फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
- तेलंगाना के सूर्यापेट जिले के डोंडापाडु गांव में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर का हादसा CCTV में कैद हुआ.
- ट्रैक्टर चालक बिना गति कम किए अचानक दाईं ओर मुड़ा, जिससे तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई.
- बाइक पर सवार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।तेलंगाना के सूर्यापेट जिले के डोंडापाडु गांव (चिंतलापालेम मंडल) में बुधवार को हुए सड़क हादसे का वीडियो CCTV में कैद हुआ है, जिसमें एक बाइक ट्रैक्टर से जा टकराई. हादसा 25 फरवरी को शाम 16:43 बजे हुआ.
कैसे हुआ हादसा?
CCTV फुटेज में दिखता है कि ट्रैक्टर चालक बिना स्पीड कम किए अचानक दाईं ओर मुड़ जाता है. उसी समय दो युवकों को ले जा रही एक बाइक तेज रफ्तार में उसी दिशा से आती हुई ट्रैक्टर से सीधे टकरा जाती है. बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने हुए थे, जिससे टक्कर के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.
स्थानीय लोगों ने पहुंचाई मदद
हादसा होते ही स्थानीय लोग दौड़कर पहुंचे और दोनों युवकों को तुरंत जग्गय्यापेट एरिया हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
Advertisement
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ट्रैक्टर चालक की लापरवाही, सड़क की स्थिति तथा बाइक की रफ्तार समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Trump ने मानी Netanyahu की बात? | Bharat Ki Baat Batata Hoon














