विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2019

Rambo Last Blood: आखिरी बार परदे पर दिखेगा 'रैम्बो', किडनैपर की यूं उड़ाएगा धज्जियां

Rambo Last Blood: 'रैम्‍बो (Rambo)' के पहली बार रिलीज होने के चार दशक बाद अब समय आ गया है अपने रास्‍तों पर लौटने और घर वापसी का. 'रैम्‍बो (Rambo)' को अपने दुश्मनों के खात्मे के लिए पहचाना जाता है, और वह अपने दुश्मनों का जड़ से सफाया कर देता है.

Rambo Last Blood: आखिरी बार परदे पर दिखेगा 'रैम्बो', किडनैपर की यूं उड़ाएगा धज्जियां
आखिरी बार स्क्रीन पर नजर आएगा Rambo
  • 'रैम्बो 5' 20 सितंबर को हो रही है रिलीज
  • सिल्वेस्टर स्टेलॉन है लीड रोल में
  • जबरदस्त एक्शन है फिल्म में
नई दिल्ली:

'रैम्‍बो (Rambo)' के पहली बार रिलीज होने के चार दशक बाद अब समय आ गया है अपने रास्‍तों पर लौटने और घर वापसी का.  'रैम्‍बो (Rambo)' को अपने दुश्मनों के खात्मे के लिए पहचाना जाता है, और वह अपने दुश्मनों का जड़ से सफाया कर देता है. 'रैम्‍बो: लास्‍ट ब्‍लड' के साथ, दर्शकों को रोमांचक और बड़े परदे के बेपरवाह हीरो को देखने का मौका मिलेगा. जॉन रैम्‍बो 'रैम्‍बो: लास्‍ट ब्‍लड (Rambo: Last Blood)' के साथ अपनी आखिरी लड़ाई शुरू करने वाला है. लेकिन, इस बार जॉन रैम्‍बो घर आएगा और परिवार के बीच दिखेगा. 'रैम्‍बो (Rambo)' का किरदार सिल्वेस्टर स्टेलॉन (Slyvester Stallone) निभाते हैं.

सुनील ग्रोवर ने 'द कपिल शर्मा शो' में वापसी को लेकर तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये सरप्राइज

Dream Girl Box Office Collection Day 6: आयुष्मान खुराना के पूजा अवतार का जादू कायम, 'ड्रीम गर्ल' ने कमाए इतने करोड़

सिल्वेस्टर स्टेलॉन (Slyvester Stallone) ने 'रैम्‍बो' के किरदार को लेकर बताया कि क्‍या चीज उसे परिभाषित करती है, रैम्‍बो इतने सालों तक अलग-थलग क्‍यों रहा और अब वह परिवार का हिस्‍सा बन गया है. इन विविधताओं से आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि वह किस तरह सोचता है और क्‍या चीज उसे प्रेरित  करती है. यह फिल्‍म पिछली फिल्‍मों से काफी अलग है. यह पहले से कहीं ज्‍यादा पर्सनल है. 

दिशा पटानी ने दिखाए कमाल के डांस स्टेप्स, YouTube पर पहले ही डांस वीडियो ने मचाया तहलका- देखें Video

'रैम्‍बो: लास्‍ट ब्‍लड (Rambo: Last Blood)' में पहली बार जॉन रैम्‍बो परिवार के बीच नजर आएगा. इसमें रैम्‍बो के जीवन की ऐसी बातें देखने को मिलेंगी, जिसे दर्शकों ने इस फिल्‍म की फ्रेंचाइची में अब तक नहीं देखा. जॉन रैम्‍बो अपने उसी अक्‍खड़, बदला लेने के लिये तैयार अवतार में दिखेगा, लेकिन इस फिल्‍म में 'रैम्‍बो' के मानवीय पहलू को भी दिखाया जाएगा.

अमित शाह के बयान के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने किया Tweet, भाषा को लेकर यूं साधा निशाना

'रैम्‍बो: लास्‍ट ब्‍लड (Rambo: Last Blood)' में जॉन रैम्‍बो ने मैक्सिको में एक खतरनाक ड्रग माफिया से किडनैप हुई लड़की को छुड़ाने के लिए एक रिपोर्टर के साथ टीम बनाई है. यह  Rambo फ्रेंचाइची की पांचवीं और आखिरी फिल्‍म है. सिल्‍वेस्‍टर स्‍टेलॉन (Slyvester Stallone) जैसे अनुभवी एक्‍टर के साथ ‘रैम्‍बो: लास्‍ट ब्‍लड' में एड्रियाना बर्राजा, ऑस्‍कर जैनाडा, पाज वेगा, जोक्विन कोसियो जैसे सितारे महत्‍वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. इस फिल्‍म को जाने-माने फिल्‍मकार एड्रियन ग्रूनबर्ग ने निर्देशित किया है. 'रैम्‍बो: लास्‍ट ब्‍लड', 20 सितंबर को रिलीज हो रही है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rambo Last Blood, Rambo: Last Blood, Rambo, Sylvester Stallone, Hollywood Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com