस्तावेजों की जांच नहीं करेगी क्योंकि इसे किसी नामित वकील द्वारा अदालत में प्रस्तुत नहीं किया गया था. उच्च न्यायालय ने यह भी कहा कि अधिकारियों को अदालत के आदेश के बिना कोई भी दस्तावेज प्राप्त नहीं करना चाहिए.

Advertisement

पुलिस आत्महत्या के प्रयास के कारण का पता लगा रही है. पुलिस डॉक्टरों द्वारा उसे स्वस्थ घोषित किए जाने के बाद उसका बयान दर्ज करेगी.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
US Pilot Rescue In Iran: ईरान का दावा – Operation Fail! Donald Trump बोले Mission Successful