- 'स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम' 4 जुलाई को होगी रिलीज
- भारत में एक दिन पहले होगी रिलीज
- 30 जून के बाद कर सकेंगे एडवांस बुकिंग
मार्बल स्टूडियोज (Marvel Studios) की फिल्म 'स्पाइडरमैन: फार फ्रॉम होम ( Spider-Man: Far From Home)' को लेकर भारतीय फैन्स के लिए एक खुशखबरी है. बता दें कि स्पाइडर मैन सीरिज की फिल्म 'स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम (Spider-Man: Far From Home)' भारत में अपनी रिलीजिंग डेट से एक दिन पहले रिलीज होगी. अब ये फिल्म 5 जुलाई को रिलीज ना होकर 4 जुलाई को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी. मार्बल स्टूडियोज की ये फिल्म अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज होगी. स्पाइडरमैन के फैन्स को इसका बहुत ही बेसब्री के साथ इंतजार है.
Kundali Bhagya Update: 'कुंडली भाग्य' में मुसीबत में फंसे सृष्टि और सरला को कैसे बचा पाएगी प्रीता?
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
भारत में स्पाइडरमैन की फिल्में काफी पॉपुलर है. फिल्म एवेंजर्स एंडगेम (Avengers Endgame) के बाद अब फिल्म 'स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम' (Spider-Man : Far From Home) से उम्मीदें की जा रही हैं कि ये सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी. फैन्स इस बात को जानने के लिए बहुत उत्सुक है कि आखिर अब स्पाइडरमैन और उनकी टीम के साथ क्या होने वाला है.
सोनी पिक्चर एंटरटेन्मेंट इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक कृष्णानी ने कहा, 'भारत में स्पाइडरमैन सबसे चहेता सुपर हीरो है. लोगों के 'स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम ( Spider-Man : Far From Home)' को लेकर इस तरह के इंतजार और प्रचार के कारण हमने फैसला लिया है कि इस फिल्म को एक दिन पहले यानी 4 जुलाई को भारत में रिलीज किया जाएगा.' भारत में इस फिल्म की एडवांस बुकिंग 30 जून के बाद शुरू हो जाएगी. इस फिल्म में टॉम होलैंड (Tom Holland) स्पाइडरमैन का किरदार निभाते नजर आएंगे.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं