विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2018

Globes75: मेयर्स ने मजाकिया अंदाज में की 'गोल्डन ग्लोब्स' की शुरुआत, Video Viral

75वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के मेजबान सेथ मेयर्स ने कहा, "बहुत से लोग सोचते हैं कि आज रात के शो की मेजबानी एक महिला को करनी चाहिए थी और वे सही हो सकते हैं, लेकिन आपको यह जानकर थोड़ा अच्छा महसूस हो तो मैं बता दूं कि हॉलीवुड में मैं कोई ताकतवर शख्स नहीं हूं." 

Globes75: मेयर्स ने मजाकिया अंदाज में की 'गोल्डन ग्लोब्स' की शुरुआत, Video Viral
75वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के मेजबान सेथ मेयर्स.
  • सेठ मेयर्स ने मजाकिया अंदाज में की गोल्डन ग्लोब की शुरुआत
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और हॉलीवुड के यौन उत्पीड़न स्कैंडल पर ली चुटकी
  • पहली बार सेथ ने की गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की मेजबानी
लॉस एंजेलिस: कॉमेडियन सेथ मेयर्स ने 75वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के मेजबान के तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व हॉलीवुड के यौन उत्पीड़न स्कैंडल पर चुटकी लेते हुए मजाकिया अंदाज के साथ समारोह की शुरुआत की. उन्होंने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए कहा, "नमस्कार देवियों व शेष सज्जनों." उन्होंने कहा कि कई महीने में यह पहला मौका है जब पुरुषों को अपने नाम को पुकारे जाने पर डर नहीं लगेगा. मेयर्स ने हॉलीवुड ने केविन स्पेसी व हार्वे वींस्टीन का मजाक बनाया, जिन पर कथित तौर पर अपने रुतबे का इस्तेमाल कर महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है. 

मेयर्स ने कहा, "बहुत से लोग सोचते हैं कि आज रात के शो की मेजबानी एक महिला को करनी चाहिए थी और वे सही हो सकते हैं, लेकिन आपको यह जानकर थोड़ा अच्छा महसूस हो तो मैं बता दूं कि हॉलीवुड में मैं कोई ताकतवर शख्स नहीं हूं." सेथ के इस वीडियो को काफी पसंद किया गया और इसे वायरल होने में जरा भी वक्त नहीं लगा.

देखें वीडियो...
मेयर्स जो पहली बार गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की मेजबानी कर रहे थे, उन्होंने यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे अभिनेता केविन स्पेसी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, "इस साल जो कुछ भी हुआ, उसके बावजूद शो जारी रहेगा. उदाहरण के तौर पर मुझे यह जानकर खुशी हुई कि वे 'हाउस ऑफ कार्ड्स' का एक और सीजन बना रहे हैं. क्या क्रिस्टोफर प्लमर उसके लिए भी मौजूद हैं? मुझे उम्मीद है कि वह दक्षिणी उच्चारण में बोल पाएंगे क्योंकि केविन स्पेसी तो ऐसा बिल्कुल नहीं कर पाए." मेयर्स ने यह कटाक्ष फिल्म 'ऑल द मनी इन द वर्ल्ड' में प्लमर के स्पेसी का स्थान लेने के संदर्भ में किया था.

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड शो का आयोजन लॉस एंजिल्स में रविवार को किया गया. इसका प्रसारण भारत में वीएच1, कॉमेडी सेंट्रल और कलर्स इंफिनिटी पर सोमवार सुबह हुआ.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट: IANS)
लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Golden Globes, Golden Globes 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com