दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र समेत 5 लोगों को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण और 113 को मिला पद्मश्री अवॉर्ड

पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं, जो तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री. ‘पद्म विभूषण’ असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, ‘पद्म भूषण’ उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और ‘पद्म श्री’ किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत सरकार ने वर्ष 2026 के लिए कुल 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है जिनमें पांच पद्म विभूषण शामिल हैं
  • केरल के पूर्व सीएम वीएस अच्युतानंदन और अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा
  • इस बार 113 लोगों को पद्मश्री दिया जाएगा जिसमें 19 महिलाएं, 6 विदेशी और मरणोपरांत पुरस्कार प्राप्तकर्ता भी हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

भारत सरकार ने 2026 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है. इस बार दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र समेत 5 लोगों को पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा. वहीं 13 लोगों को पद्म भूषण अवॉर्ड दिया जाएगा. साथ ही क्रिकेटर रोहित शर्मा समेत 113 लोगों को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा.

  • गृह मंत्रालय ने वर्ष 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की, जिनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री शामिल हैं.
  • केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी एस अच्युतानंदन और अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित करने की घोषणा
  • ‘एड गुरु' के रूप में विख्यात पीयूष पांडे, झामुमो के संस्थापक शिबू सोरेन और भाजपा नेता वीके मल्होत्रा ​​को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित करने का फैसला
  • पार्श्व गायिका अलका याग्निक, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, अभिनेता ममूटी और बैंकर उदय कोटक को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा
  • मशहूर टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा
  • क्रिकेटर रोहित शर्मा और हॉकी खिलाड़ी सविता पुनिया को पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया
  • जेएनयू के पूर्व कुलपति एम जगदीश कुमार और प्रसार भारती के पूर्व सीईओ शशि शेखर वेम्पति को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा
  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भुल्लर को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा

देखें पूरी लिस्ट :

Padma Awards List 2026 by

इस बार 131 लोगों को दिया जाएगा पद्म पुरस्कार

वर्ष 2026 के लिए, राष्ट्रपति ने 131 पद्म पुरस्कारों के प्रदान करने की स्वीकृति दी है. इस सूची में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं. पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं और सूची में विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई श्रेणी के 6 व्यक्ति और 16 मरणोपरांत पुरस्कार प्राप्तकर्ता भी शामिल हैं.

ये पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा औपचारिक समारोहों में प्रदान किए जाते हैं, जो आमतौर पर प्रत्येक वर्ष मार्च/अप्रैल के आसपास राष्ट्रपति भवन में आयोजित किए जाते हैं.

पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं, जो तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री. ये पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों/गतिविधियों में दिए जाते हैं, जैसे - कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि.

‘पद्म विभूषण' असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, ‘पद्म भूषण' उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और ‘पद्म श्री' किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है. इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है.

Featured Video Of The Day
PM Modi Lands Fighter Jet: China Border पर उतरा पीएम मोदी का C-130 विमान |Bharat Ki Baat Batata Hoon