अमेरिका के ओहायो में एक शख्स की लापरवाही से 17 साल की गर्भवती और उसके अजन्मे बच्चे की जिंदगी खत्म हो गई. हादसे में एश्ली होम्स और उसके अजन्मे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आरोपी को मामूली चोटें आईं. आरोपी तरसेम सिंह को गिरफ्तार कर गैर इरादतन हत्या और लापरवाही सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया.