विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2022

पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स ने  खुद से कर ली शादी, VIDEO शेयर करते हुए बोलीं- बोर हो रही थी

दुनिया की चर्चित सेलेब ब्रिटनी स्पीयर्स ने शादी कर ली है औऱ उन्होंने शादी का फोटो और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. फोटो में वह दुल्हन के लुक में दिख रही हैं. खास बात यह है कि उन्होंने  खुद से शादी की है

पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स ने  खुद से कर ली शादी, VIDEO शेयर करते हुए बोलीं- बोर हो रही थी
पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स ने  खुद से कर ली शादी
नई दिल्ली:

दुनिया की चर्चित सेलेब मानी जाने वाली ब्रिटनी स्पीयर्स ने शादी कर ली है औऱ उन्होंने शादी का फोटो और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. फोटो में वह दुल्हन के लुक में दिख रही हैं, हालांकि इस फोटो में उनका दूल्हा साथ नहीं दिख रहा है. खास बात यह है कि उन्होंने  खुद से शादी की है और ब्राइडल घूंघट पहने हुए वीडियो शेयर किया है. ब्रिटनी स्पीयर्स एक बार फिर दुल्हन बनी हैं. फोटो में वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. 

40 वर्षीय पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स व्हाइट रेशमी नाइटगाउन और ब्राइडल वेल पहन रखा था. साथ में ब्रिटनी ने कैप्शन में लिखा, "हां...मैंने खुद से शादी की है, इसके साथ उन्होंने दुल्हन की  इमोजी भी शेयर की है." "मैं बोर हो गई हूं. इसलिए शादी कर ली. सिंगर ने कई सारे फोटो वीडियोज शेयर किए हैं, जिसमें वह अलग अलग पोज देती दिख रही हैं. साथ ही सिंगर ने एक फैन को आश्वासन देते हुए लिखा, चिंता मत करो, मैं और सैम अभी भी साथ हैं.

पिछले हफ्ते भी उन्होंने इसी तरह के वीडियो शेयर किया था. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, कि वह उनकी परदादी का घूंघट है. बता दें कि ब्रिटनी और सैम एक म्यूजिक वीडियो की साइट पर मिले और प्यार हो गया और बाद में दोनों ने शादी कर ली थी. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Britney Spears, Britney Spears Age, Britney Spears Album, Britney Spears Latest, Britney Spears News, Britney Spears Biopic, Britney Spears Bikini Photos, Britney Spears Boyfriend, Britney Spears Case, Britney Spears Concert, Britney Spears Husband, Britney Spears Instagram, Britney Spears Wedding Photo Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com