Odisha News: 14 साल की लड़की के साथ बर्बरता, जंगल में कपड़े फाड़े, Video बनाया, एक गिरफ्तार 

जिले के बेलघर थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुई बर्बरता ने पूरे इलाके को दहला दिया है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक स्थानीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बेलघर थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गंभीर अपराध की कोशिश का मामला सामने आया है
  • लड़की को दो युवकों ने नहर के पास रोका, जबरन जंगल में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया गया था
  • आरोपियों ने लड़की के कपड़े फाड़े, उसका वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी दी थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कंधमाल (ओडिशा):

जिले के बेलघर थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुई बर्बरता ने पूरे इलाके को दहला दिया है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक स्थानीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. परिवार द्वारा दर्ज कराई शिकायत के अनुसार, लड़की अकेले नहर की ओर गई थी, तभी गांव के दो युवकों ने उसे रोककर हमला कर दिया. आरोपियों ने उसे जबरन जंगल की ओर ले जाकर गंभीर अपराध को अंजाम देने की कोशिश की.

विरोध करने पर की बर्बरता

शिकायत में बताया गया कि नाबालिग ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. आरोप है कि इस वीडियो को वायरल करने की धमकी भी दी गई. इसके बाद आरोपियों ने उसे पीटा, मुंह कपड़े से बांधा और जंगल में छोड़कर फरार हो गए.

ठंड और अंधेरे में साहसपूर्वक रात बिताई

भीषण ठंड और घने जंगल के बीच, लड़की ने पूरी रात अकेली बिताई. सुबह होने पर वह जंगल से बाहर निकलकर किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवार को पूरी घटना बताई. परिजनों ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर जांच कराई और फिर बेलघर थाने में शिकायत दर्ज कराई.

एक युवक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरा अभी फरार है. एसडीपीओ (बालिगुडा) शुभम भोसले ने एनडीटीवी से कहा, “दो युवक एक नाबालिग लड़की को जंगल में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. असफल होने पर उन्होंने उसे वहीं छोड़ दिया. लड़की ने पूरी रात जंगल में बिताई. एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, दूसरा फरार है. तीसरे की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी जल्द होगी.”

Featured Video Of The Day
T20 World Cup 2026 | Pakistan की नौटंकी क्यों? क्या निकलेगा दिवाला? | IND vs PAK | Sucherita Kukret