100 की स्पीड, पुलिस का पीछा और दुर्घटना… अमेरिका में 17 साल की गर्भवती और अजन्मे की गई जान, भारतीय गिरफ्तार

भारतीय मूल का तरसेम सिंह पुलिस से बचकर भाग रहा था. उसकी रेंज रोवर की रफ्तार करीब 100 मील प्रति घंटा थी. इसी दौरान कार का एक्सीडेंट हो गया. हादसे में उसके साथ बैठी 17 साल की गर्भवती लड़की एश्ली होम्स और उसके अजन्मे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिका के ओहायो में एक शख्‍स की लापरवाही से 17 साल की गर्भवती और उसके अजन्मे बच्चे की जिंदगी खत्म हो गई.
  • हादसे में एश्ली होम्स और उसके अजन्मे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आरोपी को मामूली चोटें आईं.
  • आरोपी तरसेम सिंह को गिरफ्तार कर गैर इरादतन हत्या और लापरवाही सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अमेरिका के ओहायो में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. तेज रफ्तार और कानून से भागने की कोशिश के दौरान एक शख्‍स की लापरवाही के कारण 17 साल की गर्भवती लड़की और उसके अजन्मे बच्चे की जिंदगी खत्म हो गई. पुलिस ने इस मामले में भारतीय मूल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है. हालांकि सबसे ज्‍यादा आश्‍चर्यजनक बात ये है कि इस हादसे में आरोपी को कुछ नहीं हुआ और उसे सिर्फ मामूली चोटें ही आई हैं. 

जानकारी के मुताबिक, भारतीय मूल का तरसेम सिंह पुलिस से बचकर भाग रहा था. उसकी रेंज रोवर की रफ्तार करीब 100 मील प्रति घंटा थी. इसी दौरान कार का एक्सीडेंट हो गया. हादसे में उसके साथ बैठी 17 साल की गर्भवती लड़की एश्ली होम्स और उसके अजन्मे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ी से बाहर जा गिरे. 

ये भी पढ़ें: क्या कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा की तरह नए गैंग बना रहे गैंगस्टर्स? दो जगहों पर हुई फायरिंग तो उठने लगे सवाल

तरसेम सिंह को आई मामूली चोटें 

हैरानी की बात ये है कि आरोपी तरसेम सिंह को इस हादसे में मामूली चोटें आईं, लेकिन उसने अपनी लापरवाही और तेज रफ्तार से दो जिंदगियां खत्म कर दीं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: भारतीय सूर्या मिधा, आदर्श ने तोड़ा जुकरबर्ग का रिकॉर्ड, बने सबसे कम उम्र के सेल्‍फ मेड अरबपति, टॉप-10 की लिस्‍ट देखिए

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस 

पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया और उस पर कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है. 23 मार्च को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां उस पर कुल मिलाकर कई संगीन आरोप लगाए गए हैं, जिनमें शामिल हैं. 

Advertisement
  • गैर इरादतन हत्या के 2 मामले
  • लापरवाही से मौत के 2 मामले
  • खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर हत्या के 2 मामले
  • वाहन से हमला करने का आरोप
  • पुलिस के आदेश को न मानने का आरोप

कोर्ट ने उसकी जमानत 10 लाख डॉलर यानी करीब 8 करोड़ रुपये तय की है. 

सजा के बाद भारत भेजने की तैयारी 

इसके अलावा, अधिकारियों ने उसके खिलाफ इमिग्रेशन डिटेनर भी लगाया है, जिससे सजा पूरी होने के बाद उसे देश से बाहर भेजा जा सके और वह दोबारा न लौट सके. 

यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि तेज रफ्तार और कानून की अनदेखी कितनी खतरनाक हो सकती है. एक छोटी सी गलती ने दो जिंदगियां खत्म कर दीं और परिवारों को जिंदगी भर का दर्द दे दिया. 

Featured Video Of The Day
Baba Ramdev Exclusive: सुप्रीम कोर्ट से माफी वाले सवाल पर क्यों भड़क उठे बाबा रामदेव?