तेलंगाना के सूर्यापेट जिले के डोंडापाडु गांव में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर का हादसा CCTV में कैद हुआ. ट्रैक्टर चालक बिना गति कम किए अचानक दाईं ओर मुड़ा, जिससे तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई. बाइक पर सवार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं.