विज्ञापन
This Article is From Apr 27, 2018

प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शाही शादी में प्रियंका नहीं बनेगीं 'दुल्हन की सहेली'

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वे प्रिंस हैरी और हॉलीवुड अभिनेत्री मेगन मर्केल की शाही शादी में ब्राइडमेड (दुल्हन की सहेली) नहीं बनेंगी.

प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शाही शादी में प्रियंका नहीं बनेगीं 'दुल्हन की सहेली'
प्रियंका चोपड़ा (फाइल फोटो)
  • प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शाही शादी
  • प्रियंका चोपड़ा का आया बयान
  • नहीं बनेंगी दुल्हन की ब्राइडमेड
नई दिल्ली: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वे प्रिंस हैरी और हॉलीवुड अभिनेत्री मेगन मर्केल की शाही शादी में ब्राइडमेड (दुल्हन की सहेली) नहीं बनेंगी. प्रियंका ने हालांकि इसका खुलासा नहीं किया कि उन्हें शादी का आमंत्रण मिला है कि नहीं. 'पीपल्स डॉट कॉम' को दिए इंटरव्यू के दौरान प्रियंका हैरी और मर्केल के शादी के लिए उत्साहित दिखीं. हैरी और मर्केल की शादी विंडसर कैसल स्थित सैंट जार्ज गिरजाघर में 19 मई को होगी. प्रियंका ने कहा, "मैं उनके (मर्केल) के विवाह को लेकर बहुत उत्साहित हूं." उन्होंने कहा, "यह बदलाव सिर्फ उन दोनों के जीवन में ही नहीं आया है, बल्कि दुनियाभर में सशक्त महिलाओं को आदर्श मानने वालों के लिए भी है और मुझे लगता है कि मेगन में वह क्षमता है."

प्रियंका चोपड़ा से सलमान खान ने किया मजाक तो मिला करारा जवाब, 'यूपी बरेली की पली बड़ी हूं जनाब...'

मर्केल के बारे में बात करते हुए 'क्वांटिको' की अभिनेत्री ने कहा, "वह बस वास्तविक हैं. वह ऐसी युवती हैं जो हमारी और आपकी तरह दुनिया की चिंता करती हैं. मुझे उनमें सबसे अच्छी बात यही लगती है. अपनी सच्चाई के कारण ही वे यहां हैं."

बता दें कि ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन पहली मुलाकात के करीब दो साल बाद 19 मई को विंडसर कैसल में शादी करने जा रहे हैं. गौरतलब है कि जुलाई 2016 में जब मेगन लंदन से होकर गुजर रही थीं तो दोनों के एक दोस्त ने हैरी और मेगन की मुलाकात कराई थी. जोड़े ने बाद में खुलासा किया था कि अचानक हुई इस मुलाकात से पहले वे एक दूसरे के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते थे.

VIDEO: एनडीटीवी-वेदांता की मुहिम : हमारी बेटियां, हमारा गौरव


(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Prince Harry, Meghan Markle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com